‘लॉक अप 2’ का 31वां एपिसोड इमोशनल ड्रामे से भरपूर था, लेकिन ‘जजमेंट डे’ के एक टास्क ने दो कंटेस्टेंट्स की किस्मत बदल दी। शो से पामेला सेरेना और आकांक्षा चौधरी बाहर होने वाले नए कंटेस्टेंट थे। वहीं शिल्पा शिंदे और राम कपूर ने खुद को बचाने के लिए टास्क को जीत लिया। आकांक्षा चौधरी ‘लॉक अप 2’ से बाहर हो गई हैं, लेकिन शो छोड़ने से पहले उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों का एक बेहद परेशान करने वाला राज सबके सामने रखा। ‘स्प्लिट्सविला’ फेम मॉडल ने आरोप लगाया कि एक ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लेने की तैयारी के दौरान उन्हें ‘कास्टिंग काउच’ का सामना करना पड़ा था।
पामेला सेरेना और आकांक्षा चौधरी हुई बाहर
‘लॉक अप 2’ के हालिया एलिमिनेशन राउंड में टिके न रह पाने के कारण पामेला सेरेना और आकांक्षा चौधरी को आखिरकार शो से बाहर कर दिया गया है। दोनों शो के फिनाले रेस से बाहर हो चुके हैं। इस दौरान, आकांक्षा चौधरी और योगेश रावत को गले लगाकर रोते हुए देखा गया। वहीं पामेला सेरेना को बाहर जाता देख आकांक्षा चमोला रो पड़ी। इस दौरान पामेला ने अपना कोई सीक्रेट शेयर नहीं किया।
आकांक्षा चौधरी के लिए मदद मांगना पड़ा भारी
उस घटना को याद करते हुए आकांक्षा चौधरी ने बताया कि उन्हें पेजेंट के खर्चों, जैसे कपड़े और ट्रेनिंग की फीस के लिए लगभग 1-2 लाख की जरूरत थी। साथ ही यह भी बताया कि उनका परिवार इतना खर्च नहीं उठा सकता था। आर्थिक मदद की उम्मीद में उन्होंने पेजेंट इंडस्ट्री के एक मशहूर व्यक्ति से संपर्क किया, जिन्हें वह कई सालों से जानती थीं क्योंकि वे पहले कई पेजेंट के जज रह चुके थे। आकांक्षा का आरोप है कि उस व्यक्ति की पहचान उभरते हुए कंटेस्टेंट्स की आर्थिक मदद करने वाले के तौर पर थी, इसलिए उन्होंने उनसे मदद मांगी। उनके अनुसार, उन्होंने उस व्यक्ति से कहा कि अगर वे कुछ महीनों तक उनकी मदद कर सकें तो बदले में वह उनके लिए एक कर्मचारी के तौर पर काम करेंगी। उन्होंने दावा किया कि वह व्यक्ति मान गया और उन्हें अपने घर बुलाया। चूंकि वह पहले भी उनके घर जा चुकी थीं, इसलिए उन्होंने वहां जाने से पहले दोबारा नहीं सोचा।
आकांक्षा चौधरी हो चुकी कास्टिंग काउच का शिकार
घटना के बारे में बताते हुए आकांक्षा ने कहा, ‘जब मैं गई, वो आई। उन्हें पहले मुझे गले लगाने के लिए अप्रोच किया, लेकिन गले लगाने के बजाएं उन्हें धक्का दिया और मुझे पकड़ लिया। वो बहुत बूढ़े थे तो मैंने उनका हाथ पकड़ा और झटका। उन्होंने कहा कि मैं तुम्हें इतने पैसे दे रहा हूं, लेकिन बदले में तुम्हें मेरे साथ सेक्स करना होगा। मतलब उन्होंने मुझे पूरा ऐसा टाइमलाइन दे दिया था कि एक महीने में तुम्हें 5-6 बार करना पड़ेगा। 6 महीने बाद मैं एक बहुत बड़े शो का हिस्सा बनी थी। एक साल बाद मैं सबसे बड़े मंचों में से एक पर खड़ा हूं।’
ये भी पढ़ें – पामेला सेरेना का लॉक अप 2 में बड़ा खुलासा, क्रिकेटरों की सीक्रेट टिप्स पर लगाती थीं दांव, सुनाई सट्टेबाजी की कहानी
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.