Delhi Police is cracking down at Jantar Mantar. Beating up people and taking away Sonam sir forcefully
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) July 18, 2026
दीपके बोले- पुलिस कर रही है सख्ती
अभिजीत दीपके ने अपने पोस्ट में लिखा, “दिल्ली पुलिस जंतर-मंतर पर कार्रवाई कर रही है. लोगों के साथ मारपीट की जा रही है और सोनम सर को जबरदस्ती वहां से ले जाया गया है.” उनके इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चा तेज हो गई.
यह भी पढ़ें : कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
पहले भी हमले की कोशिश का किया था दावा
इससे पहले शुक्रवार देर रात करीब 11:44 बजे अभिजीत दीपके ने X पर एक और पोस्ट कर दावा किया था कि कुछ लोगों ने जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक पर कोई वस्तु फेंककर हमला करने की कोशिश की. उन्होंने कहा था कि इस घटना में सोनम वांगचुक सुरक्षित रहे और उन्हें कोई चोट नहीं आई.
दीपके ने यह भी आरोप लगाया था कि कुछ दिन पहले उन्हें पुलिस के एक अंदरूनी सूत्र से जानकारी मिली थी कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन को बाधित करने के लिए लोगों को भेजा जाएगा. उनका कहना था कि यदि सोनम वांगचुक को किसी तरह का नुकसान होता है तो इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी.
21वें दिन भी जारी है अनशन
जंतर-मंतर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर सोनम वांगचुक का अनशन शनिवार को 21वें दिन में पहुंच गया. लगातार अनशन के कारण उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई जा रही है. इस बीच विपक्षी नेताओं का समर्थन भी उन्हें मिल रहा है. अभिजीत दीपके ने कहा कि जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिलता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा और इसे खत्म नहीं किया जाएगा.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.