कप्तान शुभमन गिल 26 साल के हैं, वहीं उप-कप्तान केएल राहुल 34 के हैं। दोनों के बीच 8 साल के इस ऐज गैप क लेकर आकाश चोपड़ा ने चिंता जताई है और बीसीसीआई के फैसले पर सवाल उठाए हैं।
केएल राहुल में कप्तानी के सारे गुण हैं। उन्होंने आईपीएल में खूब कप्तानी की है और उनके पास एक अच्छा क्रिकेटिंग माइंड है, मगर यहां समस्या उनकी उम्र की है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने यशस्वी जायसवाल को अगले उप-कप्तान का दावेदार बताया है।
आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक फैन के इस सवाल का जवाब देते हुए कहा, “केएल राहुल 34 के हैं और शुभमन गिल 26 के हैं। इसके पीछे लॉजिक क्या है। आपने ऋषभ पंत को वाइस कैप्टेंसी से हटा दिया है। मैं आपकी बात से सहमत हूं। मैंने कभी इस नजरिए से नहीं सोचा। आप वाइस कैप्टन को किस दृष्टिकोण से सोचते हैं? वो लाइन में है। ये जाएगा तो दूसरा आएगा। लेकिन दूसरा या तो हम उम्र हो या युवा हो उनसे। अगर 8 साल बड़े खिलाड़ी को वाइस कैप्टन बना रहे हैं तो, केएल राहुल काफी अच्छे खिलाड़ी और कप्तान है। उनके पास क्रिकेटिंग माइंड है, वह ब्रिलियंट हैं। वह कप्तानी के अच्छे कैंडीडेट हैं, लेकिन वह युवा नहीं हैं। 26 साल के कप्तान की अगर वो वाइस कैप्टेंसी कर रहे हैं तो वह लाइन में नहीं हैं। यह सच बात है।
ऋषभ पंत के साथ आपने सोचा था कि वह अगला कप्तान बन सकते हैं। टेस्ट क्रिकेट में वह काफी एक्स फैक्टर लाते हैं। केएल राहुल की जगह टीम में तो पक्की है, मगर वह 34 साल के हैं। ऐसा नहीं है कि आप यशस्वी जायसवाल के साथ गए, वह 24 साल के हैं। या तो ये आपका शॉर्ट टर्म सोच है। शुभमन गिल एक बार एस्टैबलिश हो जाए ये WTC साइकिल खत्म हो जाए उसके बाद हम यशस्वी जायसवाल की तरफ देखेंगे? ऐसा हो सकता है, लेकिन ये लॉन्ग टर्म के नजरिए से ठीक नहीं है।”
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.