Ai+ Nova 2 Power 5G जल्द भारत में लॉन्च होने वाला है और कंपनी इसे लॉन्च से पहले रिव्यूअर्स के साथ एथिकल हैकर्स से भी टेस्ट करवाएगी। फोन में MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट मिलेगा।
टेस्टर्स से लिए जाएंगे इंडिपेंडेंट रिव्यू
कंपनी के मुताबिक, इस रिव्यू प्रोग्राम में शामिल लोगों को अपने एक्सपीरियंस और ओपीनियन इंडिपेंडेंटली शेयर करने की आजादी होगी। इससे यूजर्स को फोन खरीदने से पहले सिर्फ कंपनी के दावों पर निर्भर रहने के बजाय बाहरी टेस्टिंग और असली एक्सपीरियंसेज की जानकारी मिल सकती है। Ai+ का कहना है कि उसके पिछले ओपन रिव्यू प्रोग्राम के लिए 700 से ज्यादा रजिस्ट्रेशन मिले थे।
MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर के साथ आएगा फोन
Ai+ Nova 2 Power 5G में MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट दिया जाएगा। यह प्रोसेसर 6nm प्रोसेस पर बना है और इसे रोजमर्रा के कामों के साथ परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी के बीच बैलेंस बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। हालांकि, कंपनी ने अभी फोन की RAM, स्टोरेज, बैटरी क्षमता, कैमरा और डिस्प्ले से जुड़ी पूरी जानकारी पब्लिक नहीं की है। ऐसे में लॉन्च के करीब आने पर इसके बाकी स्पेसिफिकेशंस सामने आने की उम्मीद है।
NxtQuantum OS में प्राइवेसी पर रहेगा फोकस
Nova 2 Power 5G में NxtQuantum OS मिलेगा, जिसे कंपनी भारत का पहला sovereign mobile operating system बताती है। यह सॉफ्टवेयर NxtQuantum Shift Technologies की ओर से डिवेलप किया गया है और इसका फोकस डाटा सिक्योरिटी, यूजर प्राइवेसी और ज्यादा सेफ सॉफ्टवेयर अनुभव पर है।
दो खास कलर ऑप्शन में आएगा फोन
Ai+ ने Nova 2 Power 5G के डिजाइन और कलर ऑप्शन भी दिखाए हैं। फोन को Golden Blue Fusion और Blue Fusion कलर फिनिश में लॉन्च किया जाएगा। दोनों वेरिएंट में गोल्ड, ऑरेंज और ब्लू रंगों के ग्रेडिएंट पैटर्न का इस्तेमाल किया गया है, जो फोन को ट्रेडिशनल डिजाइन वाले स्मार्टफोन्स से अलग लुक देता है। Ai+ ने फिलहाल Nova 2 Power 5G की आधिकारिक कीमत, पूरी स्पेसिफिकेशंस और रिटेल उपलब्धता की घोषणा नहीं की है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.