Film Accused हाल ही में Netflix पर release हुई है। यह एक below average film लगती है। कहानी MeToo के मुद्दे पर आधारित है, लेकिन इस बार आरोप एक पुरुष पर नहीं बल्कि एक महिला पर लगाए जाते हैं।
Konkona Sen Sharma film में एक doctor की भूमिका निभा रही हैं, जिन पर एक के बाद एक MeToo के आरोप लगते हैं। उनका किरदार एक female Doctor के साथ relationship में है और married lesbian couple के तौर पर उनकी निजी जिंदगी भी कहानी का हिस्सा बनती है। आरोपों के बाद दोनों के रिश्ते में तनाव बढ़ता है। सवाल यही रहता है कि आरोप सच हैं या साजिश?
हालांकि film इस suspense को मजबूत तरीके से पकड़ नहीं पाती। पूरी कहानी में दर्शक किसी बड़े खुलासे या twist का इंतजार करते हैं, लेकिन climax खास असर नहीं छोड़ता और काफी निराश करता है।
Acting की बात करें तो Konkana Seh Sharma हमेशा की तरह प्रभावशाली हैं। Pratibha Ranta, जिन्हें हाल ही में Laapataa Ladies में पसंद किया गया था, यहां भी अच्छी लगती हैं। लेकिन कमजोर लेखन के कारण उनकी मेहनत भी फिल्म को ऊपर नहीं उठा पाती।
कुल मिलाकर, अगर सिर्फ time पास करना हो तो देखी जा सकती है, वरना इसे खास तौर पर रिकमेंड करना मुश्किल है। हमारी तरफ से 5 में से 2 star.

Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.