वर्तमान में AePS की मदद से लोग बिना डेबिट कार्ड और बैंक शाखा गए भी कई जरूरी बैकिंग सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। सिर्फ आधार नंबर और बायोमेट्रिक पहचान के जरिए नकद निकासी, बैलेंस चेक, पैसा जमा करने और फंड ट्रांसफर जैसी समस्याएं सुविधाएं उपलब्ध हैं।
AePS क्या है?
असल में AePS एक बैंक-आधारित डिजिटल भुगतान और बैकिंग प्रणाली है, जिसे NPCI संचालन करता है। इस सिस्टम का मुख्य उद्देश्य खासतौर पर उन लोगों तक बैंकिंग सेवाएं पहुंचाना है, जहां बैंक शाखाओं की पहुंच सीमित है।
गौरतलब है कि बैंकों द्वारा नियुक्त बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट (BC) माइक्रो एटीएम के माध्यम से ग्राहकों को सेवाएं उपलब्ध कराते हैं। दूसरी ओर, छोटे दुकानदार BHIM Aadhaar Pay की मदद से ग्राहकों से आधार बेस्ड भुगतान भी स्वीकार कर पाएंगे।
जानें इसकी सुविधाएं
AePS का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आपका आधार बैंक खाते से लिंक होना चाहिए। इसकी सुविधा के जरिए ग्राहक अपना बैंक बैलेंस देख पाएंगे, नकद निकासी भी कर सकते हैं, खाते में पैसे जमा कर सकते हैं और एक खाते से दूसरे खाते में धनराशि भेज पाएंगे। वही, मिनी स्टेटमेंट प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी।
AePS से बैंकिंग सेवा कैसे लें?
यदि आपका आधार कार्ड पहले से ही बैंक खाते से जुड़ा हुआ है, तो आप किसी भी माइक्रो ATM, बैंकिंग कियोस्क या AePS टचपॉइंट पर जा सकते हैं। वहां मौजूद ऑपरेटर को बताना होगा कि आपको कौन-सी सेवा चाहिए।
फिर आधार नंबर दर्ज करें और बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाता है। पहचान सत्यापित होने के बाद बैंक खाते की जानकारी दर्ज की जाती है। जैसे कि आपको नकद निकासी का ऑप्शन चुनना हो, तो राशि तुरंत मिल जाता है। अन्य सेवाओ के लिए ट्रांजैक्शन की रसीद प्रदान की जाती है।
बिना एटीएम के निकाले पैसे
अब AePS की मदद से बिना किसी एटीएम कार्ड के भी माइक्रो ATM या बैंकिंग एजेंट के जरिए नकद निकासी की जा सकती है। इसके लिए सिर्फ आधार नंबर और बायोमेट्रिक सत्यापन की जरुरत होती है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.