टीवी इंडस्ट्री में कई ऐसे सेलेब्स हैं, जिन्होंने अपने करियर में सुपरहिट सीरियल्स में काम किया और उसके बाद छोटे पर्दे से गायब हो गए. इसी लिस्ट में आमना शरीफ का नाम भी शामिल है. आमना जब करियर के पीक पर थीं, तब उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली.
हालांकि, इन दिनों वो अपने पति संग तलाक की खबरों को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं. अब एक्ट्रेस ने इस मामले पर खुद रिएक्शन दिया है.हाल ही में आमना को एक फैशन शो में रैंप वॉक करते हुए देखा गया था. जब उनसे तलाक के बारे में पूछा गया तो उन्होंने ऐसा रिएक्शन दिया, जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे.
ब्रेक को लेकर आमना शरीफ ने कही ये बात
मालूम हो आमना शरीफ को आखिरी बार कसौटी जिंदगी की 2 में देखा गया ता. अब उन्होंने आज तक को दिए इंटरव्यू में कहा,’मैं कहीं गायब नहीं हुई हूं, बस थोड़े वक्त के लिए ब्रेक लिया था, लेकिन अब लौट आई हूं.’आमना ने पिछले दिनों जब रैंप वॉक किया था, उस दौरान वो काफी खुश नजर आई थीं.
ये भी पढ़ें:-एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर विवाद के बाद पति के पास वापस लौटीं ‘वड़ा पाव गर्ल’ चंद्रिका दीक्षित, रिश्ते को दिया नया मौका
एक्ट्रेस ने कहा,’रैंप वॉक करना अच्छा लगा, ये मेरे लिए बेहद खास रहा, क्योंकि मेरे हसबैंड अमित कपूर और 10 साल का बेटा मुझे चीयर कर रहा था.’ आमना ने आगे कहा,’ये पहली बार था जब मेरा बेटा मुझे ऐसे देख रहा था. वो मुझे कभी स्क्रीन पर नहीं देखता है, क्योंकि मैं उसे इससे दूर रखती हूं.’
तलाक की खबरों पर रिएक्शन देते हुए आमना ने कहा,’मैं बहुत प्राइवेट इंसान हूं. ये मेरी प्रोफेशनल दुनिया है और मुझे अपनी फैमिली को इसमें घसीटने की जरूरत नहीं है.मैं नौ ड्रामा वाली इंसान हूं और किसी के वैलिडेशन की भूखी नहीं हूं.’बता दें आमना ने अपने लॉन्गटर्म बॉयफ्रेंड और फिल्मेकर अमित कपूर के संग 2013 में शादी की थी. इस कपल को एक बेटा है, जिसका नाम उन्होंने आरैन रखा है.
ये भी पढ़ें:-अब नेगेटिव रोल में ही क्यों नजर आते हैं सुधांशु पांडे, ‘अनुपमा’ के ‘वनराज’ ने खुद बताई इसके पीछे की वजह
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.