- Hindi News
- Sports
- Al Nassr Lose AFC Champions League 2 Final To Gamba Osaka | Ronaldos Team Fails To Score
- कॉपी लिंक
दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम अल नासिर एशियाई चैंपियंस लीग 2 का फाइनल हार गई। जापान के क्लब गाम्बा ओसाका ने उसे 1-0 से हराया।
मैच में ज्यादा समय गेंद पर पोजिशन और कई मौके मिलने के बावजूद रोनाल्डो और उनके साथी एक भी गोल नहीं कर सके।
दिसंबर 2022 में अल नासिर से जुड़े रोनाल्डो के पास हाफटाइम से पहले बराबरी का सुनहरा मौका था, लेकिन जोआओ फेलिक्स के क्रॉस पर उनका क्लोज-रेंज हेडर गोलपोस्ट के बाहर चला गया।
फाइनल हराने के बाद निराश अल नासिर।
विक्ट्री सेलिब्रेशन के 2 फोटो देखिए
फाइनल जीतने के बाद गाम्बा ओसाका के खिलाड़ी मैदान पर घुटनों के बल बैठ गए।
जीत सेलिब्रेट करते गाम्बा ओसाका के खिलाड़ी।
डेनिज हैमट ने दागा इकलौता गोल
मैच का इकलौता गोल फर्स्ट हाफ में गाम्बा ओसाका के तुर्की फॉरवर्ड डेनिज हैमट ने किया। उन्होंने 30वें मिनट में डी-एरिया के अंदर से लो-शॉट मारकर गेंद नेट के निचले कोने में पहुंचाई। लंबी VAR जांच के बाद गोल को सही माना गया।
गोल सेलिब्रेट करते गाम्बा ओसाका के तुर्की फॉरवर्ड डेनिज हैमट।
हाफटाइम पर चोटिल होकर बाहर हुए मैच विनर हैमट ने कहा, ‘मैं गोल करके टीम की मदद करने से बेहद खुश हूँ। दूसरी छमाही में बेंच पर बैठकर मैच देखना काफी तनावपूर्ण था, लेकिन मुझे अपने साथियों पर गर्व है जिन्होंने शानदार डिफेंस किया। अब जश्न मनाने का समय है।’
ट्रॉफी के साथ गाम्बा ओसाका के फॉरवर्ड डेनिज हैमट।
जोआओ फेलिक्स भी मौका चूके
चेल्सी से पिछले साल जुलाई में अल नासिर से जुड़े जोआओ फेलिक्स ने मैच खत्म होने से 13 मिनट पहले बॉक्स के बाहर से दमदार लो-शॉट लिया, लेकिन गेंद गोलपोस्ट से टकराकर लौट आई। यहां अल नासिर की किस्मत ने साथ नहीं दिया।
मैच के बाद जोआओ फेलिक्स भी निराश नजर आए।
नासिर ने हफ्ते सऊदी प्रो-लीग जीतने का मौका गंवाया
यह हफ्ता अल नासिर के फैंस के लिए निराशाजनक रहा। 5 दिन पहले टीम 2019 के बाद पहली बार सऊदी प्रो लीग जीतने के करीब थी, लेकिन इंजरी टाइम में गोल खाने से खिताब का फैसला आखिरी मैच-डे तक पहुंच गया।
हालांकि, अल नासिर के पास अभी भी सऊदी प्रो लीग जीतने का मौका है। टीम अंक तालिका में अल-हिलाल से 2 अंक आगे है। गुरुवार को दमाक के खिलाफ आखिरी मुकाबला जीतकर वह ट्रॉफी अपने नाम कर सकती है।
——————————————————
खेल की खबर भी पढ़िए…
सात्विक-चिराग थाईलैंड ओपन के फाइनल में:मलेशियाई जोड़ी को 82 मिनट में हराया

बैंकॉक में खेले जा रहे थाईलैंड ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी फाइनल में पहुंच गए हैं। दुनिया की चौथे नंबर की भारतीय जोड़ी ने शनिवार को सेमीफाइनल में मलेशिया के गोह स्जे फी और नूर इज्जुद्दीन को 19-21, 22-20, 21-16 से हराया। यह मुकाबला 82 मिनट तक चला। पढ़ें पूरी खबर
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
