पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से एक बयान आया है, जिसमें बताया गया है कि 7 खिलाड़ियों को क्यों स्वदेश बुलाया गया। उन्होंने यह भी कहा है कि दुनिया हम पर हंस रही है। इसके अलावा इमाम पर ऐक्शन की भी बात कही गई है।
इमाम ने नहीं की बल्लेबाजी
इमाम उल हक उन 7 खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्हें टेस्ट सीरीज हारने के बाद पीसीबी ने बीच सीरीज में इंग्लैंड से वापस बुला लिया है। इमाम की आलोचना इस बात के लिए हुई है कि वे छोटी चोट के बावजूद बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे। दूसरे दिन के खेल की शुरुआत से पहले पीसीबी ने एक बयान जारी करते हुए बताया था कि उनके लेफ्ट काफ में टियर इंजरी है। उनके पूरे टेस्ट में खेलने पर फैसला मेडिकल ओपनियन के आधार पर लिया जाएगा। इमाम अगले दो दिन मैदान पर नहीं उतरे, लेकिन चौथे दिन के खेल से पहले लेफ्ट काफ पर टेपिंग करके अभ्यास करते नजर आए थे। इसे शो ऑफ कहा गया।
इमाम उल हक ही नहीं, बल्कि 6 और खिलाड़ियों का भी बोरिया बिस्तर इंग्लैंड से बांध दिया गया। टेस्ट हेड कोच सरफराज अहमद और गेंदबाजी कोच उमर गुल को भी वापस भेज दिया गया। आकिब ने बताया कि इतनी बड़ी कार्रवाई बोर्ड द्वारा क्यों की गई? उन्होंने कहा कि PCB वापस बुलाए गए खिलाड़ियों को एक मैसेज देना चाहता था, जबकि उन्होंने टीम मैनेजमेंट को टीम सिलेक्शन में गलती के लिए दोषी ठहराया।
आकिब ने टीम कॉम्बिनेशन में गिनाईं खामियां
आकिब ने अपने इस इंटरव्यू में आगे कहा, “दो टेस्ट मैच हो चुके हैं और टीम ने किसी भी तरह से मुकाबला नहीं किया है। अभी एक टेस्ट बाकी है। उनके (मैनेजमेंट) पास एक पेस ऑलराउंडर, एक दूसरा विकेटकीपर, उबैद शाह के रूप में एक तेज गेंदबाज़ मौजूद था, लेकिन वे फैसले नहीं ले रहे थे। मैंने कप्तान (बाबर आजम) और कोच से बात की और उनसे उबैद को खिलाने के लिए कहा, क्योंकि दूसरे गेंदबाज (मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली और खुर्रम शहजाद) सभी की पेस एक जैसी है।”
उन्होंने आगे बताया कि आप क्या कॉम्बिनेशन खिला सकते थे। आकिब बोले, “हमारे टॉप 7 बॉलर्स में कोई बैटर नहीं है। हमें एक ऑलराउंडर को शामिल करना चाहिए था, लेकिन सबसे जरूरी बात, उबैद शाह को शामिल करना चाहिए, जो लगभग 140kph की स्पीड से बॉलिंग करते हैं। एक फास्ट बॉलर आपके अटैक का कॉम्बिनेशन बदल देता है।”
दुनिया हम पर हंस रही है- आकिब
उन्होंने आगे सलमान अली आगा को ड्रॉप करने का समर्थन किया, लेकिन मोहम्मद रिजवान के सिलेक्शन से वे खुश नहीं दिखे। उन्होंने कहा, “मैं (सलमान) आगा को ड्रॉप करना समझता हूं, जो आउट ऑफ फॉर्म हैं, लेकिन आपको (मोहम्मद) रिजवान की जगह (विकेटकीपर के तौर पर) गाजी गोरी को खिलाना चाहिए था। किसी को तो एक्शन लेना ही था। दुनिया हम पर हंस रही है, क्योंकि हम मुकाबला भी नहीं कर सके। वापस बुलाए गए प्लेयर्स को हम यह मैसेज दे रहे हैं कि आपको जरूरी टूर पर अपना गेम बेहतर करना होगा और मुकाबला करना होगा, और हमें कुछ कोशिशें देखने को मिलनी चाहिए।”
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.