Last Updated:
Abhishek Sharma Record vs England: अभिषेक शर्मा का इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में शानदार रिकॉर्ड है. वह इस टीम के खिलाफ 200 से ऊपर के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हैं. इतना ही नहीं, इस फॉर्मेट में दो शतक लगा चुके अभिषेक का एक सैकड़ा इंग्लैंड के खिलाफ ही आया था. उन्होंने 135 रन की तूफानी पारी खेलकर अंग्रेजों की धज्जियां उड़ा दी थीं. उनके आंकड़े बता रहे हैं कि टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में वह प्रचंड फॉर्म में लौट सकते हैं.
अभिषेक का इंग्लैंड के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड.
अभिषेक का जबरदस्त रिकॉर्ड
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड शानदार है. अभिषेक ने इस टीम के खिलाफ 5 टी20 मैच खेले हैं, जिनमें 219.68 के स्ट्राइक रेट से 279 रन ठोके हैं. अभिषेक ने यह रन सिर्फ 127 गेंदों का सामना करते हुए बनाए हैं. उनके बल्ले से एक शतक और एक अर्धशतक निकला है. इंग्लैंड के खिलाफ टी20 में अभिषेक 24 चौके और 22 छक्के भी लगा चुके हैं. उनके ये आंकड़े बताते हैं कि वह इंग्लैंड की गेंदबाजों की अब तक किस तरह बखिया उधेड़ते हुए आए हैं. अभिषेक को सेमीफाइनल में भी इन आंकड़ों की तरह की प्रदर्शन की उम्मीद होगी.
अभिषेक का इंग्लैंड के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड.
वानखेड़े में ही खेली थी 135 रन की पारी
अभिषेक शर्मा ने 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ 135 रन की आतिशी पारी खेली थी. इस ताबड़तोड़ पारी के साथ उन्होंने कई रिकॉर्ड भी तहस-नहस कर दिए थे. दिलचस्प यह है कि अभिषेक के बल्ले से यह विस्फोटक पारी मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में ही आई थी और इसी मैदान पर आगामी सेमीफाइनल मुकाबला भी खेला जाना है. अभिषेक इस मैदान पर अब तक दो मुकाबले खेले हैं, जिनमें एक बार 0 पर आउट हो गए थे. यूएस के खिलाफ मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में ही ऐसा हुआ था. हालांकि, अभिषेक इस मुकाबले को भुलाकर एक बार फिर गेंदबाजों पर आफत बनकर टूटने के इरादे से बैटिंग करना चाहेंगे.
तीसरी ट्रॉफी पर भारत की नजर
टीम इंडिया की नजर अब तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाने पर है. सुपर-8 में उतार-चढ़ाव के बाद सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंग्लैंड को शिकस्त देकर फाइनल का टिकट कटाने उतरेगी. दोनों टीमों के बीच इस टूर्नामेंट में यह लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल की जंग होगी. 2022 में इंग्लैंड ने भारत को हराया तो अगले सीजन में भारत ने पिछली हार का हिसाब चुकता करते हुए फाइनल में जगह बनाकर खिताब जीता. भारतीय टीम अगर यह टूर्नामेंट जीतने में कामयाब हुई तो इतिहास रच देंगे. ऐसा पहली बार होगा जब कोई टीम तीन बार इस टूर्नामेंट को जीती हो.
About the Author

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.