ऋषभ पंत ने दो सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की कप्तानी करने के बाद दिल्ली कैपिटल्स में घर वापसी कर ली। आईपीएल 2027 में लखनऊ टीम नए कप्तान के साथ उतरेगी। एडेन मार्करम भी रेस में हैं।
‘हमारी टीम में कुछ अच्छे लीडर हैं’
क्रिकइंफो द्वारा जब मार्करम से अगले साल एलएसडी को लीड करने की संभावना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ”मुझे कोई आइडिया नहीं है। वे जो भी सबसे अच्छा समझें, तय कर सकते हैं। हमारी टीम में कुछ अच्छे लीडर हैं, इसलिए मुझे इसकी ज्यादा चिंता नहीं है। जिसे भी यह जिम्मेदारी मिलेगी, मुझे यकीन है कि वह इसे लेगा और अच्छा काम करेगा। हालांकि, अभी तक इस पर कोई विचार नहीं आया है।” मार्करम अलावा मिचेल मार्श भी एलएसजी की कप्तानी के दावेदार हैं। वह 2024 से सबसे छोटे फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी कर रहे हैं। लखनऊ टीम में निकोलस पूरन भी हैं, जो वेस्टइंडीज की कप्तानी कर चुके हैं। फ्रेंचाइजी मिनी ऑक्शन में एक नया कप्तान लेने पर भी गौर सकती है।
‘लगता है कि पांच बॉल चुपके से डाल दी’
मार्कराम रविवार रात द ओवल में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स को लीड करने के बाद कहा कि वह फिलहाल 100-बॉल फॉर्मेट में कप्तानी करने का लुत्फ उठा रहे हैं। उन्होंने कहा, ”इसमें अपनी चुनौतियां हैं, लेकिन यह बहुत बढ़िया रहा है। मैंने इसका पूरा लुत्फ लिया है। जाहिर है कि जोस बटलर जैसे लोगों का आसपास होना बहुत मदद करता है। उन्होंने मेरी काफी मदद की है। यह बहुत तेज है। एक साइड से 10 गेंदों का विचार चुनौती है। आपको कभी-कभी लगता है कि आपने पांच बॉल चुपके से डाल दी हैं, और आपको याद आता है कि शॉर्ट साइड में अभी भी पांच और बॉल हैं। लेकिन बढ़िया कॉम्पिटिशन है।” बता दें कि द हंड्रेड में छह गेंदों का ओवर नहीं होता बल्कि गेंदबाजी में पांच गेंद फेंकी जाती है। कप्तान चाहे तो एक ही गेंदबाज से लगातार 10 गेंद डलवा सकता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.