अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) 13, 15 और 17 सितंबर को अरुण जेटली स्टेडियम में तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए भारत की मेजबानी करेगा। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। क्रिकबज वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, एसीबी की इस पुष्टि ने एक से 13 सितंबर तक प्रस्तावित भारत के बांग्लादेश दौरे पर गंभीर संशय पैदा कर दिया है, जिसमें सीमित ओवर के छह मैच खेले जाने थे।
एसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नसीब खान ने बोर्ड के व्यावसायिक साझेदारों को लिखे एक पत्र में कहा, एसीबी इसके द्वारा पुष्टि करता है कि भारत का अफगानिस्तान दौरा 2026, 13 सितंबर से 17 सितंबर तक आयोजित होने वाला है। उन्होंने कहा, एसीबी ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस कार्यक्रम की तारीखों को भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) की सहमति से तय किया गया है और मैचों के स्थानों को भी अंतिम रूप दे दिया गया है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.