AIIMS ने फिलहाल रिक्त पदों की संख्या जारी नहीं की है। संस्थान के मुताबिक पदों का विवरण अलग से प्रकाशित किया जाएगा। इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति 7वें वेतन आयोग के पे मैट्रिक्स के लेवल-7 के तहत की जाएगी, जिसमें आकर्षक वेतन के साथ अन्य सरकारी भत्तों का भी लाभ मिलेगा।
AIIMS NORCET 11 भर्ती 2026: पात्रता
AIIMS NORCET 11 भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 13 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार के पास नीचे दी गई योग्यताओं में से कोई एक योग्यता होना आवश्यक है-
किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएससी (ऑनर्स) नर्सिंग, बीएससी नर्सिंग या पोस्ट-बेसिक बीएससी नर्सिंग की डिग्री।
स्टेट नर्सिंग काउंसिल या इंडियन नर्सिंग काउंसिल में नर्स एवं मिडवाइफ (Nurse and Midwife) के रूप में पंजीकरण होना अनिवार्य है।
GNM डिप्लोमा धारकों के लिए:
जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (GNM) डिप्लोमा रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
इसके लिए उनका नर्स एवं मिडवाइफ के रूप में पंजीकरण होना जरूरी है।
साथ ही, कम से कम 50 बेड वाले अस्पताल में दो वर्ष का कार्य अनुभव भी अनिवार्य होगा।
AIIMS NORCET 11 परीक्षा तिथि 2026
AIIMS NORCET 11 भर्ती प्रक्रिया के तहत दो चरणों में कंप्यूटर आधारित (CBT) परीक्षा आयोजित की जाएगी।
NORCET प्रारंभिक परीक्षा (Prelims): 12 सितंबर 2026
NORCET मुख्य परीक्षा (Mains): 30 सितंबर 2026
दोनों चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
AIIMS NORCET 11 भर्ती 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:
स्टेप 1: AIIMS की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
स्टेप 2: NORCET 11 के लिए रजिस्ट्रेशन करें और आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
स्टेप 3: ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
स्टेप 4: निर्धारित फॉर्मेट में आवश्यक दस्तावेज, फोटो और अन्य जरूरी प्रमाणपत्र अपलोड करें।
स्टेप 5: ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
स्टेप 6: आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद उसका कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
आवेदन शुल्क
सामान्य (General), ओबीसी (OBC) और यूआर (UR) वर्ग: 3000 रुपये
एससी (SC), एसटी (ST) और ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग:2,400 रुपये
दिव्यांग (PwD) उम्मीदवार: आवेदन शुल्क से पूरी तरह छूट दी गई है।
AIIMS ने यह भी स्पष्ट किया है कि परीक्षा में शामिल होने वाले योग्य SC/ST उम्मीदवारों का आवेदन शुल्क रिजल्ट घोषित होने के बाद सत्यापन (Verification) के उपरांत वापस (Refund) कर दिया जाएगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.