Bhooth Bangla Box Office Collection Day 3: अक्षय कुमार की नई फिल्म ‘भूत बंगला’ के तीसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन आ गया है। रविवार को अक्षय तृतीया भी थी और कह सकते हैं कि अक्षय कुमार के लिए इस साल की अक्षय तृतीया शुभ रही। फिल्म ने पहले 2 दिन के रिकार्ड तोड़ते हुए अक्षय तृतीया के दिन सबसे बड़ी कमाई की।
अक्षय तृतीया के दिन कितनी कमाई हुई
फिल्म ‘भूत बंगला’ ने रविवार को अक्षय तृतीया वाले दिन देश भर में अपने 11,682 शो से 23 करोड़ की विशुद्ध (Net) कमाई की। यह इस फिल्म के पहले 3 दिन में सबसे ज्यादा कमाई वाला दिन रहा।
गौरतलब है कि फिल्म ने गुरुवार को पेड प्रिव्यू से 3.75 करोड़ की कमाई की थी। फिर रिलीज के पहले दिन ‘भूत बंगला’ ने 12, 386 शो से 12.25 करोड़ की ओपनिंग की थी। इसके बाद फिर शनिवार को फिल्म ने अपने 11,513 शो से 19 करोड़ का विशुद्ध (Net) कलेक्शन किया।
‘भूत बंगला’ ने देश में गुरुवार से लेकर रविवार यानि पहले वीकेंड में 50 करोड़ का आंकड़ा पार करते हुए 58 करोड़ रुपये (Net) की कमाई कर ली है।
क्या फिल्म 100 करोड़ की रेस में पहुंच पाएगी
फिल्म ‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस पर 58 करोड़ रुपये कमाकर अब 100 करोड़ से 42 करोड़ रुपये दूर है। फिल्म समीक्षकों ने ‘भूत बंगला’ को इंटरवल से पहले काफी अच्छा बताया जबकी इंटरवल के बाद फिल्म बोर बताई जा रही है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के लिए सोमवार का दिन खास रहेगा जो बताएगा फिल्म का कलेक्शन हफ्ते भर कैसे रहना वाला है।
फिल्म ‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, असरानी, वामिका गब्बी, राजपाल यादव और तब्बू जैसे सितारें हैं। फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने और निर्माण अक्षय कुमार के साथ एकता कपूर ने किया है। इस फिल्म से प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी फिर एक बार साथ आई है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.