सोशल मीडिया पर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार छाए हुए है। दरअसल, अक्षय की अपकमिंग फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ इस महीने रिलीज होने वाली है। इस बीच एक्टर ने फिल्म सेट से एक वीडियो शेयर किया है। वीडियों में फिल्म के अन्य कलाकार भी नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
आखिर वीडियो में क्या है?
अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा की है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि राज्यपाल यादव विग लगाकर एक जगह खड़े हैं। पीछे से अक्षय एक घोड़े को लाते हैं और वह राज्यपाल यादव के बाल खाने लगता है। राजपाल यादव जैसे ही पीछे मुड़ते हैं तो वह डर जाते हैं। जिसके बाद राजपाल जोर-जोर से हंसने लगते हैं।
अक्षय ने लिखा मजेदार कैप्शन
इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने कैप्शन में लिखा, ‘यह मजेदार था। मैं राजपाल यादव को अपने घोड़े की ताकत दिखा रहा था। वेलकम टू द जंगल आपकी कल्पना से भी ज्यादा जंगली है। यह 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।’
यूजर्स ने दिए रिएक्शन
इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने मजेदार रिएक्शन दिए हैं। वीडियो पर विन्दु दारा सिंह ने मजेजार कमेंट किया। विन्दु दारा सिंह ने लिखा’वेलकम टू द जंगल में खूब प्रैंक है।’
एक दूसरे यूजर ने लिखा ‘अक्षय सर हमेशा मजाक करते हैं’। एक अन्य यूजर ने लिखा, अक्षय पाजी मतलब मस्ती। एक और यूजर ने लिखा, ‘अक्की कॉमेडियन हैं।’
कब रिलीज होगी फिल्म?
इस फिल्म की स्टार कास्ट के बारे में बात करते हैं। इसमें अक्षय और दिशा के साथ सुनील शेट्टी, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी, परेश रावल, रवीना टंड और राजपाल यादव के अलावा कुछ 30 मुख्य कलाकार साथ काम करते नजर आएंगे। सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए यह फिल्म 26 जून को रिलीज हो रही है। ‘वेलकम टू द जंगल’ का निर्देशन अहमद खान ने किया है।
//www.instagram.com/embed.jshttps://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.