आलिया भट्ट और शरवरी की ‘अल्फा’,यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल लीड वाली फिल्म है. इसकी अनाउंसमेंट के बाद से ही ये चर्चा में बनी हुई है और फैंस इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि फिल्म पहले पिछले साल दिसंबर में रिलीज होने वाली थी और फिर इसे 17 अप्रैल के लिए पोस्टपोन कर दिया गया था. लेकिन एक बार फिर रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई. जानते हैं आलिया भट्ट स्टारर ये फिल्म अब किस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी.
‘अल्फा’ की नई रिलीज डेट हुई अनाउंस
बता दें कि ‘अल्फा’,के वीएफएक्स को और समय चाहिए था. इस कारण फिल्म एक बार फिर पोस्टपोन हो गई है, और वाईआरएफ ने अब इसकी नई रिलीज डेट कन्फर्म कर दी है. बता दें कि अल्फा 10 जुलाई को थिएटर में रिलीज होने वाली है. हालांकि सोशल मीडिया पर इसके डायरेक्ट OTT रिलीज की अफवाहें फैली हुई थी लेकिन वाईआरएफ ने इन अटकलों पर रोक लगाते हुए ऑफिशियल पोस्टर में बताया कि फिल्म सिनेमाघरों में प्रीमियर होगी.
सोमवार को, यशराज फिल्म्स ने इंस्टाग्राम पर अल्फा का एक नया पोस्टर शेयर किया, जिससे यह कन्फर्म हो गया कि फिल्म अब 10 जुलाई को थिएटर में रिलीज होगी. पोस्टर में आलिया भट्ट के कैरेक्टर की थोड़ी सी झलक दिखती है, जिसमें उनके चेहरे और हाथ पर घाव दिख रहे हैं. पोस्टर में मेन कास्ट के नाम भी हैं-आलिया भट्ट, शरवरी, अनिल कपूर और बॉबी देओल. इसमें रिलीज़ डेट भी कन्फर्म की गई है, जिसमें लिखा है, “10.07.26. सिर्फ़ सिनेमाघरों में.”
अल्फा के बारे में
अल्फा को शिव रवैल ने डायरेक्ट किया है, जो द रेलवे मेन, फैन, धूम 3 जैसे प्रोजेक्ट्स में अपने काम के लिए जाने जाते हैं. फिल्म का ज़्यादातर हिस्सा कश्मीर में शूट किया गया है. बॉबी देओल के फिल्म में मेन विलेन का रोल करने की उम्मीद है, जो शायद आलिया के कैरेक्टर को ट्रेन करेगा और फिर उसका दुश्मन बन जाएगा.
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.