Aakash Chopra On IND vs ENG 2nd T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला बीते शनिवार (04 जुलाई) को मेनचेस्टर में खेला गया. मैच में इंग्लैंड ने 4 विकेट से जीत दर्ज की. मुकाबले में भारत जीत के करीब जाकर हार गया. पूर्व भारतीय खिलाड़ी और मशहूर कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने बताया कि भारत की हार असली वजह क्या थी, जिसे खुद कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी कबूल किया.
अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए आकाश चोपड़ा ने दूसरे टी20 में भारत की गलती का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के ओवर से ही मैच खत्म हो गया था. दोनों के ओवर में 27 और 29 रन आए. आकाश ने कहा कि मैंच वहीं खत्म हो गया था, क्योंकि आपके पास डिफेंड करने के लिए 225 रन नहीं थे.
इसके साथ उन्होंने 16वें और 17वें ओवर लेकर बात की. भारत के और इंग्लैंड के 16वें व 17वें ओवर की तुलना की. इंग्लैंड ने जहां इन 2 ओवर में सिर्फ 9 रन खर्चे, भारत ने वहां 39 रन लुटाए, जिसमें रवि बिश्नोई का 29 रनों का 17वां ओवर शामिल था. इस ओवर में बिश्नोई ने 2 बैक फुट नो बॉल फेंकी.
श्रेयस अय्यर ने भी मानी गलती, 17वां ओवर कर गया नुकसान
अय्यर ने भी इस बात को माना कि टीम के लिए 17वां ओवर महंगा पड़ा. हालांकि अय्यर ने खुले लफ्जों में इस बात का जिक्र नहीं किया. उन्होंने बताया कि कैसे 15वें ओवर के बाद मैच हाथ से फिसला.
अय्यर ने कहा, “मुझे पता है कि सबकुछ कहां बिगड़ा, लेकिन मैं किसी खिलाड़ी का नाम नहीं लेना चाहता. 15वें ओवर के बाद मैच हमारे हाथ से फिसल गया था. एक नो बॉल के बाद मुझे लगा कि रवि वापसी करेगा, लेकिन फिर 17वें ओवर में मैच पलट गया. उससे इससे सीख लेनी होगी.”
श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया को टी20 सीरीज का अगला यानी तीसरा मुकाबला 07 जुलाई को खेलना है. यह मैच नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेला जाएगा.
यह भी पढ़ें: IND A vs SL A: भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से रौंदा, गुरनूर बराड़ ने झटके 10 विकेट; सुदर्शन ने जड़ा शतक
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.