टीवी एक्टर शहीर शेख इन दिनों अपनी नई वेब सीरीज ‘अब होगा हिसाब’ को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में 18 जून को उनकी सीरीज अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हुई है, जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया हैं. सीरीज में उनके किरदार और अभिनय की जमकर तारीफ हो रही हैं. हालांकि शहीर शेख अपने सीरियल को लेकर मुश्किल में है, जिसका पेमेंट उन्हें अब तक नहीं मिला है.
7 सालों से नहीं मिला पैसा
2018 में शुरू हुआ टीवी सीरियल ‘दास्तान ए मोहब्बत सलीम – अनारकली’ में शहीर ने ‘सलीम’ का किरदार निभाया था. सीरियल की कहानी राजकुमार सलीम और अनारकली की लव स्टोरी पर थी. हालांकि 3 महीने में ही ये शो बंद हो गया. इतने साल बीतने के बाद भी शहीर को अब तक उनका हिस्सा यानी पैसा नहीं मिला है. शो के बंद होने के बाद प्रोड्यूसर ने वादा किया था कि वो इंस्टॉलमेंट में पैसे वापस कर देंगे, लेकिन 7 साल बीतने के बाद भी उन्हें उनका पैसा नहीं दिया गया.
शो के बारे में
बता दें कि ये शो अक्टूबर 2018 में कलर्स चैनल पर शुरू हुआ था, जिसमें शहीर शेख और सोनारिका भदोरया की जोड़ी देखने को मिली थी. सीरियल में दोनों सलीम और अनारकली के किरदार में नजर आए थे, जिनकी केमिस्ट्री देखने लायक थी. वहीं अरबाज खान ने अकबर की भूमिका निभाई थी. इसके अलावा शहीर ‘महाभारत’, ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’, ‘ये रिश्ते हैं प्यार के’ और ‘नव्या.. नया धड़कन नया सवाल’ जैसे सीरियल्स में नजर आ चुके हैं और खुद की मजबूत पहचान बना चुके हैं. वहीं बात करें सीरीज की, तो ये एक क्राइम थ्रिलर सीरीज है, जिसमें शहीर शेख, मौनी रॉय, संजय कपूर, अविनाश मिश्रा, हरमन सिंघा और आशिमा वरदान जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं.
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.