सदी के महानायक और बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता अमिताभ बच्चन धार्मिक नगरी अयोध्या में अपने पूज्य पिता, प्रसिद्ध कवि एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य स्व. हरिवंश राय बच्चन की स्मृति में एक भव्य मेमोरियल धर्मशाला का निर्माण कराने जा रहे हैं। इस प्रस्तावित परियोजना के लिए अमिताभ बच्चन की ओर से अयोध्या विकास प्राधिकरण (ADA) को भवन-योजना (बिल्डिंग प्लान) का नक्शा स्वीकृति के लिए प्रस्तुत कर दिया गया है।
अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अनुराग जैन ने मंगलवार को पीटीआई-को यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रस्तावित धर्मशाला देश के विभिन्न हिस्सों से अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को आवास और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। इसे भी पढ़ें: गणपति पूजा में Disha Patani का लुक देख भड़के लोग, Kriti Sanon के विज्ञापन से कर दी तुलना
जैन ने कहा, ‘‘देश भर के प्रतिष्ठित लोगों ने अयोध्या के भव्य स्वरूप में योगदान दिया है। इसी क्रम में प्रसिद्ध अभिनेता अमिताभ बच्चन ने भी एक धर्मशाला के नक्शे के लिए आवेदन किया है, जिसमें 20 से अधिक कमरे होंगे।’’ उन्होंने बताया कि प्रस्ताव को आपत्तियां आमंत्रित करने के लिए समाचार पत्रों में प्रकाशित किया गया है। जैन ने कहा, ‘‘निर्धारित समय-सीमा पूरी होने के बाद प्रस्ताव की जांच की जाएगी और नियमों के अनुसार मंजूरी दी जाएगी।’’ इसे भी पढ़ें: Supreme court on Rajpal Yadav: इन पर कौन भरोसा करेगा, SC ने चेक बाउंस मामलों में राजपाल यादव को ₹5 करोड़ जमा करने के लिए 2हफ़्ते और दिए, फटकार भी लगाई
अधिकारियों के मुताबिक, प्रस्तावित धर्मशाला अयोध्या में बच्चन द्वारा खरीदी गई जमीन पर बनाई जाएगी और इसका नाम उनके पिता हरिवंश राय बच्चन के नाम पर रखा जाएगा। जैन ने कहा कि यह सुविधा दूर-दराज से अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को व्यवस्थित आवास उपलब्ध कराने में मदद करेगी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.