Air Cooler Buying Tips: गौर करने पर आपने पाया होगा कि कई कूलर में 3 ब्लेड वाला पंखा आता है और कुछ में 5 ब्लेड वाला. ये सिर्फ डिजाइन की बात नहीं है. इनका यूज भी अलग-अलग है. अगर आप इस बार गर्मी से बचने के लिए नया कूलर खरीदने जा रहे हैं तो यह जान लेना जरूरी है कि 3 ब्लेड वाला कूलर कहां काम आएगा और 5 ब्लेड वाले कूलर को कहां यूज किया जा सकता है. आज हम आपको आसान भाषा में इन दोनों का यूज समझाने जा रहे हैं.
5 ब्लेड वाला कूलर क्यों चुनें?
अगर आपको छोटे कमरे या कम एरिया में हवा के लिए कूलर की जरूरत है तो 5 ब्लेड वाले पंखे को चुन सकते हैं. 5 ब्लेड वाला पंखा छोटी जगह पर लगाातर हवा देने में शानदार काम करता है. इसकी एक और खासियत है कि यह शोर नहीं करता. इसलिए अगर आपको कम शोर के साथ छोटी जगह पर लगातार हवा चाहिए तो 5 ब्लेड वाला कूलर आपके लिए परफेक्ट है.
3 ब्लेड वाला देगा ज्यादा दूर तक हवा
अगर आपको बड़े घर या कमरे के लिए कूलर चाहिए तो 3 ब्लेड वाले पंखे को चुनें. यह दूर तक हवा फेंक सकता है और हवा का प्रवाह भी तेज होगा. इसलिए अगर आप एक कूलर से पूरे घर को ठंडा करना चाहते हैं तो यह कूलर आपके काम की चीज हो सकता है.
क्या बिजली की खपत में भी है अंतर?
कूलर की बिजली की खपत उसमें लगी मोटर पर निर्भर करती है. अगर दोनों में सेम कैपेसिटी की मोटर लगी है तो बिजली की खपत में ज्यादा अंतर नहीं आएगा. हालांकि, 5 ब्लेड वाले पंखे को घुमाने के लिए मोटर को थोड़ा ज्यादा जोर लगाना पड़ेगा तो बिजली की खपत में बहुत मामूली अंतर देखने को मिल सकता है.
ये भी पढ़ें-
सैमसंग ने बंद कर दिया अपना सबसे महंगा फोन, जानिए सॉलिड बिक्री के बावजूद क्यों लिया यह फैसला
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.