साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान और मशहूर बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने 5 साल पहले क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। लेकिन उनकी बल्लेबाजी का जादू आज भी वैसा ही है। डिविलियर्स इन दिनों वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स (WCL) में खेल रहे हैं। वेस्टइंडीज चैंपियंस के खिलाफ मैच में उन्होंने एक बार फिर अपनी शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और सिर्फ 39 गेंदों में 70 रन बना दिए। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने मैदान के चारो तरफ शॉट्स लगाए।
27 गेंदों में डिविलियर्स ने जड़ा अर्धशतक
यूएई के शारजाह में WCL 2026 के मुकाबले खेले जा रहे हैं, जिसमें साउथ अफ्रीका चैंपियंस का पहला मैच वेस्टइंडीज चैंपियंस से हुआ। एबी डिविलियर्स का बल्ला इंटरनेशनल क्रिकेट की तरह वेस्टइंडीज के खिलाफ इस मैच में भी जमकर बोला। इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका चैंपियंस पहले बल्लेबाजी करने उतरी और तीसरे नंबर पर आए डिविलियर्स ने मैदान पर उतरते ही ताबड़तोड़ बैटिंग शुरू कर दी। उन्होंने सिर्फ 27 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया।
डिविलयर्स ने जमकर की चौकों-छक्कों की बरसात
साउथ अफ्रीका चैंपियंस की कप्तानी कर रहे 42 साल के एबी डिविलियर्स ने मैदान पर ऐसे शानदार शॉट्स लगाए कि दर्शकों को उनके पुराने दिन याद आ गए। उन्होंने मैदान के हर कोने में छक्के जड़े और साबित कर दिया कि उन्हें क्यों ‘मिस्टर 360’ कहा जाता है। वह मैच के आखिरी ओवर में आउट हुए, लेकिन उससे पहले उन्होंने सिर्फ 39 गेंदों में 5 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 70 रनों की तूफानी पारी खेली और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।
साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 243 रन का टारगेट
मुकाबले की बात करें तो साउथ अफ्रीका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 242 रन बनाए। डिविलियर्स के अलावा रिचर्ड्स लेवी ने भी जबरदस्त बल्लेबाजी की और मात्र 39 गेंदों में 87 रन ठोक दिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम 18.2 ओवर में 145 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। वेस्टइंडीज चैंपियंस ने इस मुकाबले को 97 रनों से अपने नाम किया।
यह भी पढ़ें
ईरानी कप में पुलवामा के गेंदबाज ने फेंके 22 नो बॉल, झटके 5 विकेट, लेकिन टीम को मिली हार
वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर को मिली कप्तानी, 18 की उम्र में संभालेंगे दिल्ली की कमान
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.