AICTE Internship 2027: भारतीय छात्रों के लिए कनाडा में 12 हफ्ते की फुली फंडेड रिसर्च इंटर्नशिप 2027 की घोषणा की गई है। बीटेक व साइंस के छात्र अपनी रिसर्च के लिए aicte.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।
किन्हें मिलेगा इस इंटर्नशिप का फायदा?
यह इंटर्नशिप मुख्य रूप से इंजीनियरिंग (B.Tech/B.E.), साइंस, टेक्नोलॉजी और गणित (STEM) विषयों में अंडरग्रेजुएट (UG) की पढ़ाई कर रहे फुल-टाइम छात्रों के लिए डिजाइन की गई है। ऐसे छात्र जो अपनी डिग्री के थर्ड या सेकेंड वर्ष में हैं और जिनका अकैडमिक रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है, वे इस रिसर्च प्रोग्राम में भाग लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
स्कॉलरशिप के तहत मिलेगी 100% आर्थिक मदद
चयनित छात्रों को कनाडा में रहने, खाने और पढ़ाई करने के दौरान किसी भी आर्थिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस स्कॉलरशिप के अंदर छात्रों के ये सभी खर्चे कवर किए जाएंगे। इस स्कॉलरशिप में भारत से कनाडा आने और वापस जाने की दोनों तरफ की एयर टिकट का किराया कवर किया जाएगा। कनाडा में 12 हफ्तों के दौरान रहने और खाने के खर्च के लिए स्टाइपेंड दिया जाएगा। इंटर्नशिप की पूरी अवधि के दौरान स्वास्थ्य और दुर्घटना बीमा हेल्थ इंश्योरेंस कवर किया जाएगा। कनाडा की यूनिवर्सिटी में रिसर्च लैब का उपयोग और प्रोफेसरों के गाइड की फीस और रिसर्च सहायता दी जाएगी।
छात्रों के करियर को मिलेगी नई उड़ान
कनाडा में 12 सप्ताह बिताने के दौरान छात्रों को न केवल बेहतरीन लैब्स में काम करने का मौका मिलेगा, बल्कि वे ग्लोबल रिसर्चर्स के साथ नेटवर्क भी बना सकेंगे। इस इंटर्नशिप को पूरा करने वाले छात्रों के लिए भविष्य में कनाडा की यूनिवर्सिटीज में मास्टर्स या पीएचडी (PhD) के लिए फेलोशिप हासिल करना काफी आसान हो जाता है।
आवेदन कैसे करें?
इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को मिटैक्स के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन फॉर्म भरते समय छात्रों को अपने पासपोर्ट, सीवी (CV), ट्रांसक्रिप्ट (मार्कशीट), और प्रोफेसर से प्राप्त सिफारिश लेटर (LOR) जैसे आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे। यदि आप भी रिसर्च के क्षेत्र में अपना एक बेहतरीन करियर बनाना चाहते हैं, तो समय रहते अपने पासपोर्ट और अकैडमिक डॉक्यूमेंट को तैयार रखें तथा अंतिम तिथि 16 सितंबर 2026 से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.