भारतीयों के लिए अच्छी खबर है। अब हजारों सरकारी स्कूलों को शिक्षा के लिए Adobe Express का फ्री एक्सेस मिलेगा। अडोबी एक्सप्रेस एक डिजिटल क्रिएशन टूल है, जिसकी मदद से छात्र प्रेजेंटेशन, पोस्टर, वीडियो, ग्राफिक्स आसानी से बना सकते हैं।
सम्बंधित सुझाव
अडोबी एक्सप्रेस पर क्या-क्या कर सकते हैं?
अडोबी एक्सप्रेस एक डिजिटल क्रिएशन टूल है, जिसकी मदद से यूजर्स प्रेजेंटेशन, पोस्टर, वीडियो, ग्राफिक्स और दूसरे तरह का कंटेंट बना सकते हैं। टेक कंपनी के अनुसार, स्टूडेंट्स इसका इस्तेमाल स्कूल प्रोजेक्ट्स और क्रिएटिव कामों के लिए कर सकते हैं, जबकि टीचर्स क्लासरूम के लिए कंटेंट बनाने में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
इस पहल के जरिए छात्रों और शिक्षकों को Adobe Digital Academy के माध्यम से डिजिटल क्रिएटिविटी और AI लर्निंग रिसोर्स भी उपलब्ध कराए जाएंगे। ये रिसोर्स क्रिएटिव प्रॉब्लम-सॉल्विंग, डिजिटल स्टोरीटेलिंग और कंटेंट बनाने के लिए AI का इस्तेमाल करने जैसे स्किल्स पर फोकस्ड होंगे।
कंपनी शिक्षकों को भी ट्रेनिंग देगी ताकि वे क्लासरूम की पढ़ाई में डिजिटल क्रिएटिविटी और AI टूल्स का इस्तेमाल कर सकें। इसका मकसद छात्रों में ऐसी स्किल्स विकसित करने में मदद करना है जो टेक्नोलॉजी, मीडिया और दूसरे क्रिएटिव क्षेत्रों में उनके भविष्य के करियर के लिए काम आ सकें।
प्रोग्राम में पीएम श्री स्कूल, सीएम श्री स्कूल, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) और केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) सहित कई सरकारी स्कूल नेटवर्क शामिल होंगे।
सम्बंधित सुझाव
अडोबी ने कहा कि भविष्य में इस प्रोग्राम को और ज्यादा स्कूलों और राज्यों तक बढ़ाया जा सकता है।
अडोबी की ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट और जीएम, एजूकेशन, माला शर्मा ने कहा “इस साझेदारी के माध्यम से, हम एडोब एक्सप्रेस जैसे क्लासरूम-रेडी एआई टूल सीधे स्कूलों में ला रहे हैं, जिससे छात्रों और शिक्षकों को भविष्य के काम के लिए जरूरी क्रिएटिव और एआई स्किल्स विकसित करने में मदद मिलेगी।”
शर्मा ने कहा, “यह साझेदारी भारत में शिक्षा के लिए अडोबी की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता पर आधारित है, और सरकार की राष्ट्रीय शिक्षा नीति का समर्थन करती है और 2030 तक एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स (एवीजीसी) के क्षेत्र में दो मिलियन नौकरियां पैदा करने के केंद्रीय बजट 2026 के लक्ष्य को पूरा करती है।”
भारत में शिक्षा पर केंद्रित एडोब की यह पहली पहल नहीं है। इस साल की शुरुआत में, कंपनी ने भारत में छात्रों के लिए Firefly, Photoshop और Acrobat जैसे ऐप्स का मुफ्त एक्सेस देने की घोषणा की थी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.