Akshara Singh Instagram: भोजपुरी सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने बॉलीवुड की दुनिया में बेहद शानदार शुरुआत कर ली है। उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के नए गाने ‘घिस घिस घिस’ के जरिए हिंदी सिनेमा में कदम रख दिया है। इस गाने में अक्षरा सिंह के साथ बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। रिलीज होते ही इस गाने ने पूरे भारत में तहलका मचा दिया है और इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। उन्होंने इस बारे में इंस्टाग्राम पर प्यारा सा पोस्ट शेयर किया है।
अक्षय कुमार संग जमीअक्षरा सिंह की केमिस्ट्री
इस खास गाने में अक्षरा सिंह और अक्षय कुमार के बीच की केमिस्ट्री को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने अपने बेहतरीन डांस मूव्स से यह साबित कर दिया है कि भोजपुरी सिनेमा की क्वीन बॉलीवुड में भी अपना जलवा बिखेरने का माद्दा रखती हैं। वर्तमान में यह गाना इंटरनेट पर जबरदस्त तरीके से ट्रेंड कर रहा है और इंस्टाग्राम पर लोग इस गाने पर धड़ल्ले से रील्स बना रहे हैं। यूपी, बिहार और झारखंड के साथ-साथ अब धीरे-धीरे पूरा देश इस गाने की धुन पर झूमने लगा है।
सक्सेस से भावुक हुईं अक्षरा सिंह
अपने पहले ही बॉलीवुड प्रोजेक्ट को मिली इस अपार सफलता को देखकर अक्षरा सिंह काफी भावुक हो गई हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस के लिए एक बेहद खास और इमोशनल थैंक्यू नोट साझा किया है।
अक्षरा ने लिखा कि यह गाना अब सिर्फ हमारा नहीं रहा है, बल्कि पूरा इंडिया इस वाइब पर झूम रहा है। इंस्टाग्राम रील्स पर मिल रहे प्यार और यूट्यूब पर ट्रेंडिंग के लिए उन्होंने सभी का दिल से शुक्रिया अदा किया। इसके साथ ही उन्होंने फैंस से अपील की कि अभी रुकना नहीं है और इस गाने को नंबर वन तक पहुंचाना है।
अक्षरा के करियर का बड़ा माइलस्टोन
यह गाना अक्षरा सिंह के करियर के लिए एक बहुत बड़ा मील का पत्थर साबित हो सकता है। आईएएनएस से बातचीत के दौरान अक्षरा सिंह ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वह खुद को बेहद खुशकिस्मत मानती हैं कि उन्हें अक्षय कुमार जैसे बड़े स्टार के साथ स्क्रीन शेयर करने का अवसर मिला। उन्होंने बताया कि यह उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है, क्योंकि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें अक्षय सर के साथ काम करने का मौका मिलेगा। जिस तेजी से अक्षरा आगे बढ़ रही हैं, उसे देखकर लगता है कि बॉलीवुड के बाद वह जल्द ही साउथ सिनेमा में भी अपना परचम लहरा सकती हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.