लगातार डिविडेंड देती आ रही है कंपनी
आज से पहले कंपनी के शेयर 2025 में में 25 जुलाई को एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 475 रुपये का डिविडेंड दिया गया था। कंपनी ने 2024 में एक शेयर पर 410 रुपये का डिविडेंड योग्य निवेशकों को दिया था।
शेयरों का प्रदर्शन कैसा है?
गुरुवार को मार्केट के बंद होने के समय पर Abbott India Ltd के शेयर बीएसई में 0.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ 28735.45 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। पिछले एक महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 12 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। 3 महीने में डिविडेंड देने वाले इस स्टॉक का दाम 13 प्रतिशत बढ़ा है। हालांकि, इसके बाद भी एक साल में स्टॉक के दाम 17 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। बता दें, कंपनी का बीएसई में 52 वीक हाई 35280 रुपये और 52 वीक लो लेवल 25164 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 61060.83 करोड़ रुपये का है।
दो साल में Abbott India Ltd के शेयरों की कीमतों में 3.52 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। तीन साल में स्टॉक का दाम 23 प्रतिशत बढ़ा है। 5 साल में कंपनी के शेयरों के दाम 61 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, 10 साल से शेयरों को होल्ड करने वाले इनवेस्टर्स को अबतक 510 प्रतिशत का लाभ मिला है।
किसके पास कितनी हिस्सेदारी
Trendlyne के डाटा के अनुसार कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 50.40 प्रतिशत हिस्सेदारी है। एसबीआई निफ्टी मिडकैप 150 मोमेंटम ईटीएफ की कंपनी में 1.9 प्रतिशत हिस्सेदारी है। एफआईआई के पास 0.40 प्रतिशत हिस्सा है। पब्लिक के पास 15.90 प्रतिशत हिस्सा है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.