Akanksha Chamola Gaurav Khanna Divorce: ‘लॉक अप 2’ के घर में मचे हंगामे के बीच कंटेस्टेंट आकांक्षा चमोला ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने एक्सेप्ट किया है कि वह पिछले एक साल से अपने पति गौरव खन्ना से अलग रह रही हैं। इस खबर ने फैंस को हैरान कर दिया है क्योंकि सोशल मीडिया पर दोनों की केमिस्ट्री हमेशा से शानदार दिखती रही है। अब आकांक्षा ने शो में साथी कंटेस्टेंट्स श्रेया कालरा और सूफी मोतीवाला के सामने अपने इस फैसले के पीछे की पूरी सच्चाई बयां की है। आइए जानते हैं कि उन्होंने अपने पति से तलाक लेने के पीछे की क्या वजह बताई है।
समय के साथ गौरव के विचारों में आया बदलाव
आकांक्षा ने बताया कि शादी के शुरुआती दिनों में ही उन्होंने इस बात को क्लियर कर दिया था कि उन्हें मां बनने की इच्छा नहीं है। उनके अनुसार, गौरव को पहले इस बात से कोई परेशानी नहीं थी, लेकिन समय के साथ उनके विचार बदलने लगे। आकांक्षा ने कहा कि हर व्यक्ति की अपनी प्राथमिकताएं होती हैं और समय के साथ गौरव को महसूस हुआ कि वह पिता बनना चाहते हैं, जिसे पूरा करने में वह असमर्थ थीं।
बच्चों को लेकर आकांक्षा ने क्या कहा
आकांक्षा का मानना है कि समाज में अधिकतर शादियां परिवार बढ़ाने और बच्चों के लिए होती हैं और वे इस बात को लेकर पूरी तरह ईमानदार हैं। उन्होंने कहा कि जब उन्हें यह ऐसा फील हुआ कि वह हमेशा के लिए चाइल्ड-फ्री रहना चाहती हैं, तो उन्होंने गौरव से साफ कह दिया था कि यदि उन्हें बच्चे चाहिए तो वे उन्हें छोड़ सकते हैं। एक्ट्रेस ने इस बात को भी क्लियर किया कि वह बच्चा गोल लेने के भी पक्ष में नहीं हैं, क्योंकि वे अपनी लाइफ इसी तरह जीना चाहती हैं।
गौरव खन्ना जब ‘बिग बॉस’ के घर में थे, तब उन्होंने पब्लिकली पिता बनने की इच्छा जाहिर की थी। उस समय फैमिली वीक के दौरान जब आकांक्षा शो में गई थीं, तो उन्होंने भी साफ कर दिया था कि वे बच्चा नहीं चाहतीं हैं। आकांक्षा के अनुसार, उसी दौर में उन्हें महसूस हुआ कि वे गौरव को उस स्थिति में नहीं डाल सकतीं जहां उनकी इच्छाएं अधूरी रह जाएं। उन्होंने साफ किया कि वे और गौरव आपसी सहमति से अलग हो रहे हैं और दोनों के बीच आज भी दोस्ती का रिश्ता बरकरार है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.