बॉलीवुड अभिनेत्री नीना गुप्ता आज यानी की 04 जुलाई को अपना 67वां जन्मदिन मना रही हैं। नीना की गिनती इंडस्ट्री की उन एक्ट्रेसेस में होती है, जो अपनी अदाकारी के दम पर लोगों का दिल जीतती हैं और अपने बोल्ड लुक से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। हालांकि एक्ट्रेस की प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ चर्चा में रहती हैं। उन्होंने अपनी जिंदगी में तमाम उतार-चढ़ाव देखे हैं, लेकिन एक्ट्रेस ने हार नहीं मानी और हर मुश्किल का डटकर सामना किया। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर अभिनेत्री नीना गुप्ता के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…
जन्म और परिवार
दिल्ली में 04 जुलाई 1959 को नीना गुप्ता का जन्म हुआ था। इनके पिता का नाम आर. एन गुप्ता था। उन्होंने सनावर लौरेंस स्कूल से अपनी पढ़ाई की है। फिर उन्होंने संस्कृत में मास्टर डिग्री हासिल की है और इसी से संबंधित सब्जेक्ट से एम.फिल किया है।
फिल्मी सफर
नीना गुप्ता एक मंझी हुई अभिनेत्री हैं। साल 1994 में आई फिल्म ‘वो छोकरी’ के लिए एक्ट्रेस को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था। इसके अलावा उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय फिल्मों में भी काम किया है। इनमें ‘इन कस्टड’, ‘गांधी’ और ‘कॉटन मैरी’ जैसी फिल्में हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस ने ‘गुल गुलशन गुलफाम’, ‘उत्सव’, ‘खलनायक’, ‘जाने भी दो यारों’, और ‘मंडी’ जैसी फिल्मों में काम किया है।
पर्सनल लाइफ
वहीं 80 के दशक में एक्ट्रेस नीना गुप्ता और फेमस क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स का अफेयर काफी चर्चा में रहा। साल 1989 में विवियन रिचर्ड्स से शादी किए बिना ही नीना गुप्ता ने बेटी मसाबा को जन्म दिया था। बिन ब्याही मां बनकर उनको आलोचना का शिकार होना पड़ा था, लेकिन उन्होंने अपने चेहरे पर शिकन तक नहीं आने दी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.