- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Tuesday (26 May 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
- कॉपी लिंक
मंगलवार, 26 मई को मेष राशि वालों को नए प्रोजेक्ट में तारीफ और नया कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। वृष राशि वालों की पुरानी मनोकामना पूरी होगी और आर्थिक मामलों में धन लाभ के योग हैं। मिथुन राशि वालों को कानूनी या ऑफिस से जुड़े मामले में न्याय और सही मूल्यांकन मिल सकता है।
सिंह राशि वालों को कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता, अवॉर्ड या बड़ी डील मिलने के योग हैं। मकर राशि वालों की नेतृत्व क्षमता की तारीफ होगी और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। कुंभ राशि वालों के अटके काम पूरे होंगे और विदेशी प्रोजेक्ट्स से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है।
मेष – फोर ऑफ वांड्स आज का दिन घर में सुख, सुविधा और खुशियां लेकर आएगा। परिवार के सभी सदस्य मिलकर कोई नया काम कर सकते हैं। घर का माहौल शाम तक बहुत अच्छा और उत्साह भरा रहेगा। बीते समय से चली आ रही परेशानियां खत्म होंगी। किसी नए मांगलिक उत्सव की तैयारी हो सकती है। सभी लोगों के बीच आपसी तालमेल मजबूत रहेगा।
करियर – कंस्ट्रक्शन और इवेंट मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को आज बड़ा लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अपनी टीम से पूरा सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके नए प्रोजेक्ट को सराहना मिल सकती है। फ्रीलांसर्स को किसी बड़ी फर्म से नया कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। आपकी मेहनत का सही और सुखद परिणाम मिलेगा। लव – प्रेम संबंधों में विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। पार्टनर आपको कोई सुंदर उपहार दे सकता है। दिन रोमांटिक रहेगा। सिंगल लोगों को नया और सच्चा जीवनसाथी मिलने की संभावना है। आपसी बातचीत में मधुरता और विश्वास रहेगा। पुराने गिले-शिकवे खुलकर बातचीत करने से दूर होंगे। हेल्थ – सुबह खुली हवा में टहलना आपके लिए लाभदायक रहेगा। ज्यादा ठंडी चीजों के सेवन से बचें। दिनभर खुद को तरोताजा रखने के लिए खूब पानी पिएं। लकी कलर – ब्राइट येलो, लकी नंबर – 3
वृष – नाइन ऑफ कप्स आज आपकी कोई बड़ी और पुरानी मनोकामना पूरी हो सकती है। सुबह से ही मन में प्रसन्नता और संतोष रहेगा। परिवार में सुख और समृद्धि का नया माहौल बनेगा। घर में अचानक प्रिय मेहमान आ सकते हैं। आर्थिक मामलों में आज आपको अच्छा धन लाभ हो सकता है। शाम का समय अपनों के साथ खुशी से बीतेगा।
करियर – होटल और फूड इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को बड़ा मुनाफा हो सकता है। बिजनेस में मनचाही सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपकी परफॉर्मेंस बेहतरीन रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपको नई और बड़ी जिम्मेदारी या अथॉरिटी मिल सकती है। लव – लव लाइफ में सुखद और आनंदमय पल आएंगे। पार्टनर के साथ आपका भावनात्मक जुड़ाव गहरा होगा। साथी के साथ कोई अच्छी ट्रिप प्लान कर सकते हैं। रिश्तों में चल रही पुरानी कड़वाहट खत्म होगी। मन को शांति मिलेगी। हेल्थ – भारी और मीठा भोजन खाने से परहेज रखें। नियमित योग करने से आपकी कार्यक्षमता बढ़ेगी। शाम को संगीत सुनना आपके दिमाग को रिलैक्स करेगा। लकी कलर – पीच, लकी नंबर – 9
मिथुन – जस्टिस आज का दिन संतुलन और सही फैसलों का है। कोर्ट से जुड़े किसी बड़े मामले में न्याय मिल सकता है। परिवार के लोग आपकी निष्पक्ष सोच की तारीफ करेंगे। ईमानदारी के कारण समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक फैसले लेते समय पूरी सावधानी रखनी होगी।
करियर – लॉ और अकाउंट्स के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है. ऑफिस में आपके काम का सही मूल्यांकन होगा। बिजनेस में नए एग्रीमेंट साइन करने के लिए दिन अच्छा है। मैनेजमेंट सेक्टर से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। लव – पार्टनर के साथ पुरानी गलतफहमियां बैठकर आसानी से सुलझेंगी। जीवनसाथी के प्रति आपका सम्मान पहले से ज्यादा बढ़ेगा। रिश्तों में चल रहे उतार-चढ़ाव कम होंगे। प्यार में आज प्रैक्टिकल होकर बड़े फैसले लेने का समय है। हेल्थ – आंखों में थकान होने पर ठंडे पानी से धोते रहें। बाहर के मसालेदार खाने से दूरी बनाएं। समय पर सोने से आपकी नींद की दिनचर्या बेहतर रहेगी। लकी कलर – आइवरी, लकी नंबर – 6
कर्क – एट ऑफ पेंटाकल्स आज का दिन मेहनत और लगन को दर्शाता है। सुबह से ही आप अपने कामों को बारीकी से निपटाएंगे। परिवार के लोग आपकी कर्मठता देखकर खुश होंगे। घर का माहौल शांत और अनुशासित रहेगा। आर्थिक मामलों में की गई पुरानी प्लानिंग आज काम आएगी।
करियर – सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग और कोडिंग से जुड़े लोगों को प्रगति मिलेगी। मार्केट में अच्छी पहचान बन सकती है। फ्रीलांसर्स को अपनी क्वालिटी के कारण नए ऑर्डर मिल सकते हैं। कामकाज में आपको बहुत कुछ नया सीखने को मिलेगा। अपनी मेहनत के दम पर बड़ा टारगेट पूरा कर सकते हैं। लव – लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए आप एक्स्ट्रा एफर्ट करेंगे। पार्टनर की छोटी-बड़ी जरूरतों का खास ध्यान रखेंगे। आपसी बातचीत में प्रैक्टिकल केयर और अपनापन साफ दिखेगा। रिश्ते की नींव मजबूत करने के लिए दिन अच्छा है। हेल्थ – लगातार बैठकर काम करने से पीठ में हल्का दर्द हो सकता है। डाइट में पोषक तत्व और नट्स की मात्रा बढ़ाएं। सुबह की सैर आपके स्टेमिना को मजबूत करेगी। लकी कलर – ब्राउन, लकी नंबर – 7
सिंह – सिक्स ऑफ वांड्स आज का दिन सफलता और जीत लेकर आया है। समाज में आपकी लोकप्रियता और प्रभाव बढ़ेगा। परिवार में आपकी किसी उपलब्धि पर जश्न का माहौल बन सकता है। घर के सभी सदस्य आप पर गर्व करेंगे। काफी समय से चल रहा पुराना संघर्ष खत्म हो सकता है। शाम को किसी सामाजिक कार्यक्रम में जाने का अवसर मिलेगा।
करियर – पब्लिक सेक्टर और सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को कामयाबी मिल सकती है। ऑफिस में आपको अपनी अच्छी परफॉर्मेंस के लिए अवॉर्ड मिल सकता है। बिजनेस में कॉम्पिटिटर्स को पीछे छोड़कर बड़ी डील हासिल करने में सफल रहेंगे। मार्केटिंग के क्षेत्र में शानदार रिस्पॉन्स मिलेगा। लव – प्रेम में नया जोश और उत्साह रहेगा। पार्टनर के साथ मिलकर किसी पुरानी समस्या को हल कर लेंगे। सिंगल लोगों को कोई नया और अच्छा प्रपोजल मिल सकता है। रिश्ते में स्थिरता आएगी। आज आप सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं। हेल्थ – खुद को फ्रेश रखने के लिए सुबह रनिंग जरूर करें। पर्याप्त मात्रा में पानी पीना सेहत के लिए अच्छा रहेगा। खुद को रिलैक्स महसूस करेंगे। रात को गहरी नींद आने से थकान दूर होगी। लकी कलर – ग्रे, लकी नंबर – 4
कन्या – टू ऑफ स्वॉर्ड्स आज मन में थोड़ी दुविधा रह सकती है। सुबह से ही आप किसी बात को लेकर परेशान रह सकते हैं। परिवार के सदस्यों के अलग-अलग विचार होने से माहौल शांत रहेगा, लेकिन किसी बड़े घरेलू मामले पर फैसला फिलहाल टालना बेहतर होगा। शांत दिमाग से सोचने पर ही सही रास्ता दिखाई देगा। शाम को बड़ों की सलाह से मन का भ्रम दूर होगा।
करियर – कार्यक्षेत्र में आपके सामने दो अलग विकल्प आ सकते हैं। मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को लॉजिक के साथ फैसला लेना चाहिए। जल्दबाजी में किया गया कोई भी कमिटमेंट नुकसान दे सकता है। ऑफिस के पेंडिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी। वित्तीय मामलों में कोई बड़ा रिस्क न लें। लव – अपनी भावनाओं को छुपाने से पार्टनर के साथ दूरी बढ़ सकती है। आप दिल की बात खुलकर नहीं कह पाएंगे, जिससे रिश्ते में ठहराव आ सकता है। नए रिश्ते को लेकर थोड़े कंफ्यूज रह सकते हैं। पार्टनर पर शक करने के बजाय सीधे बातचीत करना सही रहेगा। आपसी बातचीत से मन का बोझ हल्का होगा। हेल्थ – सिरदर्द परेशान कर सकता है। रात को पूरी और गहरी नींद लेना जरूरी है। डाइट में सादा और सुपाच्य खाना ही सही रहेगा। सुबह थोड़ा समय प्राणायाम और ध्यान में जरूर बिताएं। लकी कलर – ऑफ व्हाइट, लकी नंबर – 1
तुला – फाइव ऑफ कप्स आज मन में पुराना मलाल और उदासी रह सकती है। सुबह से ही आप किसी पुरानी गलती के बारे में सोच सकते हैं। परिवार के लोग आपकी भावनाओं को समझने की कोशिश करेंगे। घर के माहौल को बेहतर बनाने के लिए वर्तमान में जिएं। नेगेटिव बातों पर ध्यान देने के बजाय नए रास्तों को तलाशें। शाम तक स्थितियां धीरे-धीरे आपके कंट्रोल में आने लगेंगी।
करियर – फ्रीलांसर्स को निराश होने के बजाय नए अवसरों पर ध्यान देना चाहिए। ऑफिस में बॉस की किसी बात को दिल पर न लें। नया फाइनेंशियल इन्वेस्टमेंट करने से बचें। अपनी कमियों को सुधारने का अच्छा मौका मिलेगा। लव – लव लाइफ में पुराना विवाद दोबारा उभरने की आशंका है। पार्टनर के साथ हुई पुरानी बहसों को याद करना बंद करें। सिंगल लोग पुराने लव ब्रेकअप को याद करके इमोशनल हो सकते हैं। खुद को अकेला रखने के बजाय अपनों के साथ समय बिताएं। रिश्ते को नया और खूबसूरत मौका देने की कोशिश करें। प्यार में ठहराव और सब्र रखना सही रहेगा। हेल्थ – मेंटल स्ट्रेस हावी रहने से फिजिकल एनर्जी डाउन रह सकती है। आलस के कारण किसी काम को करने का मन नहीं करेगा। इस स्थिति से बाहर निकलने के लिए सुबह थोड़ी देर मेडिटेशन करें। लकी कलर – चारकोल, लकी नंबर – 8
वृश्चिक – थ्री ऑफ पेंटाकल्स आज का दिन सबके साथ मिलकर टीमवर्क करने का है। घर का माहौल पॉजिटिव और सहयोगात्मक रहेगा। समाज में आपकी किसी पुरानी कला की लोग तारीफ करेंगे। आर्थिक मामलों में सबकी सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। शाम को किसी पारिवारिक प्रोजेक्ट की प्लानिंग फाइनल हो सकती है।
करियर – आर्किटेक्चर और सिविल इंजीनियरिंग से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। ऑफिस में प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए सहयोगियों का सपोर्ट मिलेगा। नए बिजनेस पार्टनर्स के साथ मिलकर काम करना प्रॉफिटेबल रहेगा। कामकाज में आज आपको बहुत कुछ नया सीखने को मिलेगा। लव – प्रेम में मजबूत नींव बनती दिखेगी। आप और पार्टनर मिलकर रिश्ते को आगे बढ़ाने के कदम उठाएंगे। सिंगल लोग किसी काम के सिलसिले में मिले व्यक्ति से जुड़ सकते हैं। बातचीत में प्रैक्टिकल केयर और अपनापन साफ दिखाई देगा। हेल्थ – पुराने दर्द में सुधार देखने को मिल सकता है। इस अच्छी एनर्जी को बनाए रखने के लिए सुबह योग करें। डाइट में प्रोटीन और हरी सब्जियों की मात्रा बढ़ाएं। लकी कलर – बैज, लकी नंबर – 2
धनु – नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स आज का दिन मन में चल रही बेवजह की चिंता को दूर करने का है। सुबह से किसी अनजाने डर की वजह से मूड खराब रह सकता है। परिवार के लोग आपको पूरा मोरल सपोर्ट देंगे। किसी भी नेगेटिव सोच को खुद पर हावी न होने दें। हकीकत पर फोकस करने से चिंताएं कम होंगी। शाम को घर का माहौल धीरे-धीरे हल्का और अच्छा हो जाएगा।
करियर – कार्यक्षेत्र में जॉब सिक्योरिटी को लेकर चल रहा डर खत्म होगा। ऑफिस में काम का प्रेशर थोड़ा ज्यादा महसूस हो सकता है। अपनी अच्छी क्षमता से आप काम समय पर पूरा करेंगे। धैर्य और सूझबूझ से हर चुनौती पार कर लेंगे। लव – रिलेशनशिप में पार्टनर के पास्ट को लेकर ओवरथिंकिंग न करें। शक करने के बजाय सीधे और शांत दिमाग से बात करें। सिंगल लोग पुराने लव ब्रेकअप को याद करके इमोशनल हो सकते हैं। खुद को बिजी रखें और दोस्तों के साथ थोड़ा समय बिताएं। प्यार में ठहराव और सब्र रखना जरूरी है। हेल्थ – दांतों में दर्द हो सकता है। गहरी नींद न आने की वजह से सुबह शरीर भारी रह सकता है। सोने से पहले चाय या कॉफी बिल्कुल न लें। रात को वॉक करना आपके माइंड को रिलैक्स करेगा। लकी कलर – लैवेंडर, लकी नंबर – 1
मकर – किंग ऑफ कप्स आज का दिन भावनात्मक समझदारी और मानसिक शांति लेकर आया है। सुबह से आपका स्वभाव शांत और सुलझा रहेगा। परिवार के सदस्य आपके केयरिंग नेचर की तारीफ करेंगे। घर का माहौल शांत और अपनापन भरा रहेगा। लोग अपनी निजी समस्याएं लेकर आपसे सलाह मांग सकते हैं। समाज में आपकी प्रतिष्ठा और मान-सम्मान बढ़ेगा।
करियर – मेडिकल और काउंसलिंग से जुड़े लोगों को सम्मान मिलेगा। ऑफिस के वर्क प्रेशर को आप शांत दिमाग से संभाल लेंगे। टॉप मैनेजमेंट आपकी लीडरशिप की तारीफ करेगा। बिजनेस में कोई भी फैसला लेते समय अनुभव और अंदर की समझ पर भरोसा रखें। लव – लव लाइफ में मैच्योर और सच्चा प्यार दिखेगा। आप पार्टनर की फीलिंग्स को गहराई से समझेंगे। मुश्किल समय में उनका मजबूत साथ देने से बॉन्ड मजबूत होगा। आज रिश्ते में खूबसूरत और गहरा तालमेल रहेगा। आपसी विश्वास बढ़ने से रिश्ते में स्थिरता आएगी। हेल्थ – ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट सामान्य रहेंगे। ज्यादा इमोशनल होने से शाम को हल्का मूड स्विंग हो सकता है। खुली हवा में डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज करना आपके लिए सही रहेगा। लकी कलर – सफायर ब्लू, लकी नंबर – 8
कुंभ – द वर्ल्ड आज का दिन जीवन में पूर्णता और कंप्लीशन का है। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। परिवार के साथ किसी लंबी यात्रा पर जाने के योग हैं। घर का माहौल शांतिपूर्ण और संतोषजनक रहेगा। समाज में आपकी किसी उपलब्धि को लेकर मान-सम्मान बढ़ेगा। जीवन में आ रहे बदलाव से मन खुश रहेगा।
करियर – एक्सपोर्ट-इंपोर्ट और विदेशी प्रोजेक्ट्स से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। ऑफिस में आपको किसी बड़े इंटरनेशनल वेंचर को लीड करने का मौका मिल सकता है। बिजनेस ब्रांड की रीच ग्लोबल लेवल पर बढ़ेगी। टर्नओवर में अच्छा उछाल देखने को मिल सकता है। लव – प्रेम संबंधों में गहरी मैच्योरिटी महसूस होगी। पार्टनर के साथ आप खुद को सुरक्षित महसूस करेंगे। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रह रहे प्रेमियों का रियूनियन हो सकता है। पुरानी दूरियां खुलकर बात करने से मिटेंगी। सिंगल लोगों को परफेक्ट सोलमेट मिलने की संभावना है। हेल्थ – चेहरे पर नेचुरल ग्लो और मन में शांति रहेगी। अपनी डेली रूटीन में मेडिटेशन को जरूर शामिल करें। प्रकृति के बीच थोड़ा समय बिताना माइंड को फ्रेश रखेगा। लकी कलर – नियॉन ग्रीन, लकी नंबर – 5
मीन – सेवन ऑफ वांड्स आज का दिन अपनी पोजीशन को मजबूती से बचाने का है। सुबह से आपके सामने कुछ कॉम्पिटिटिव स्थितियां आ सकती हैं। परिवार के लोग हर विवाद में आपका साथ देंगे। घर की बॉन्डिंग पहले से ज्यादा मजबूत होगी। सामाजिक विवादों से डरने के बजाय अपनी अंदरूनी ताकत का इस्तेमाल करें।
करियर – कॉर्पोरेट एम्प्लॉइज को प्रोजेक्ट क्रेडिट के लिए मुकाबला करना पड़ सकता है। अपनी मजबूत प्रेजेंटेशन के दम पर आप मैनेजमेंट के सामने बेहतर साबित होंगे। स्पोर्ट्स और डिफेंस से जुड़े लोगों के लिए अच्छी परफॉर्मेंस का दिन है। बिजनेस में प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी टक्कर देकर नया ऑर्डर मिल सकता है। लव – लव लाइफ में पार्टनर के साथ मिलकर बाहरी दखलअंदाजी रोकेंगे। सोशल प्रेशर की वजह से आ रही दिक्कतों का सामना करेंगे। आप दोनों का आपसी ट्रस्ट और रिस्पेक्ट बढ़ेगा। शाम को जीवनसाथी के साथ खुलकर गंभीर चर्चा हो सकती है। प्यार में नया उत्साह और भरोसा बढ़ने के योग हैं। हेल्थ – काम के बीच-बीच में बॉडी को स्ट्रेच करना सही रहेगा। रात को पैरों के तलवों में मालिश करने से अच्छी नींद आएगी। ब्लड प्रेशर के मरीज ज्यादा हाइपर होने से बचें। खुद को एनर्जेटिक रखने के लिए लिक्विड डाइट लें। लकी कलर – खाकी, लकी नंबर – 7
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
