नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए अकासा एयरलाइंस (Akasa Air) ने अपने फ्लाइट शेड्यूल में बड़ा बदलाव किया है। एयरलाइंस 30 सितंबर 2026 के बाद नोएडा से मुंबई के लिए चलाई जाने वाली अपनी दैनिक उड़ानों को स्थगित करने जा रही है। हालांकि, मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर यह है कि कंपनी 1 अक्टूबर से नवी मुंबई के लिए अपनी नई डायरेक्ट फ्लाइट सेवा शुरू करने जा रही है।
मुंबई की फ्लाइट बुकिंग रुकी
अकासा एयरलाइंस की नोएडा से मुंबई जाने वाली दोपहर 2:10 बजे की फ्लाइट 30 सितंबर से पूरी तरह बंद कर दी जाएगी। कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इस उड़ान के लिए टिकट बुकिंग भी रोक दी है। गौरतलब है कि शुरुआती चरण में अकासा एयर ने नोएडा एयरपोर्ट से बेंगलुरु और मुंबई दोनों शहरों के लिए हवाई सेवा शुरू की थी। लेकिन जुलाई में कंपनी ने बेंगलुरु रूट को बंद कर दिया और मुंबई के लिए दो डेली फ्लाइट्स (दोपहर 2:10 बजे और रात 9:05 बजे) का संचालन शुरू किया। इनमें से रात 9:05 बजे वाली उड़ान को एयरलाइंस ने महज दो दिन पहले ही रद्द कर दिया था। अब दोपहर की फ्लाइट बंद होने के बाद नोएडा से मुंबई जाने वाले यात्रियों के पास केवल इंडिगो की दोपहर 3:00 बजे वाली फ्लाइट ही एकमात्र ऑप्शन बचेगी।
1 अक्टूबर से नवी मुंबई के लिए उड़ान
मुंबई रूट बंद करने के साथ ही अकासा एयर ने नई कनेक्टिविटी का ऐलान किया है। कंपनी 1 अक्टूबर से नोएडा से नवी मुंबई के लिए अपनी सेवाएं शुरू करने जा रही है, जिसकी ऑनलाइन बुकिंग जारी है:
- नोएडा से टेक-ऑफ: सुबह 11:00 बजे (नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट)
- नवी मुंबई आगमन: दोपहर 1:15 बजे (टर्मिनल-1)
सर्दियों के शेड्यूल में अन्य शहरों के लिए भी खुलेंगे नए रूट
फ्लाइट शेड्यूल में किए गए इस बड़े बदलाव पर अकासा एयर के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि सितंबर से एयरलाइंस का नया विंटर शेड्यूल लागू होने जा रहा है। नेटवर्क री-स्ट्रक्चरिंग के तहत यह फैसले लिए गए हैं। कंपनी ने आश्वासन दिया है कि विंटर शेड्यूल के तहत जल्द ही नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से देश के कई अन्य प्रमुख शहरों के लिए भी नई उड़ानों का विवरण और टाइम-टेबल जारी किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेसवे के रास्ते बुलंदशहर से सिर्फ 20 मिनट में पहुंचेंगे नोएडा एयरपोर्ट, इन जिलों को भी होगा फायदा
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.