आकाश चोपड़ा ने सचिन तेंदुलकर के नाम पर वायरल एक फेक भारतीय स्क्वॉड का पर्दाफाश किया है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर आकाश ने ‘झूठ के डीआरएस’ में इस बारे में बात की।
‘श्रेयस अय्यर भी टीम के अंदर नहीं’
आकाश ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए वीडियो में कहा, ”वर्ल्ड कप के लिए सचिन की टीम भी आ गई। यह मैंने क्या पढ़ लिया? इसमें रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, संजू सैमसन, केएल राहुल, तिलक वर्मा, रवींद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या, मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार हैं। सचिन पाजी की टीम में जसप्रीत बुमराह नहीं हैं। श्रेयस अय्यर भी इस टीम के अंदर नहीं हैं। जब मैंने कमेंट देखे तो अनेक लोगों ने राहुल के सिलेक्शन पर संदेह जताया। कोई कह रहा कि श्रेयस को टीम में होना चाहिए कोई कह रहा कि बुमराह के बिना वर्ल्ड कप कैसे जीत पाएंगे। कइयों ने कहा कि रोहित को ही कप्तान बनाना चाहिए, यहां पाजी ने गलती कर दी। दरअसल, सचिन के नाम से चल रही यह टीम फर्जी है। उन्होंने कोई टीम नहीं बनाई है। अमूमन जब आप लोग झूठ बोलते हो तो भरोसेमंद लगता है। लगता है कि ऐसा हो सकता है। बुमराह और श्रेयस के बिना टीम बना रहे हो और उसपर सचिन पाजी की मुहर लगा दी। कैसे करते हो यह? आप झूठ के डीआरएस में पकड़े गए हैं।”
विराट कोहली ने नहीं दिया ये बयान
आकाश ने रविवार को भी एक फेक न्यूज का पर्दाफाश किया था, जिसमें विराट कोहली का भुवनेश्वर कुमार को लेकर झूठा बयान था। कोहली और तेज गेंदबाज आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए खेलते हैं। आकाश ने कहा, ”कोहली ने क्या कह दिया भुवनेश्वर कुमार के बारे में। जरा पढ़िए तो सही। भुवनेश्वर जैसा गेंदबाज बार-बार नहीं मिलता। उनकी स्विंग और सीम करने की काबिलियत कमाल की है। उनको 2027 वर्ल्ड कप की टीम में जरूर होना चाहिए। उसी के नीचे एक और पोस्ट मैंने देखी। उसमें तो साफ-साफ ब्रेकिंग न्यूज लिख दिया कि भुवनेश्वर का वर्ल्ड कप टीम में सिलेक्शन हो गया है। और उसके बाद लोगों ने बधाई देना शुरू कर दिया। बीसीसीआई के तारीफों के पुल बांध दिए। यह यकीन करने लायक है कि ऐसा हो सकता है। यह हमारा कन्फर्मेशन बायस भी है, क्योंकि बहुत से लोग चाहते हैं कि भुवी का टीम में आ जाए। हालांकि, न तो कोहली ने ऐसा कुछ कहा है, और न ही कोई टीम चुनी गई है। हम चाहते हैं कि वह टीम में आ जाए लेकिन यह फेक न्यूज है।”
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.