अजय देवगन ने शेयर किया वीडियो
दरअसल आज यानी रोहित शेट्टी के बर्थडे के मौके पर अजय देवगन ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है. ये वीडियो ‘गोलमाल 5’ के शूटिंग सेट का BTS वीडियो है. इसे शेयर करते हुए अजय ने कैप्शन में लिखा, ‘कहा था ना रोहित शेट्टी का भर्थडे धमाकेदार होगा. इससे बड़ा धमाका क्या हो सकता है? गोलमाल 5 के लिए दोबारा गैंग के साथ वापसी कर रहे हैं कुछ नए मेंबर्स के साथ लेकिन पागलपन वही पुराना होगा.’
Kaha tha na, #RohitShetty ka birthday dhamakedaar hoga… isse bada dhamaka kya ho sakta hai?
Coming back with the gang for Golmaal 5 with new members but the same old madness! 🤪 pic.twitter.com/86MNeKgUw6
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) March 14, 2026
ऐसा होगा अक्षय कुमार का लुक
इस फिल्म में अक्षय कुमार विलेन के किरदार में होंगे, ऐसे में उनका लुक भी इसी को ध्यान में रखते हुए चुना गया है. इस BTS वीडियो में अक्षय कुमार के सिर पर बाल नहीं हैं. उनकी बड़ी दाढ़ी और मूछ होंगी, पर वो गंजे होने वाले हैं. उनके गले में कुछ मालाएं हैं, उनका ये लुक पूरी तरह से एक विलेन का ही लग रहा है. काली हुडी और काली धोती में अक्षय काफी डेंजर लग रहे हैं
और कौन है कास्ट का हिस्सा?
इस वीडियो में पुरानी सभी फ्रेंचाइजी के अजय देवगन के को-स्टार्स तुषार कपूर, कुणाल खेमू, अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े नजर आएंगे. तो वहीं फिल्म की पांचवी किश्त में शरमन जोशी की भी वापसी हो गई है. इतना ही नहीं इनकी ओजी 5 सिटर बाइक भी इस सीजन में दिखने वाली है. इस पहले लुक और अक्षय की एंट्री ने फैंस को इस फिल्म के लिए और भी ज्यादा एक्साइटेड कर दिया है.
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.