Akanksha Chamola: आकांक्षा चमोला का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। एक तरफ अपने बयान के लिए और दूसरी तरफ इस वीडियो की वजह अब उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।
लॉकअप-2 पार्टी से वायरल हुआ वीडियो
आकांक्षा चमोला को उनके बयान और फिर इंस्टा पर वायरल हो रही इस क्लिप के चलते जमकर ट्रोल किया जा रहा है। मालूम हो कि आकांक्षा को फिनाले से ठीक पहले एलिमिनेट कर दिया गया था। शो छोड़ने के बाद उनसे गौरव खन्ना से अलग होने और उनकी सेक्सुएलिटी के बारे में सवाल किए गए जिन पर एक्ट्रेस ने जो कहा, उसकी वजह से उनकी जमकर ट्रोलिंग हुई। जब सेक्सुएलिटी के बारे में आकांक्षा से सवाल किया गया कि आपको नहीं लगता है कि आपके फेज काफी बदलते रहते हैं और सेक्सुएलिटी भी एक फेज है।
वायरल वीडियो पर हुई जमकर ट्रोलिंग
इस सवाल पर ढेरों लोगों ने होस्ट और शो की मेहमान रहीं आकांक्षा चमोला को ट्रोल किया है। बात वायरल वीडियो की करें तो इस पर भी लोगों ने जमकर आकांक्षा की क्लास लगाई है। एक यूजर ने दोनों के गले लगाने और किस करने के वीडियो पर लिखा- उन्हें लग रहा है कि वो बहुत कूल लग रही हैं, लेकिन माफ करना आप लोग बहुत क्रिंज लग रही हो। एक यूजर ने लिखा- एक सेकेंड के लिए मुझे लगा कि मैं किम कादर्शियां को देख रहा हूं।
आकांक्षा के बयान पर क्या बोले लोग?
कई लोगों ने बहुत भद्दे कमेंट किए हैं और मिनटों में यह वीडियो और तस्वीरें वायरल होने लगीं। जहां तक आकांक्षा के बयान की बात है तो एक यूजर ने लिखा- माफ कीजिए मिस चमोला। सेक्सुएलिटी कोई ‘फेज’ नहीं है। यह कोई फैशन स्टेटमेंट नहीं है। आप न केवल पाखंडी महिला हैं, बल्कि बेहद अहंकारी भी हैं।” एक पोस्ट में एक यूजर ने लिखा था, “सालों से LGBTQ+ कम्युनिटी के लोग यह साबित करने की कोशिश कर रहे हैं कि ‘सेक्सुएलिटी फेज नहीं है’, और इस बेवकूफ ‘बेबाक’ औरत ने ये सब कह दिया।”
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.