AC Cooling Problem: भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग अक्सर एसी का यूज करते हैं। हालांकि, लंबे समय तक चलने के कारण एसी का मेंटेनेंस करना जरूरी हो जाता है। कई बार एसी चलने के बावजूद ठंडी हवा नहीं देता है, जिसका एक बड़ा कारण गैस का लीकेज होना होता है। यदि आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो आसान तरीके हैं जिन्हें यूज करको आप घर बैठे गैस लीकेज की जांच कर सकते हैं।
Image: AI
आप पानी में लिक्विड सोप मिलाकर झाग बना लें। अब इस झाग को एसी के पाइप के जोड़ों पर लगाएं। अगर वहां बुलबुले बन रहे हैं, तो समझ लीजिए कि उस जगह से गैस लीक हो रही है।
Image: AI
एसी की गैस के साथ मशीन का तेल भी सर्कुलेट होता है। यदि आपको आउटडोर यूनिट के जोड़ों पर या कॉइल के आसपास चिपचिपा तेल या काले रंग के धूल भरे निशान दिखें, तो यह लीकेज का संकेत है।
Image: AI
अगर एसी ऑन करने के बाद इंडोर या आउटडोर यूनिट से बुलबुले जैसी कोई अजीब आवाज सुनाई दे रही है, तो इसे अनदेखा न करें। यह गैस के दबाव के साथ बाहर निकलने के कारण होती है।
Image: AI
एसी नॉर्मल के मुकाबले बहुत कम कूलिंग कर रहा है और आपका कंप्रेसर लगातार चल रहा है, तो समझें कि सिस्टम पर दबाव ज्यादा है। इसका सीधा असर बिजली बिल पर पड़ता है।
Image: AI
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.