अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘हैवान’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वह लंबे समय बाद सैफ अली खान के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इस फिल्म में अक्षय लंबे समय बाद निगेटिव रोल में नजर आने वाले हैं। हाल ही में ‘हैवान’ से अक्षय कुमार और सैफ अली खान का फर्स्ट लुक पोस्टर भी जारी किया गया था, जिसमें दोनों ही स्टार बेहद अलग अवतार में नजर आए। इस बीच दोनों स्टार्स को साथ में लंदन के लॉड्स क्रिकेट ग्राउंड में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए मैच का लुत्फ उठाते देखा गया। अब अक्षय कुमार का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह सैफ और तैमूर के साथ लंदन की सड़कों पर घूमते देखा जा सकता है। इसी दौरान कुछ ऐसा होता है, जिसे देखकर सैफ और तैमूर दोनों की हंसी छूट जाती है।
अक्षय कुमार लड़खड़ाए, देखकर हंसने लगे सैफ-तैमूर
लॉड्स क्रिकेट ग्राउंड से अक्षय और सैफ की कई तस्वीरें सामने आई थीं, जिसमें अक्षय नए लुक में नजर आए। इस दौरान सैफ के साथ उनके बेटे तैमूर अली खान भी मौजूद रहे। मैच के दौरान अक्षय और सैफ आपस में बातचीत करते भी दिखे। अब मैच के बाद का एक वीडियो चर्चा में है, जिसमें अक्षय, सैफ और तैमूर रास्ते में चलते नजर आ रहे हैं और इसी दौरान अक्षय अचानक लड़खड़ा गए और गिरते-गिरते बचे। ये देखकर सैफ और तैमूर हंसने लगे और अक्षय भी इस पल को मजाकिया अंदाज में लेते हुए आगे बढ़ गए।
सोशल मीडिया यूजर्स ने भी लिए मजे
अक्षय के इस वीडियो पर अब सोशल मीडिया यूजर भी खूब मजे ले रहे हैं और साथ ही उनकी तारीफ भी कर रहे हैं। एक ने लिखा- ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी वाली वाइब्स।’ वहीं एक ने लिखा- ‘अक्षय सर, बिना सूट के एंट्री कैसे मिल गई?’ एक लिखता है- ‘सर संभलकर, कहीं गिर ना जाएं आप।’ वहीं एक और लिखता है- ‘वह हमेशा मस्ती भरे मूड में रहते हैं, पॉजिटिव वाइब्स ओनली।’ ऐसे ही कमेंट करते हुए सोशल मीडिया यूजर इस वीडियो पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
सैफ- अक्षय की अपकमिंग फिल्म
बता दें, सैफ अली खान और अक्षय कुमार लंबे समय बाद एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले हैं। दोनों स्टार प्रियदर्शन की ‘हैवान’ में साथ नजर आएंगे। ये फिल्म 11 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। खास बात तो ये है कि अक्षय इस फिल्म में लंबे समय बाद नकारात्मक भूमिका में नजर आने वाले हैं। पिछले दिनों ही प्रियदर्शन ने हैवान में अक्षय के किरदार को लेकर बात करते हुए बताया था कि इस फिल्म के लिए अक्षय उनकी पहली पसंद नहीं थे। ई-टाइम्स के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने बताया था कि वह निगेटिव रोल में बॉबी देओल के नाम पर विचार कर रहे थे, लेकिन बॉबी को स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई और उन्होंने मना कर दिया। फिर अक्षय खन्ना से बात की, लेकिन फिर उन्होंने अक्षय खन्ना से मुलाकात से पहले अक्षय कुमार को हैवान की स्क्रिप्ट सुनाई और उन्होंने इसमें दिलचस्पी दिखाई। जिसके बाद उन्हें इस किरदार के लिए साइन कर लिया गया।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.