सैमसंग की ओर से जारी प्रेस रिलीज़ के मुताबिक ग्राहक चुनिंदा Bespoke AI रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, एयर कंडीशनर और माइक्रोवेव ओवन पर ₹20,000 तक का कैशबैक पा सकते हैं. इसके अलावा कुछ मॉडल्स पर ‘1 EMI Off’ का स्पेशल बेनिफिट भी दिया जा रहा है, जिसमें जीरो डाउन पेमेंट का ऑप्शन शामिल है. यानी ग्राहक बिना बड़ी रकम एक साथ खर्च किए अपने घर के लिए प्रीमियम AI अप्लायंसेस खरीद सकते हैं.
ये होली है सेल 22 मार्च 2026 तक चलती रहेगी. ग्राहक इन ऑफर्स का फायदा सैमसंग की ऑफिशियल वेबसाइट, प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स और देशभर के चुनिंदा रिटेल आउटलेट्स से उठा सकते हैं.
AC खरीदने पर खास फायदे
सेल के तहत चुनिंदा एयर कंडीशनर खरीदने पर ग्राहकों को फ्री इंस्टॉलेशन और 5 साल की कॉम्प्रिहेंसिव वारंटी का फायदा मिलेगा. सैमसंग ने इस साल जनवरी में भारत में अपनी नई Bespoke AI एयर कंडीशनर सीरीज़ लॉन्च की थी, जिसकी शुरुआती कीमत ₹32,490 रखी गई थी.
इन AI AC मॉडल्स में बिक्सबी, अमेज़न एलेक्सा और गूगल एसिस्टेट जैसे वॉयस असिस्टेंट्स का सपोर्ट मिलता है, जिससे यूजर्स हैंड्स-फ्री कंट्रोल का एक्सपीरिएंस ले सकते हैं.
इसके अलावा इनमें AI फास्ट कूलिंग और विंडफ्री कूलिंग+ जैसी एडवांस टेक्नोलॉजी दी गई है, जो तेज और आरामदायक कूलिंग देती है.
SmartThings ऐप से स्मार्ट कंट्रोल
सैमसंग के Bespoke AI एयर कंडीशनर स्मार्टथिंग्स ऐप सपोर्ट के साथ आते हैं. इस ऐप के जरिए यूजर्स AC को रिमोटली कंट्रोल कर सकते हैं. इसमें क्विक रिमोट, मैप व्यू, वेलकम एंड अवे केयर जैसे फीचर्स मिलते हैं.
इसके साथ स्मार्टथिंग्स होम केयर सर्विस AI-बेस्ड डायग्नोसिस के जरिए उपकरणों की परफॉर्मेंस मॉनिटर करती है. ये गैस की कमी, फिल्टर क्लीनिंग या दूसरी तकनीकी समस्याओं का पता लगाकर तुरंत नोटिफिकेशन भेजती है. साथ ही, यह यूसेज पैटर्न का विश्लेषण कर एक्सेसरी बदलने का अलर्ट भी देती है.
सैमसंग की Holi Hai सेल उन ग्राहकों के लिए शानदार मौका है जो AI-पावर्ड प्रीमियम होम अप्लायंसेस को आकर्षक ऑफर्स और आसान EMI ऑप्शन के साथ खरीदना चाहते हैं.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.