अलायंस शो में सबसे स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट माने जा रहे थे अली गोनी, कुशाल टंडन, मिनी माथुर और रूही दोसानी। हालांकि इन सबको मात देकर मिनी ने ये ट्रॉफी अपने नाम कर दी है।
मिनी ने रूही और अली गोनी को पछाड़ा
बता दें कि अली गोनी पहले से फाइनल तक पहुंच गए थे। रूही, मिनी, निति टेलर और कुशाल टंडन को अब लड़ना था। कुशाल, मिनी से हार जाते हैं। वहीं निति, रूही से। इसके बाद रूही और मिनी के बीच टक्कर होती है फाइनल तक पहुंचने के लिए और मिनी, रूही को हरा देती हैं।
अब तीनों के बीच टक्कर होता है जहां तीनों फाइनलिस्ट को एक बॉक्स से बॉल्स कलेक्ट करनी है और एक ब्रिज बनाना है और फिर उन बॉल्स को प्लेटफॉर्म पर ले जाना है। इस दौरान उन्हें तीनों बॉल्स का बैलेंस भी बनाना है। इसके बाद उन्हें कोड भी कलेक्ट करना था। मिनी तीनों कोड कलेक्ट कर लेती हैं। वहीं अली 2 ही कर पाते हैं और इसके बाद मिनी विनर बन जाती हैं।
मिनी बोलीं- कभी नहीं सोचा था रिएलिटी शो करूंगी
इस दौरान कुशाल भी मिनी की तारीफ करते हैं और उन्हें अलायंस की फर्स्ट लेडी बोलते हैं। मिनी वहीं अपनी जीत पर बोलती हैं, इन 6 हफ्तों में मैंने एक लाइफ जी है। यह मेरा पहला रिएलिटी शो है, इससे पहले मैंने कभी नहीं सोचा था मैं कोई रिएलिटी शो कर पाऊंगी। मैंने इसलिए इस शो को हां कहा क्योंकि मुझे स्पोर्ट्स और कॉम्पटीशन पसंद है। मैं शुक्रगुजार हूं अपने दोस्तों को जिन्होंने मुझे फोर्स किया ये करने के लिए। मुझे नहीं लगा था कि मैं यहां हफ्ते से ज्यादा सर्वाइव कर पाऊंगी क्योंकि जब आपकी एक साइड लाइफ अच्छी होती है तो फिर आप नहीं चाहते कि आप अनकम्फर्टेबल हो। लेकिन मुझे खुद को प्रूव करना था। मैं यहां आई और यहां से मुझे प्यार हो गया। मुझे यहां सभी कंटेस्टेंट्स काफी अच्छे लगे। मुझे इन सबसे प्यार है। सभी ने मुझे मेरी इस जर्नी में काफी मदद की है।
मिनी बोलीं- कई महिलाओं होंगी मुझसे इंस्पायर
आखिर में मिनी ने कहा, मैं आशा करती हूं कि इससे कई महिलाएं इंस्पायर होंगी क्योंकि मैं अब सोचती हूं कि आसमान एक लिमिट है और मैं खुद को और पुश करती रहूंगी।
इतनी मिली प्राइज मनी
मिनी को ट्रॉफी जीतने के साथ-साथ प्राइज मनी के तौर पर 50 लाख रुपये भी मिले हैं। मिनी की जीत से दर्शक भी खुश हैं और उन्हें लगता है वे डिजर्विंग हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.