दिग्गज स्पोर्ट्सवियर कंपनी एडिडास (Adidas) के भारत स्थित टेक ऑपरेशन में बड़े पैमाने पर छंटनी की खबर सामने आई है। कंपनी के गुरुग्राम स्थित इंडिया टेक हब में करीब 700 कर्मचारियों का स्टाफ है। लोगों के मुताबिक, इनमें से 45 से 50 प्रतिशत कर्मचारियों पर छंटनी की मार पड़ी है। हालांकि प्रभावित कर्मचारियों की सही संख्या की पुष्टि नहीं हुई है और एडिडास ने भी छंटनी का आंकड़ा सार्वजनिक नहीं किया है।
Wocult को दिए एक बयान में एडीडास ने कहा है कि उसने भारत में अपने टेक्नोलॉजी विभाग में कई पदों को कम करने का मुश्किल फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि कर्मचारियों को 15 सितंबर को हुई टाउन हॉल मीटिंग में छंटनी की जानकारी दी गई। प्रभावित कर्मचारियों में सॉफ्टवेयर इंजीनियर, डेटा साइंटिस्ट और डेटा इंजीनियर समेत टेक्नोलॉजी से जुड़े कई कर्मचारी शामिल बताए जा रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, प्रभावित कर्मचारियों को दो ग्रुप में बांटा गया है। एक ग्रुप को 15 सितंबर को ही एग्जिट लेटर दे दिया गया। वहीं दूसरे ग्रुप को कुछ समय तक काम जारी रखने के लिए कहा गया है।
कुछ कर्मचारियों को 15 दिसंबर तक का समय
दूसरे समूह में शामिल कर्मचारियों को 15 दिसंबर तक काम करने और दूसरे टेक हब में हैंडओवर पूरा करने के लिए कहा गया है। इस दौरान वे कंपनी के भीतर किसी दूसरी भूमिका की तलाश भी कर सकते हैं। बताया गया है कि अगर कोई कर्मचारी तब तक दूसरी भूमिका हासिल नहीं कर पाता है, तो 15 दिसंबर उसका आखिरी वर्किंग डे होगा।
एडिडास ने क्या कहा?
एडिडास ने भारत में टेक्नोलॉजी ऑर्गनाइजेशन के कुछ पदों में कटौती की पुष्टि की है, लेकिन प्रभावित कर्मचारियों की संख्या नहीं बताई। कंपनी ने कहा कि यह फैसला उसके ऑपरेटिंग मॉडल को कारोबार की बदलती जरूरतों के अनुसार बेहतर तरीके से तैयार करने के लिए लिया गया है। कंपनी के मुताबिक, संगठन के कुछ हिस्सों को सरल बनाने और जरूरी क्षमताओं को मजबूत करने के साथ-साथ तेजी से बदलते बिजनेस और टेक्नोलॉजी माहौल में लंबे समय के लिए कंपनी को तैयार करना इसका उद्देश्य है। एडिडास ने यह भी कहा कि भारत उसके लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बाजार बना हुआ है। कंपनी का इंडिया टेक्नोलॉजी हब उसके ग्रोथ, इनोवेशन और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन में अहम भूमिका निभाता रहेगा।
यह भी पढ़ें- सैमसंग इंडिया में छंटनी का दौर शुरू, सीनियर लेवल पर गईं नौकरियां; जल्द और कर्मचारियों पर गिर सकती है गाज
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.