ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन हाल ही में मुंबई के एक ग्रैंड वेडिंग में शामिल हुए. जहां, उन्होंने अपने बॉलीवुड वाले अंदाज में लोगों को खूब एंटरटेन किया. इस शादी में ऐश्वर्या और अभिषेक जब एक साथ डांस फ्लोर पर नजर आए तो उन्होंने पूरी लाइमलाइट चुरा ली.
इस दौरान ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन को सलमान खान के पॉपुलर सॉन्ग सलाम-ए-इश्क पर थिरकते हुए देखा गया. डांस फ्लोर पर ऐश्वर्या और अभिषेक का साथ नीता अंबानी ने भी बखूबी दिया. ऐश्वर्या, अभिषेक और नीता अंबानी के डांस वीडियो ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया था.
नीता अंबानी ने डांस में ऐश्वर्या और अभिषेक को दी कड़ी टक्कर
ये जश्न मुदित अडानी और अनन्या दीवानजी की शादी की था. ऐश्वर्या राय कितनी बेहतरीन डांसर हैं, ये तो हर कोई जानता है. लेकिन, अभिषेक बच्चन ने भी इस दौरान उनका पूरा साथ दिया. सबसे मजेदार बात तो ये रही कि नीता अंबानी ने भी ऐश्वर्या और अभिषेक को डांस में कड़ी टक्कर दी, जिसे देख हर कोई हैरान है.
इस खास मौके पर ऐश्वर्या ने डार्क ब्लू सूट पहन रखा था, जबकि अभिषेक बच्चन ने व्हाइट ट्राउजर के साथ ब्लू बंदगला शेरवानी पहन वाइफ के साथ ट्विनिंग किया था. ऐश्वर्या और अभिषेक को दोस्तों और मेहमानों के साथ इस पल को एंजॉय करते हुए देखा गया.
वहीं, नीता अंबानी ने भी इस खास मौके पर पन्ना हरे रंग का ट्रेडिशनल आउटफिट पहना था. बता दें इस फंक्शन की कुछ तस्वीरों को ओरी ने भी इंस्टाग्राम पर शेयर की है. ओरी ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के संग उनकी बेटी आराध्या भी नजर आ रही हैं.
इस फंक्शन से पहले ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन को एक साथ सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर और सानिया की शादी में देखा गया था. इस शादी से भी कपल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी.
ये भी पढ़ें:-जूनियर एनटीआर को देखने बैंगलुरु के अस्पताल में उमड़ी भीड़, तोड़ा एस्किलेटर, वीडियो हो रहा वायरल
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.