उम्मीदवार अपना रिजल्ट AIIMS की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर देख सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लिया था वो राउंड 1 की सीट अलॉटमेंट लिस्ट चेक करके देख सकते हैं कि उन्हें कौन-सा संस्थान और किस कैटेगरी की सीट आवंटित हुई है।
एम्स बीएससी नर्सिंग राउंड 1 अलॉटमेंट रिजल्ट में क्या जानकारी है?
रोल नंबर
ओवरऑल रैंक
आवंटित संस्थान
आवंटित सीट कैटेगरी
96 छात्रों को मिला AIIMS दिल्ली
सीट अलॉटमेंट रिजल्ट के अनुसार, BSc (Hons) Nursing में एडमिशन के लिए 96 छात्रों को AIIMS दिल्ली आवंटित किया गया है। उम्मीदवारों को अपनी अलॉटेड सीट और संस्थान की जानकारी के लिए राउंड 1 की अलॉटमेंट PDF जरूर चेक करनी चाहिए।
सीट अलॉटमेंट के बाद क्या करना होगा
राउंड-1 में सीट मिलने वाले उम्मीदवारों को तय समय सीमा के भीतर अपनी सीट स्वीकार करनी होगी और संबंधित AIIMS संस्थान में रिपोर्ट करना होगा। यदि निर्धारित समय तक रिपोर्टिंग नहीं की जाती है, तो आवंटित सीट रद्द की जा सकती है। इसके बाद बची हुई सीटों के लिए अगले राउंड की काउंसलिंग आयोजित की जाएगी।
AIIMS MSc Nursing Round 1 Result 2026 कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना सीट अलॉटमेंट रिजल्ट देख सकते हैं।
सबसे पहले AIIMS की आधिकारिक परीक्षा वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
फिर MSc Nursing Round 1 Seat Allotment Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
इसके बादस लॉगिन पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन विवरण दर्ज करें।
स्क्रीन पर सीट अलॉटमेंट रिजल्ट दिखाई देगा।
अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट निकाल लें।
राउंड 2 के लिए कौन होगा पात्र?
राउंड 1 के बाद अगली सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया में कुछ विशेष श्रेणी के उम्मीदवारों को शामिल किया जाएगा।
जिन उम्मीदवारों को राउंड 1 में सीट आवंटित हुई है और जिन्होंने ऑप्शन 2 का चयन किया है, वे निर्धारित शर्तें पूरी करने पर राउंड 2 की सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।
जिन उम्मीदवारों पर राउंड 1 में विचार किया गया था, लेकिन उन्हें कोई सीट नहीं मिली, उन्हें अगले राउंड के लिए स्वतः विचार में लिया जाएगा।
जो उम्मीदवार राउंड 1 के लिए पात्र थे, लेकिन उन्होंने रजिस्ट्रेशन नहीं किया या अपनी च्वाइस नहीं भरी, वे राउंड 2 के लिए पात्र नहीं होंगे। हालांकि, ऐसे उम्मीदवारों को ओपन राउंड सीट अलॉटमेंट में शामिल होने का अवसर मिल सकता है।
एम्स बीएससी नर्सिंगमें कैसे होता है सीट अलॉटमेंट?
AIIMS BSc (Hons) Nursing में सीटों का आवंटन उम्मीदवार की मेरिट, रैंक, कैटेगरी और भरे गए विकल्पों के आधार पर किया जाता है।
किसी खास कैटेगरी में सीट उपलब्ध होने पर बेहतर मेरिट वाले उम्मीदवार को कम रैंक वाले उम्मीदवार पर प्राथमिकता दी जाती है।
राउंड 1 में उम्मीदवार को उसकी रैंक के आधार पर भरी गई पसंदों में से सबसे बेहतर उपलब्ध संस्थान या सीट आवंटित की गई।
अगर उम्मीदवार की पसंद का संस्थान या सीट अनारक्षित और आरक्षित, दोनों कैटेगरी में उपलब्ध थी, तो जहां नियम लागू हों, उसे अनारक्षित सीट आवंटित की गई।
किसी पात्र आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को आरक्षित सीट तभी दी जाएगी, जब उसकी पसंद के संस्थान या सीट पर उसी रैंक के स्तर पर अनारक्षित सीट उपलब्ध न हो।
राउंड 2 काउंसलिंग कब होगी?
एम्स ने कहा है कि, राउंड-1 की प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद राउंड 2 काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों को पहले राउंड में सीट नहीं मिली है या जो अपग्रेडेशन चाहते हैं, वे अगले चरण में भाग ले सकेंगे। विस्तृत शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.