- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Thursday (16 April 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
- कॉपी लिंक
16 अप्रैल, गुरुवार को मिथुन राशि वालों के लिए उम्मीद, नई पहचान और करियर में आगे बढ़ने का दिन है। कर्क राशि वालों को रचनात्मक काम, छोटे निवेश और नए मौके का फायदा मिल सकता है। सिंह राशि वालों को रुका पैसा, पुराने काम का नतीजा और करियर में सही फैसला लेने का मौका मिलेगा।
मकर राशि वालों को करियर में नई जिम्मेदारी और शानदार अवसर मिल सकते हैं। कुंभ राशि वालों के लिए दूर की योजना, विदेश या बड़े दायरे वाले काम में सफलता मिलने के संकेत हैं। बाकी राशियों को भी मौके मिलेंगे, लेकिन जल्दबाजी, भ्रम और भावनात्मक प्रतिक्रिया से बचना जरूरी रहेगा।
टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…
मेष – सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स पुरानी परेशानियों और आर्थिक नुकसान से उबरकर आप अब एक बेहतर रणनीति की तरफ बढ़ेंगे। घर का वातावरण काफी शांत और आरामदायक रहेगा। किसी लंबी यात्रा या स्थान परिवर्तन की योजना बन सकती है, जो आपके भविष्य के लिए सुखद साबित होगी। आपसी बॉन्डिंग में आई कड़वाहट अब भराव की तरफ बढ़ेगी। यह समय पुरानी बातों को पीछे छोड़कर नए नजरिये के साथ आगे बढ़ने का है।
करियर – लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन मैनेजमेंट से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन किसी नए असाइनमेंट या स्थान परिवर्तन का हो सकता है। आईटी प्रोफेशनल्स को ऑनसाइट प्रोजेक्ट मिलने की प्रबल संभावना है। अपनी प्रोफेशनल स्किल्स को बेहतर बनाने के लिए आप किसी नई वर्कशॉप या ट्रेनिंग में शामिल हो सकते हैं। लव – प्रेम संबंधों में आज का दिन हीलिंग और भावनात्मक रिकवरी का रहेगा। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहने वाले लोग आज मुलाकात की योजना बना सकते हैं। दोस्तों के साथ किसी ट्रिप पर जाने की बात बन सकती है, जो सुकून देगी। आपसी तालमेल में आए सुधार से लव लाइफ में नया उत्साह और चमक दिखेगी। रिश्तों में आज शांति और सुकून सबसे ऊपर रहेगा। हेल्थ – साइनस या एलर्जी की समस्या आज थोड़ी बेचैनी दे सकती है, इसलिए धूल से पूरी तरह बचें। तनाव का स्तर काफी कम रहेगा। भरपूर नींद लें और अपनी बॉडी को पूरी तरह रिलैक्स होने का समय दें। लकी कलर – पर्ल व्हाइट, लकी नंबर – 6
वृष – द टावर आज का दिन अचानक आए बदलावों और पुरानी व्यवस्था के टूटने का है। परिवार में कोई अनपेक्षित खबर माहौल को थोड़ा अस्थिर कर सकती है। आर्थिक मामलों में किसी बड़े निवेश में अचानक उतार-चढ़ाव आ सकता है, इसलिए सावधानी जरूरी है। बिजनेस में पुरानी नीतियां पूरी तरह विफल हो सकती हैं, जिससे आपको बिल्कुल नए तरीके से शुरुआत करनी पड़ सकती है। यह समय पुराने मोह को छोड़कर सच को स्वीकार करने का है।
करियर – रियल एस्टेट और आर्किटेक्चर से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण रह सकता है। मैनेजमेंट की ओर से की गई अचानक फेरबदल की स्थिति आपको चौंका सकती है। नए और मजबूत बैकअप प्लान पर काम करना होगा। आज कंपनी की नीतियों में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मेहनत और पारदर्शिता ही आपको इस उथल-पुथल से बाहर निकालेगी। लव – प्रेम संबंधों में आज किसी छिपी हुई बात के सामने आने से बड़ा झटका लग सकता है। पार्टनर के साथ हुई तीखी बहस रिश्ते की नींव को हिला सकती है, इसलिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। सिंगल लोगों को आज किसी नए रिश्ते में कदम रखने से पहले पूरी सच्चाई जान लेनी चाहिए, वरना धोखा हो सकता है। प्यार में आज पुराने भ्रम टूटेंगे और हकीकत सामने आएगी। हेल्थ – बुखार या शरीर में सूजन जैसी स्थिति के प्रति सचेत रहें। शरीर में ऊर्जा का स्तर अचानक गिर सकता है, जिससे आप काफी कमजोरी महसूस करेंगे। हाई ब्लड प्रेशर वाले लोग आज अपना खास ध्यान रखें और तनाव से दूर रहें। लकी कलर – रेड, लकी नंबर – 9
मिथुन – द स्टार आज का दिन आपके जीवन में आशा और प्रेरणा का संचार करने वाला है। परिवार में ऐसा माहौल रहेगा, जहां हर कोई एक-दूसरे की खुशी में शामिल होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार के प्रबल संकेत हैं और किसी पुराने निवेश से अब उम्मीद की किरण दिखाई देगी। बिजनेस में किसी नए विजन या मार्गदर्शक के मिलने से आपकी तरक्की का रास्ता साफ होगा। घर का माहौल आध्यात्मिक और सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। आपसी बॉन्डिंग में अटूट विश्वास और प्रेम बढ़ेगा। यह समय अपने बड़े सपनों की नींव रखने और उन पर काम शुरू करने का है।
करियर – ऑफिस में आपके दूरदर्शी आइडियाज और प्रजेंटेशन स्किल्स की सीनियर मैनेजमेंट सराहना करेगी। फ्रीलांसरों को आज ऐसे असाइनमेंट मिल सकते हैं, जो उनके प्रोफेशनल पोर्टफोलियो को ग्लोबल पहचान दिलाएं। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को किसी प्रतिष्ठित संस्था से जॉइनिंग ऑफर मिल सकता है। वर्किंग एनवायरमेंट बहुत सहयोगी और प्रेरणादायक रहेगा। लव – प्रेम संबंधों में आज नई रूहानी गहराई और भावनात्मक भराव महसूस होगा। रिश्ते में चल रही पुरानी तकरार अब पूरी तरह खत्म हो सकती है और आपसी तालमेल बहुत सहज रहेगा। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहने वाले लोग आज एक-दूसरे के प्रति बहुत आशावादी और सुरक्षित महसूस करेंगे। प्यार में आज एक-दूसरे के सपनों को सहारा देने और उन्हें पूरा करने का दिन है। हेल्थ – पुरानी किसी चर्म रोग या स्किन एलर्जी से आज बड़ी राहत मिल सकती है। अपनी डाइट में पर्याप्त मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और ताजे फल शामिल करें। इससे आपका मेटाबॉलिज्म बेहतर रहेगा। लकी कलर – कैरेमल, लकी नंबर – 7
कर्क – पेज ऑफ कप्स आज का दिन आपकी भावनाओं और रचनात्मकता के सुंदर मेल का है। परिवार में किसी छोटे सदस्य की ओर से कोई सुखद समाचार या निमंत्रण मिल सकता है, जिससे घर का माहौल बहुत खुशनुमा और जीवंत रहेगा। छोटे निवेश आज करने चाहिए, जो आगे चलकर लाभ दे सकते हैं। बिजनेस में नए और इनोवेटिव आइडियाज पर काम करने का यह सही समय है। आप खुद को काफी प्रेरित महसूस करेंगे और कलात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
करियर – आर्ट्स, फैशन डिजाइनिंग और कंटेंट क्रिएशन से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन जबरदस्त उपलब्धियां देने वाला रहेगा। अगर आप इंटर्नशिप या नई नौकरी की तलाश में हैं, तो आज कोई लकी ब्रेक मिल सकता है। काम के प्रति आपका उत्साह और नया नजरिया आपको अलग पहचान दिलाएगा। आपके टैलेंट की चर्चा हो सकती है। लव – प्रेम में आज मासूमियत और नई उमंग का अहसास होगा। पार्टनर के साथ बिताया समय आपको भावनात्मक सुकून और ताजगी देगा, जिससे रिश्तों में मधुरता आएगी। आपसी तालमेल और रोमांस बढ़ने से बॉन्डिंग और गहरी होगी। दोस्तों के साथ किसी म्यूजिकल इवेंट या मूवी डेट पर जाने की योजना बन सकती है। हेल्थ – शरीर में हाइड्रेशन बनाए रखने के लिए पर्याप्त पानी और ताजे फलों का रस लें। पेंटिंग या डायरी लिखने जैसी किसी हॉबी में समय बिताएं। डाइट में ओमेगा 3 और विटामिन सी युक्त आहार शामिल करने से आपकी इम्युनिटी बेहतर होगी। लकी कलर – बेबी पिंक, लकी नंबर – 3
सिंह – जजमेंट पिछले लंबे समय से किए गए आपके कड़े परिश्रम का निर्णायक परिणाम आज सामने आ सकता है। परिवार में पुराने विवादों का अंत होगा और आप नए सकारात्मक नजरिये के साथ रिश्तों को सुधारने की पहल करेंगे। आर्थिक रूप से कोई पुरानी अटकी हुई पेमेंट या पुराने निवेश से अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। घर का वातावरण न्यायपूर्ण और अनुशासित रहेगा, जहां हर सदस्य अपनी जिम्मेदारियों को समझेगा।
करियर – लॉ, ज्यूडिशियरी और लीगल सर्विसेज से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बड़ी जीत या प्रमोशन का हो सकता है। मैनेजमेंट में आपकी निर्णय क्षमता और कार्यकुशलता की हर तरफ सराहना होगी। अगर आप जॉब चेंज करने की योजना बना रहे हैं, तो आज आपकी अंतरात्मा आपको सही और सटीक फैसला लेने में मदद करेगी। लव – रिश्ते को नई परिपक्वता के साथ आगे बढ़ाने का फैसला करेंगे। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहने वाले लोग अपनी कमिटमेंट को लेकर कोई बड़ा और ठोस निर्णय ले सकते हैं। अतीत के किसी खास व्यक्ति से दोबारा संपर्क होने के संकेत हैं। दोस्तों के साथ आपकी बातचीत में आज गंभीरता और सच्चाई दिखेगी। प्यार में आज पुराने घाव भरकर नई शुरुआत करने का बहुत अच्छा समय है। हेल्थ – आपके तनाव का स्तर काफी कम हो जाएगा। डाइट में ताजे फल और डिटॉक्स ड्रिंक शामिल करें, इससे शरीर अंदर से साफ महसूस करेगा। पर्याप्त नींद और मेडिटेशन आपकी हीलिंग प्रक्रिया को और तेज करेंगे। लकी कलर – गोल्डन येलो, लकी नंबर – 1
कन्या – फोर ऑफ पेंटाकल्स आज का दिन आर्थिक सुरक्षा और संसाधनों को संभालकर रखने का है। आप काफी हिसाबी रहेंगे और फिजूलखर्ची पर पूरी तरह रोक लगाएंगे। बिजनेस में किसी सुरक्षित निवेश को प्राथमिकता देना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। घर का वातावरण अनुशासित और व्यवस्थित बना रहेगा। आपसी बॉन्डिंग में आज आप थोड़े प्रोटेक्टिव और संकोची रह सकते हैं। आपकी बचत करने की आदत आज आपके आर्थिक आधार को मजबूत करेगी।
करियर – अकाउंटिंग और ऑडिटिंग क्षेत्र के लोगों के लिए आज का दिन बहुत फोकस्ड रहेगा। नई नौकरी की कोशिश कर रहे लोगों को किसी पुराने और प्रतिष्ठित संस्थान से ऑफर मिल सकता है। जोखिम लेने की बजाय अपनी वर्तमान स्थिति को मजबूत करने पर ध्यान दें। प्रोफेशनल नेटवर्किंग में आप आज अपनी प्राइवेसी को लेकर काफी सजग रहेंगे। लव – प्रेम संबंधों में आज सुरक्षा और कमिटमेंट की भावना प्रबल रहेगी। रिश्तों में थोड़ी अधिकार जताने वाली प्रवृत्ति दिख सकती है। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहने वाले लोग आज अपनी प्राइवेसी और पर्सनल स्पेस को लेकर ज्यादा मांग कर सकते हैं। आपसी विश्वास बनाए रखने के लिए लचीलापन जरूरी होगा। हेल्थ – अपनी डाइट में पर्याप्त फाइबर और तरल पदार्थ शामिल करना आज बहुत जरूरी है। घुटनों की एक्सरसाइज और हल्की स्ट्रेचिंग शरीर को एक्टिव रखने में मदद करेगी। लकी कलर – डार्क ग्रे, लकी नंबर – 4
तुला – द हैंग्ड मैन आज का दिन आपके जीवन में एक महत्वपूर्ण विराम और आत्ममंथन का है। किसी बड़े फैसले को फिलहाल टालना ही आपके लिए समझदारी होगी। आर्थिक मामलों में निवेश की रफ्तार थोड़ी धीमी रह सकती है। बिजनेस में पुरानी और घिसी हुई रणनीति की समीक्षा करने से ही सफलता के नए रास्ते खुलेंगे। यह समय चीजों को अलग नजरिये से देखने और पुरानी मान्यताओं को छोड़ने का है।
करियर – ऑफिस में आपके किसी बड़े प्रोजेक्ट की डेडलाइन आगे बढ़ सकती है, जिससे आपको काम को बेहतर बनाने के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा। मैनेजमेंट में आपकी इंतजार करके देखने वाली नीति आज बहुत कारगर साबित होगी। यह समय आपकी प्रोफेशनल स्किल्स को पॉलिश करने और बैकग्राउंड वर्क करने के लिए पूरी तरह अनुकूल है। यह छोटा-सा विराम आपको भविष्य में शानदार वापसी देगा। अपनी कार्यशैली में नया तरीका लाने के लिए भी यह श्रेष्ठ समय है। लव – प्रेम में आज आपको अपनी ईगो छोड़कर थोड़ा समझौता करना पड़ सकता है। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहने वाले लोग अपनी भावनाओं को बहुत परिपक्व तरीके से संभालेंगे। किसी नए रिश्ते में कदम रखने की बजाय फिलहाल अपनी भावनाओं को स्थिर करने पर ध्यान देना चाहिए। आज समर्पण का भाव ही आपके प्रेम को नई दिशा देगा। हेल्थ – डाइट में एंटीऑक्सीडेंट और तरल पदार्थों की मात्रा बढ़ाएं, ताकि शरीर की हीलिंग प्रक्रिया तेज हो सके। गर्दन और कंधों के तनाव को कम करने के लिए फिजियोथेरेपी या योग का सहारा लेना बहुत फायदेमंद रहेगा। पर्याप्त आराम करें। लकी कलर – ऑलिव ग्रीन, लकी नंबर – 5
वृश्चिक – टू ऑफ स्वॉर्ड्स आज का दिन आपके लिए बड़ी दुविधा और मानसिक उलझन का है। आर्थिक निवेश को लेकर आप दो रास्तों के बीच फंसा हुआ महसूस करेंगे और कोई ठोस कदम उठाना मुश्किल लग सकता है। बिजनेस में पार्टनरशिप के नियमों को लेकर असमंजस बना रहेगा। घर का माहौल थोड़ा ठंडे युद्ध जैसा हो सकता है, जहां बातचीत कम होगी।
करियर – एविएशन और फार्मास्युटिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बड़े प्रोजेक्ट्स के बीच चुनाव करने का रहेगा। डेडलाइन संभालना चुनौतीपूर्ण हो जाएगा। नई नौकरी के लिए आज इंटरव्यू कॉल्स आ सकते हैं, लेकिन सैलरी और रोल के बीच फैसला करना कठिन होगा। यह ठहराव आपको अपनी प्राथमिकताओं को दोबारा तय करने का मौका दे रहा है। लव – प्रेम में आज चुप्पी और भावनात्मक रुकावट बनी रह सकती है। पार्टनर के साथ किसी कड़वी सच्चाई का सामना करने से बचने के लिए आप बातचीत टाल सकते हैं, जिससे रिश्तों में खिंचाव बढ़ेगा। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहने वाले लोग आज संवाद की कमी की वजह से असुरक्षित महसूस करेंगे। प्यार में आज स्पष्टता और ईमानदारी की कमी आपसी तालमेल को प्रभावित कर सकती है। हेल्थ – लगातार लैपटॉप या मोबाइल स्क्रीन के इस्तेमाल से सिरदर्द और चक्कर जैसी शिकायत हो सकती है, इसलिए पर्याप्त डिजिटल ब्रेक लें। मानसिक रूप से आप काफी अटके हुए महसूस करेंगे। लकी कलर – मौव, लकी नंबर – 9
धनु – नाइन ऑफ पेंटाकल्स आपकी मेहनत और सफलता की सराहना होगी और आप एक समृद्ध जीवनशैली का आनंद लेंगे। आर्थिक रूप से आपकी स्थिति बहुत मजबूत रहेगी और आप खुद को पूरी तरह सुरक्षित महसूस करेंगे। बिजनेस में अकेले लिए गए फैसले आज आपको अच्छा मुनाफा दिला सकते हैं। घर का वातावरण बहुत ही गरिमामय और शांत रहेगा। आपकी मेहनत अब एक शानदार हकीकत में बदलती दिखेगी और आप उसका पूरा श्रेय पाने के हकदार हैं।
करियर – ऑफिस में आपकी सीनियरिटी और प्रोफेशनल एथिक्स की हर तरफ चर्चा होगी। फ्रीलांसरों को आज बहुत अच्छी पेमेंट वाले क्लाइंट्स मिलेंगे। अगर आप अपना खुद का स्टार्टअप चला रहे हैं, तो आज का दिन स्थिरता और ग्रोथ लेकर आएगा। आपकी कार्यक्षमता और अनुशासन आपको इंडस्ट्री में एक मजबूत लीडर के रूप में स्थापित कर सकते हैं। लव – प्रेम में आज परिपक्वता और एक-दूसरे की प्राइवेसी का सम्मान करने का दिन है। सिंगल लोगों के लिए यह दिन खुद से प्यार करने और अपनी पर्सनालिटी को निखारने का है, जिससे उनका आकर्षण और बढ़ेगा। प्यार में आज आप किसी भी तरह की निर्भरता की बजाय एक मजबूत और स्वतंत्र रिश्ते को प्राथमिकता देंगे। आपसी तालमेल में नई गहराई और गरिमा दिखेगी। हेल्थ – आराम देने वाली मसाज या रिलैक्सिंग स्पा आपकी थकान को काफी कम कर सकती है। फिटनेस के लिए आज आप किसी अच्छे जिम या योग क्लब से जुड़ने का फैसला ले सकते हैं। लकी कलर – लैवेंडर, लकी नंबर – 3
मकर – व्हील ऑफ फॉर्च्यून आज का दिन आपके जीवन में बड़ा और सकारात्मक मोड़ लेकर आ सकता है। चारों तरफ से लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। परिवार में सुखद और मांगलिक कार्यक्रमों की योजना बन सकती है, जिससे घर का वातावरण उत्सव जैसा रहेगा। आर्थिक रूप से आप बेहद मजबूत स्थिति में पहुंच सकते हैं और पुराने अटके हुए काम अब बहुत तेजी से पूरे होने लगेंगे। बिजनेस में अचानक ग्रोथ और नए बड़े काम की शुरुआत के लिए यह समय बहुत लकी साबित हो सकता है।
करियर – मैनेजमेंट और एडमिनिस्ट्रेशन क्षेत्र के लोगों के लिए आज का दिन गोल्डन अवसर जैसा रहेगा। ऑफिस में आपकी लीडरशिप और वर्क एथिक्स को देखते हुए आपको किसी बड़े इंटरनेशनल प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। अगर आप नई नौकरी की तलाश में हैं, तो आज मनचाही जॉइनिंग और शानदार सैलरी पैकेज का सरप्राइज मिल सकता है। लव – प्रेम में आज खुशियों और गहरे रोमांस की नई लहर आएगी। पार्टनर के साथ आपकी बॉन्डिंग में अच्छी चमक और आपसी समझ दिखेगी। आज का दिन किसी बड़े सरप्राइज या सुखद मुलाकात का हो सकता है, जो दिल को सुकून देगा। किसी खास इवेंट को मिलकर सेलिब्रेट करने का मौका भी मिल सकता है। प्यार में आज सुरक्षा और भविष्य को लेकर सकारात्मक कमिटमेंट का दिन है। हेल्थ – अपनी डाइट में सुपरफूड्स और ताजे जूस शामिल करना आपके मेटाबॉलिज्म को और बेहतर करेगा, जिससे चेहरे पर अच्छी चमक दिखाई देगी। जिम या स्पोर्ट्स एक्टिविटी में आपका स्टैमिना आज ऊंचे स्तर पर रहेगा। लकी कलर – चारकोल, लकी नंबर – 8
कुंभ – थ्री ऑफ वांड्स आज का दिन आपके विजन और विस्तार का है। परिवार में आपके दूरदर्शी फैसलों का सम्मान होगा और भविष्य को लेकर नई और बड़ी योजनाएं बनेंगी। पुराने निवेश अब अच्छे लाभ देने की तैयारी में हैं। आपका आत्मविश्वास और सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। घर का माहौल बहुत आशावादी और सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। आपसी बॉन्डिंग में आज नई गहराई और भविष्य के प्रति सुरक्षा का भाव दिखेगा।
करियर – शिपिंग, लॉजिस्टिक्स और इंटरनेशनल ट्रेड से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बड़ी सफलता लेकर आएगा। ऑफिस में आपके ग्लोबल प्रोजेक्ट्स और दूरगामी सोच को सीनियर मैनेजमेंट से खास सम्मान और रिवॉर्ड मिल सकता है। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को किसी बड़ी मल्टीनेशनल कंपनी से मनचाहा जॉइनिंग लेटर मिल सकता है। यह समय रुकने का नहीं, बल्कि अपनी सीमाओं से आगे बढ़ने का है। लव – प्रेम संबंधों में आज भविष्य की योजना और एक-दूसरे के प्रति अटूट समर्पण का भाव प्रबल रहेगा। पार्टनर के साथ मिलकर आप किसी इंटरनेशनल ट्रिप या लंबी यात्रा का बजट और प्लान फाइनल कर सकते हैं। दोस्तों के साथ आपकी बॉन्डिंग में आज नया जोश और भावनात्मक सहारा दिखेगा। आपसी तालमेल में स्थिरता और साफ विजन रहेगा, जिससे रिश्ता और परिपक्व और खुशहाल बनेगा। हेल्थ – सुबह की ताजी हवा में टहलना और डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज करना आपकी सांस से जुड़ी सेहत को बेहतर बनाएगा। भरपूर नींद और सकारात्मक सोच आपकी नैचुरल हीलिंग पावर को और मजबूत करेंगे। लकी कलर – नियॉन ग्रीन, लकी नंबर – 5
मीन – फोर ऑफ कप परिवार में सब कुछ सामान्य होने के बावजूद आप खुद को थोड़ा कटा हुआ और ऊबा हुआ महसूस कर सकते हैं, जहां खुशी के मौके भी आपको फीके लगें। निवेश के कुछ अच्छे विकल्प होंगे, लेकिन आप उन्हें पहचानने या स्वीकार करने की ऊर्जा महसूस नहीं करेंगे। नए आइडियाज पर काम करने का मन नहीं होगा। यह समय अपनी आंतरिक शांति को फिर से तलाशने और अपने असंतोष के कारणों को समझने का है।
करियर – ऑफिस में आपको नए प्रोजेक्ट और कोलाबरेशन के कुछ छिपे हुए मौके मिलेंगे, लेकिन आपकी अरुचि के कारण वे हाथ से निकल सकते हैं। फ्रीलांसरों को आज नए क्लाइंट्स की क्वेरी को नजरअंदाज करने से बचना चाहिए, वरना भविष्य के बड़े असाइनमेंट हाथ से जा सकते हैं। अगर आप नई नौकरी या प्रमोशन की उम्मीद कर रहे हैं, तो आज का दिन सोच-विचार और आत्ममंथन में बीत सकता है। लव – प्रेम में आज एक अजीब-सा अकेलापन और भावनात्मक रुकावट महसूस हो सकती है। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहने वाले लोग आज वीडियो कॉल या मैसेज को बोझ जैसा मान सकते हैं, जिससे आपसी तालमेल में थोड़ी दूरी और कड़वाहट आ सकती है। सिंगल लोगों के पास आज नए और दिलचस्प प्रस्ताव आ सकते हैं। प्यार में आज आपको अपनी भावनाओं को रीसेट करने और पार्टनर के प्रति अपनी कृतज्ञता जताने की जरूरत है। हेल्थ – पाचन और मेटाबॉलिज्म को ठीक रखने के लिए आज भारी और ऑयली फूड से पूरी तरह दूरी रखें, वरना पेट में जलन की समस्या हो सकती है। मानसिक रूप से आप थोड़े अनफोकस्ड रह सकते हैं, इसलिए डीप ब्रीदिंग और शांत वातावरण में बैठना आपके नर्वस सिस्टम को रिलैक्स करेगा। लकी कलर – बैज, लकी नंबर – 7
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
