Auqib Nabi Replaces Jasprit Bumrah: आकिब नबी को श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड में शामिल किया गया है। वह जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज हैं। चलिए, आपको बताते हैं कि जम्मू-कश्मीर के कितने क्रिकेटर टीम इंडिया में एंट्री कर चुके?
परवेज रसूल ने 2014 में किया था डेब्यू
परवेज रसूल भारत की ओर से इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले जम्मू-कश्मीर के पहले खिलाड़ी थे। वह बॉलिंग ऑलराउंडर थे। उन्होंने 2014 में मीरपुर में इंटरनेशनल डेब्यू किया। हालांकि, परवेज का करियर कुछ खास नहीं रहा और भारत के लिए दो ही मैच खेल पाए। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे में दो विकेट हालिल किए। उसके बाद परवेज लंबे समय तक टीम से बाहर रहे। उन्होंने फिर जनवरी 2017 में कानपूर में इंग्लैंड के विरुद्ध टी20 मैच में एक विकेट अपने नाम किया। 37 वर्षीय परवेज अब रिटायरमेंट ले चुके हैं। वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने वाले भी जम्मू-कश्मीर के पहले खिलाड़ी थे। उन्होंने रॉयल चैलेंज बेंगलुरु (आरसीबी) समेत तीन आईपीएल टीमों का प्रतिनिधित्व किया और कुल 11 मैच खेले।
2023 तक टीम इंडिया में थे उमरान
‘रफ्तार के सौदागर’ उमरान मलिक भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से खेलने वाले जम्मू-कश्मीर के दूसरे खिलाड़ी थे। उन्होंने 18 इंटरनेशलन मैचों में कुल 24 विकेट झटके। उमरान ने आईपीएल 2022 में 157 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंककर इतिहास रचा था। वह आईपीएल में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय हैं। उमरान ने जून 2022 में इंटरनेशनल डेब्यू किया। उन्होंने 10 वनडे में 13 और आठ T20I में 11 शिकार किए। उन्होंने जुलाई 2023 के बाद से भारत के लिए कोई मैच नहीं खेला। हालांकि, चोट के कारण उमरान की रफ्तार में अब वैसी धार नहीं रही। उन्हें कूल्हे की चोट के कारण लगभग डेढ़ साल तक क्रिकेट से दूर रहना पड़ा। वह अभी 26 साल के हैं और इंटरनेशनल कमबैक की उम्मीदें बरकरार हैं। उन्होंने आईपीएल में 26 मैचों में 29 विकेट हासिल किए हैं। उमरान आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) में थे लेकिन एक भी मैच नहीं खेले।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.