अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ फिर से सख्त रुख दिखाया। उन्होंने सोशल मीडिया पर चेतावनी दी। एक तस्वीर पोस्ट की जिसे ईरान के लिए फाइनल वार्निंग माना जा रहा है। जब कूटनीति से समाधान नहीं निकला तो अब अमेरिका ने अपना रुख खड़ा कर लिया है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट टूथ पर एक पोस्ट किया जिसमें वह हाथ में M4 ऑटोमेटिक असॉल्ट राइफल के साथ दिख रहे हैं और लिखा है नो मोर मिस्टर नाइस गाय। ट्रंप ने बातचीत की धीमी गति पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि ईरान अपने मामलों को ठीक से संभाल नहीं पा रहा है। राष्ट्रपति ट्रंप का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब पहले से ही मिडिल ईस्ट में तनाव है।
इसे भी पढ़ें: Share Market Crash | शेयर बाजार में कोहराम! कच्चे तेल की कीमतों और विदेशी पूंजी की निकासी से सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के सहयोगी जर्मनी को चेतावनी देते हुए संकेत दिया कि वह वहां तैनात अमेरिकी सैनिकों की संख्या कम कर सकते हैं। यह बयान ईरान और अमेरिका-इजराइल युद्ध को लेकर जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के साथ बढ़ते तनाव के बीच आया है। मर्ज ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि ईरानी नेतृत्व के सामने अमेरिका ‘‘अपमानित’’ हो रहा है और उन्होंने युद्ध में वाशिंगटन की रणनीति पर सवाल उठाए थे। इसके बाद ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा कि अमेरिका जर्मनी में सैनिकों की तैनाती में कटौती की संभावना की समीक्षा कर रहा है और इस पर जल्द फैसला लिया जाएगा।
इसे भी पढ़ें: अमेरिकी सेना में हड़कंप! ईरानी साइबर ग्रुप ‘Handala’ ने लीक किए 2,000 से अधिक सैनिकों के नाम और पते
अपने पहले कार्यकाल में भी ट्रंप ने अमेरिकी रक्षा खर्च को कम बताते हुए जर्मनी से सैनिक घटाने की घोषणा की थी। 2020 में उन्होंने लगभग 34,500 में से 9,500 सैनिक वापस बुलाने की बात कही थी, लेकिन यह योजना लागू नहीं हो सकी। बाद में राष्ट्रपति जो बाइडेन ने 2021 में इस निर्णय को रद्द कर दिया था। जर्मनी में अमेरिका के कई महत्वपूर्ण सैन्य ठिकाने हैं, जिनमें यूरोपीय और अफ्रीकी कमान मुख्यालय, रामस्टीन एयर बेस और एक क्षेत्रीय मेडिकल सेंटर शामिल हैं। मर्ज ने कहा कि ट्रंप के साथ उनके संबंध अच्छे हैं, लेकिन ईरान युद्ध को लेकर उन्हें शुरुआत से ही संदेह था। उन्होंने चेतावनी दी कि इस संघर्ष के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था को नुकसान हो रहा है, खासकर होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने से, जहां से विश्व का लगभग 20 प्रतिशत तेल गुजरता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.