देश के सभी सरकारी बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक आज रविवार को भी सामान्य दिनों की तरह खुलेंगे और काम करेंगे। इसके बाद, सोमवार से 3 दिनों की हड़ताल शुरू होगी। बैंक यूनियन 28 से 30 सितंबर तक (सोमवार, मंगलवार और बुधवार) हड़ताल करने जा रहे हैं। इस 3 दिनों की हड़ताल को ध्यान में रखते हुए ही आज रविवार को भी बैंकों को खोलने की घोषणा की गई थी, ताकि आम लोग बैंकिंग से जुड़े अपने सभी काम आसानी से पूरा कर सकें और उन्हें ज्यादा समस्याओं का सामना न करना पड़े।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने बुलाई है 3 दिनों की देशव्यापी हड़ताल
बैंक कर्मचारियों के यूनियन- यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 28 से 30 सितंबर, 2026 तक 3 दिनों दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल बुलाई है। ये हड़ताल 26 और 27 सितंबर को शनिवार और रविवार की छुट्टियों के ठीक बाद होनी है। ऐसे में, बैंकों का कामकाज लगातार 5 दिनों तक ठप रहने वाला था, जिसका सीधा और बुरा असर आम ग्राहकों पर पड़ना तय था। बैंकों में लगातार 5 दिनों तक कामकाज ठप रहना एक बहुत बड़ी समस्या है, जिसकी वजह से रविवार को भी बैंकों को खोलने की घोषणा की गई, ताकि आम लोग आज अपने जरूरी काम निपटा लें।
भारतीय रिजर्व बैंक ने दी थी सभी बैंक ब्रांच, ऑफिस, ATM-लिंक्ड ब्रांच और करेंसी चेस्ट को चालू रखने की मंजूरी
भारतीय रिजर्व बैंक ने भी 27 सितंबर को सभी बैंक ब्रांच, ऑफिस, ATM-लिंक्ड ब्रांच और करेंसी चेस्ट को पूरी तरह से चालू रखने की मंजूरी दे दी थी। वित्त मंत्रालय ने बुधवार को कहा था, ”विभाग फिर से कहता है कि बैंक ग्राहकों की भलाई और सुविधा सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। सरकार और बैंक मैनेजमेंट ने यूनियनों से प्रस्तावित हड़ताल को टालने की अपील की है और ये सुनिश्चित करने के लिए भी कदम उठाए हैं कि जरूरी बैंकिंग सेवाएं बिना किसी रुकावट के जारी रहें।”
अगले हफ्ते बैंकों में सिर्फ 2 दिन होगा काम
बुधवार, 30 सितंबर को हड़ताल का आखिरी दिन है। जिसके बाद सभी बैंक 1 अक्टूबर को फिर सामान्य दिनों की तरह कामकाज शुरू करेंगे। इसके बाद, 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर देश के सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी। 3 अक्टूबर को बैंक फिर खुलेंगे और इसके बाद 4 अक्टूबर को रविवार की वजह से देश में सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी।
ये भी पढ़ें
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.