बिना शादी बीवी उठा रही किस्त
अंकुर मिश्रा नाम के एक यूजर ने कमेंट में अपनी किस्त रुकने की शिकायत की है। उन्होंने लिखा है, ” महोदय हमें सम्मान किसान निधि की 18 किस्त मिली थी उसके बाद रीजन मे हस्बैंड और वाइफ दोनों को मिल रहा है जबकि अभी तक मेरी शादी नहीं हूई है यही दिखाकर बंद कर दिया गया है बहुत प्रयास किये लेकिन सही नहीं हूआ कृपया ध्यान दें।”
एक अन्य यूजर पीयूष कुमार का कहना है, ” मुझको 2019 में रजिस्ट्रेशन होने के साथ-साथ सारे डॉक्यूमेंट सही होने के बाद भी आज तक कोई किस्त नहीं मिली।”
60 साल की बुजुर्ग को नहीं मिल रही किस्त
एक अन्य यूजर ने लिख है, ” नमस्ते प्रधानमंत्री जी, मैं 60 वर्षीय महिला प्रज्ञा शर्मा हूं। 1 वर्ष पहले मैंने अपना पंजीकरण कराया था पर आज तक एक भी किस्मत नहीं आई है। मैं जनसेवा केंद्र के चक्कर लगा कर थक गई हूं पर मेरी समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा है। कृपा मेरा मार्ग दर्शन करें…।”
ये तो चंद उदाहरण हैं, जिनको पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 2000-2000 रुपये की किस्त नहीं मिली। अगर आप भी ऐसी ही किसी दिक्कत से जूझ रहे हैं तो घबराए नहीं। पहले ये जान लें किस्त क्यूं रुकी है।
क्यों लटक जाता है पीएम किसान का पैसा
पीएम किसान की किस्त पाने के लिए अभी सबसे जरूरी काम है eKYC पूरा करना। जिन किसानों ने eKYC पूरी नहीं की है, आधार को बैंक खाते से लिंक नहीं कराया है या जमीन का रिकॉर्ड सत्यापित नहीं हैं, उनकी किस्त पर रोक लग चुकी है। वहीं, कुछ ऐसे मामले, जिनमें जांच चल रही है। जैसे पात्रता संबंधी विवाद या एक ही परिवार के एक से अधिक सदस्य लाभ ले रहे हैं, उनकी भी किस्त रुकी है।
कैसे मिले किस्त और कहां लगाएं गुहार
आप पीएम किसान पोर्टल के होम पेज पर जाएं और दाएं साइड बने बॉक्स में से Search your Point of Contact (POC) पर क्लिक करें। यहां एक पेज खुलेगा, जिसमें लिखा होगा State Nodal Contact Detail, अगर स्टेट नोडल का का नाम पता और नंबर चाहिए तो सर्च स्टेट नोडल पर क्लिक करें और जिले के अधिकारियों से संपर्क करना हो तो Search district Nodal पर।
इस टैब में आप अपना स्टेट सलेक्ट करें और इसके बाद डिस्ट्रिक्ट। सबमिट करें और आपके सामने नोडल अधिकारियों का नंबर और मेल आईडी होगी। उनसे संपर्क कर आप हेल्प ले सकते हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.