- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Monday (27 July 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
- कॉपी लिंक
27 जुलाई, सोमवार को मकर राशि वालों की नई और फायदेमंद साझेदारी पक्की हो सकती है। फैशन या सजावट के बिजनेस में बड़ा ऑर्डर भी मिलेगा। कर्क राशि वालों के पारिवारिक बिजनेस में मुनाफा होगा और नया काम शुरू करने के योग हैं। वृष राशि वालों के सामने दो जॉब ऑफर आ सकते हैं।
मेष राशि के नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। मिथुन राशि वालों के काम की तारीफ होगी। तुला राशि वालों को करियर में नया अवसर और प्रबंधन से जुड़ी जिम्मेदारी का प्रस्ताव मिल सकता है। सिंह राशि के लोग नौकरी छोड़कर बिजनेस शुरू करने पर विचार कर सकते हैं। कुंभ राशि वालों को मीडिया या पत्रकारिता में महत्वपूर्ण खबर पर काम मिलेगा। वहीं, कन्या राशि के लोगों को ऑफिस की बातों और रिश्तों में धोखे से सावधान रहना होगा।
टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…

मेष – नाइट ऑफ पेंटाकल्स आज आप अनुशासन में रहकर अपने काम पूरे करेंगे। घर के किसी बुजुर्ग की सलाह काम आएगी। बेकार के खर्च रोककर बचत पर ध्यान देंगे। आपकी मेहनत धीरे-धीरे ठोस नतीजे देगी। जमीन से जुड़े मामलों में फायदा हो सकता है। धैर्य आपकी सबसे बड़ी ताकत रहेगा। शांति से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहें। समय आपके पक्ष में है।
करियर – निर्माण कार्य से जुड़े लोगों का काम आगे बढ़ेगा। ऑफिस में आपकी लगन और मेहनत की तारीफ होगी। तरक्की की प्रक्रिया धीमी रह सकती है, लेकिन नतीजा आपके पक्ष में आएगा। आपका व्यावहारिक स्वभाव मुश्किल काम आसान कर देगा। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। पूरी लगन से मेहनत करते रहें। लव – रिश्ते में भरोसे की ज्यादा अहमियत रहेगी। पार्टनर आपकी बहुत परवाह करेगा। कोई भी वादा करने से पहले अच्छी तरह सोच लें। रोमांस से ज्यादा भविष्य की योजनाओं पर बातचीत होगी। एक-दूसरे पर भरोसा मजबूत होगा। पुराने मतभेद सुलझाने का समय है। साथ मिलकर नई योजना पर विचार कर सकते हैं। हेल्थ – हड्डियां मजबूत रखने के लिए पौष्टिक भोजन करें। ज्यादा देर तक एक ही जगह बैठने से कमर दर्द हो सकता है। बीच-बीच में उठकर थोड़ा टहलें। खानपान में दूध और दही शामिल कर सकते हैं। ऊर्जा अच्छी रहेगी, फिर भी ज्यादा थकाने वाले काम न करें। लकी कलर – लैवेंडर, लकी नंबर – 1

वृष – टू ऑफ स्वॉर्ड्स आज किसी उलझन के कारण जरूरी फैसला लेने में परेशानी हो सकती है। परिवार के दो लोगों के बीच आपको सुलह करानी पड़ सकती है। सच्चाई को नजरअंदाज करने के बजाय स्थिति का सामना करें। किसी महिला रिश्तेदार से अनबन हो सकती है। भावनाओं के साथ समझदारी से भी काम लें। किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं पर विचार करें। कुछ मामलों में चुप रहना फायदेमंद रहेगा।
करियर – आपके सामने दो अलग-अलग जॉब ऑफर आ सकते हैं। कर्मचारियों के बीच चल रहा विवाद सुलझाना पड़ सकता है। दो काम एक साथ संभालने से थकान होगी। किसी कागज पर बिना पढ़े हस्ताक्षर न करें। अपनी पसंद और प्राथमिकताओं को लेकर विचार साफ रखें। उलझन से बाहर निकलने के लिए वरिष्ठ लोगों की सलाह लें और सही समय का इंतजार करें। लव – पार्टनर के साथ बातचीत कम होने से दूरी महसूस हो सकती है। हर बात में अपना बचाव करने के बजाय दिल की बात खुलकर कहें। बेकार के मतभेद सुलझाने के लिए खुद पहल करें। सिंगल लोग फिलहाल नए रिश्ते में नहीं बंधना चाहेंगे। शक करने से बचें और पार्टनर पर भरोसा रखें। पुरानी बातों को छोड़ने पर रिश्ता जल्दी सुधरेगा। हेल्थ – सिरदर्द परेशान कर सकता है। मन में चल रही उलझनों के कारण मानसिक थकान महसूस होगी। आंखों को पर्याप्त आराम दें और स्क्रीन टाइम कम रखें। लकी कलर – ऐश ग्रे, लकी नंबर – 4

मिथुन – क्वीन ऑफ वांड्स आज आत्मविश्वास बहुत अच्छा रहेगा। किसी कार्यक्रम का आयोजन करने में सफलता मिलेगी। समाज में आपकी छवि निडर और प्रभावशाली व्यक्ति के रूप में बनेगी। महिला मित्रों का मजबूत सहयोग मिलेगा। किसी समारोह में लोगों का ध्यान आपकी ओर रहेगा। अपनी ऊर्जा का सही जगह इस्तेमाल करें। नए लोगों से मुलाकात होगी और आपका मिलनसार स्वभाव सबको पसंद आएगा।
करियर – कपड़े और फैशन के बिजनेस से जुड़े लोगों का काम बेहतर होगा। महिला कारोबारी अपने काम को नई दिशा देंगी। ऑफिस में आपके अच्छे काम की तारीफ होगी। आप अपनी टीम का बेहतर तरीके से नेतृत्व करेंगे। सोच-समझकर जोखिम लेते हुए नया काम शुरू करना फायदेमंद रहेगा। आपकी सकारात्मक सोच से पूरी टीम का उत्साह बढ़ेगा। लव – लव लाइफ में उत्साह रहेगा। पार्टनर के साथ किसी अच्छी जगह घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। आपसी संबंध मजबूत होंगे। अपने हावी होने वाले स्वभाव पर काबू रखें और पार्टनर को भी अपनी बात कहने का मौका दें। सिंगल लोगों की मुलाकात किसी चुलबुले और खुशमिजाज व्यक्ति से हो सकती है। दिन यादगार रहेगा। हेल्थ – तेज धूप से त्वचा को बचाएं। पाचन ठीक रहेगा। पर्याप्त पानी पिएं और नारियल पानी भी ले सकते हैं। लकी कलर – नारंगी, लकी नंबर – 9

कर्क – टेन ऑफ कप्स आज परिवार में खुशी और आपसी जुड़ाव बढ़ेगा। सपनों का घर खरीदने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। बच्चों की बड़ी सफलता से पूरे परिवार को गर्व होगा। अलग-अलग पीढ़ियों के बीच चल रही दूरी खत्म होगी। किसी नजदीकी रिश्तेदार के घर से शुभ समाचार मिलेगा। घर का माहौल शांत और खुशनुमा रहेगा। सभी लोग मिलकर किसी उत्सव का आनंद ले सकते हैं।
करियर – पारिवारिक बिजनेस में मुनाफा मिलेगा। होटल और हॉस्पिटैलिटी से जुड़े लोगों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। टीम के सदस्यों के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। घर की सजावट से जुड़े बिजनेस में बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। काम और निजी जीवन के बीच संतुलन बना रहेगा। नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। लव – लंबे समय से चल रहा रिश्ता शादी में बदल सकता है। पार्टनर के साथ सुकून और अपनापन महसूस होगा। घर में नन्हे मेहमान के आने की खबर से रिश्ता मजबूत होगा। पुराने मतभेद और शिकायतें खत्म हो सकती हैं। पार्टनर का सच्चा सहयोग महसूस होगा। दिन प्यार और खुशियों से भरा रहेगा। हेल्थ – परिवार के साथ पार्क या खुली जगह पर समय बिताने से सक्रियता बढ़ेगी। साफ और संतुलित खानपान बनाए रखें। स्वास्थ्य समस्या होने पर केवल घरेलू तरीकों पर निर्भर न रहें। लकी कलर – पेस्टल पिंक, लकी नंबर – 6

सिंह – द फूल आज जिंदगी का नया अध्याय शुरू हो सकता है। अचानक बिना योजना के कहीं घूमने का फैसला लेंगे। जोखिम लेने का मन रहेगा, लेकिन जरूरी चेतावनियों को नजरअंदाज न करें। बच्चों जैसी मासूमियत और उत्साह आपके स्वभाव में दिखाई देगा। अपनी आरामदायक दिनचर्या से बाहर निकलकर कुछ नया करेंगे। पुरानी चिंताओं को पीछे छोड़कर वर्तमान का आनंद लेंगे। दिन मस्ती भरा रहेगा।
करियर – जोखिम वाले काम में पैसा लगाने का आपका फैसला लोगों को हैरान कर सकता है। नौकरी छोड़कर बिजनेस शुरू करने का विचार मन में आएगा। किसी अलग तरह के प्रोजेक्ट या काम की जिम्मेदारी मिल सकती है। वरिष्ठ अधिकारी आपके बेफिक्र रवैये से परेशान हो सकते हैं। कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले उसके फायदे और नुकसान समझ लें। लव – कम समय तक चलने वाले रिश्ते की ओर आकर्षण बढ़ सकता है। यात्रा के दौरान किसी अनजान व्यक्ति से अचानक जुड़ाव महसूस हो सकता है। आज आप गंभीर वादे या कमिटमेंट से बचना चाहेंगे। अपनी आजाद सोच को पार्टनर पर हावी न होने दें। सामने वाले की भावनाओं का भी ध्यान रखें। हेल्थ – व्यायाम करना शरीर और नसों के लिए फायदेमंद रहेगा। बाहर खेलते या कोई जोखिम वाला काम करते समय सुरक्षा के साधनों का इस्तेमाल करें। बदलते मूड को संतुलित रखने के लिए पर्याप्त आराम लें। लकी कलर – लेमन येलो, लकी नंबर – 3

कन्या – थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स आज किसी बात की सच्चाई सामने आने से भावनात्मक चोट लग सकती है। घर या कार्यस्थल पर अचानक बनी स्थिति आपको बेचैन करेगी। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी से बचें। परिवार के लोग आपकी परेशान स्थिति को देखकर चिंतित हो सकते हैं। किसी भरोसेमंद व्यक्ति का व्यवहार निराश कर सकता है। भावनाओं को दबाने के बजाय उन्हें समझने की कोशिश करें। मुश्किल समय में कोई बड़ा फैसला न लें।
करियर – कार्यस्थल पर किसी नजदीकी सहयोगी से धोखा मिल सकता है। कंपनी में हो रहे बदलाव के कारण नौकरी को लेकर डर महसूस होगा। अधिकारी की कड़वी बात आपको दुखी कर सकती है। ऑफिस की अफवाहों और विवादों से दूर रहें। अपनी बात सीमित रखें और महत्वपूर्ण बातचीत या कागजों का रिकॉर्ड संभालकर रखें। लव – रिश्ते में अलगाव का कठिन दौर आ सकता है। कोई भ्रम टूटने पर सच्चाई कड़वी लगेगी। किसी तीसरे व्यक्ति के कारण रिश्ते में बड़ी दरार पड़ सकती है। अपनी भावनाओं को दबाने के बजाय उन्हें बाहर आने दें। इस दुख से बाहर निकलने में समय लगेगा। जल्दबाजी में कोई अंतिम फैसला न लें। हेल्थ – दर्द, घबराहट या बेचैनी जैसी परेशानी हो सकती है। पुरानी चोट या सर्जरी के बाद ठीक होने की प्रक्रिया में दर्द बढ़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर जोखिम न लें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह लें। लकी कलर – क्रिमसन, लकी नंबर – 9

तुला – टू ऑफ वांड्स आज भविष्य के लिए कोई बड़ा सपना देखेंगे। अपने शहर से बाहर जाकर किसी बड़ी जगह काम करने या रहने का विचार बनेगा। आप ऐसे मोड़ पर हैं, जहां आज की पसंद भविष्य पर असर डालेगी। अपनी योग्यता पर गर्व महसूस होगा। विदेश से जुड़े किसी व्यक्ति या संपर्क से अच्छा मार्गदर्शन मिलेगा। अब आप अपनी मौजूदा स्थिति से आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं।
करियर – करियर में नई संभावना सामने आएगी। स्टार्टअप या नए प्रयोगों से जुड़े लोग उत्साहित रहेंगे। मीडिया और कम्युनिकेशन क्षेत्र में अपना आइडिया रखने का मौका मिलेगा। प्रबंधन से जुड़ी नई जिम्मेदारी का प्रस्ताव आ सकता है। स्वतंत्र रूप से काम करने वाले लोग नया पायलट प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं। नौकरी में नई चीज सीखने का मौका मिलेगा, लेकिन तुरंत बड़े नतीजों की उम्मीद न रखें। लव – दूर रहने वाले पार्टनर से मिलने की पक्की योजना बनेगी। कमिटमेंट करने से पहले आप अपने निजी सपनों और भविष्य पर ध्यान देंगे। सिंगल लोग दूसरे देश या अलग संस्कृति से जुड़े व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं। रिश्ते को आगे बढ़ाने के बारे में आपकी सोच साफ रहेगी। हेल्थ – आंखों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें और जरूरत होने पर जांच करवाएं। खुली हवा में समय बिताने से मन शांत और एकाग्र रहेगा। कुल मिलाकर फिटनेस अच्छी रहेगी। लकी कलर – पर्ल व्हाइट, लकी नंबर – 2

वृश्चिक – सेवन ऑफ पेंटाकल्स आज अपने पुराने काम और कोशिशों की समीक्षा करने का दिन है। किसी नतीजे के लिए धैर्य रखना होगा। आपकी मेहनत का फल मिलने में थोड़ा समय बाकी है। जल्दबाजी के कारण बनते हुए काम को बिगाड़ने से बचें। पेड़-पौधों या प्रकृति के बीच समय बिताने से मन शांत होगा। अपना ध्यान लंबे समय की तरक्की पर बनाए रखें।
करियर – तरक्की के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। किसी बड़े प्रोजेक्ट की समीक्षा करने के लिए समय अच्छा है। अपना हुनर बेहतर करने के लिए नया विषय सीखें। शेयर बाजार में जल्दबाजी से पैसा लगाने के बजाय रुकना फायदेमंद रहेगा। निराश होने के बजाय लगातार काम करते रहें। मेहनत का नतीजा जरूर मिलेगा। लव – पार्टनर को समय देना रिश्ते की मजबूती के लिए जरूरी है। कोशिशों का मनचाहा नतीजा न मिलने से निराशा हो सकती है। जल्दबाजी में अलग होने या शादी का फैसला न लें। दोस्ती के प्यार में बदलने के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। पार्टनर के साथ छोटी बात पर तकरार और अहंकार का टकराव हो सकता है। शांत होकर बात करने से रिश्ता सुरक्षित रहेगा। हेल्थ – लंबे इंतजार और निराशा के कारण मानसिक थकान हो सकती है। पर्याप्त आराम करें। प्रकृति के बीच समय बिताना और नियमित दिनचर्या बनाए रखना फायदेमंद रहेगा। लकी कलर – ऑलिव ग्रीन, लकी नंबर – 5

धनु – नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स आज जल्दबाजी और गुस्सा आपके फैसलों पर असर डाल सकता है। किसी मामले में बिना पूरी बात समझे सीधे शामिल होने से बचें। आपकी बातचीत रूखी और साफ हो सकती है। तर्क और बहस में आप सामने वाले को जवाब दे देंगे, लेकिन शब्दों का सही चुनाव जरूरी है। भावनाओं को नजरअंदाज करके केवल काम की बातों पर ध्यान देंगे। अपनी तेज रफ्तार पर काबू रखें।
करियर – किसी बड़ी समस्या का तुरंत समाधान निकाल लेंगे। सेना, पुलिस या सुरक्षा से जुड़े लोगों का दिन सक्रिय रहेगा। जरूरी काम समय पर पूरा करने के लिए तेजी से काम करेंगे। आलोचना से न घबराएं, लेकिन सही सुझावों पर ध्यान दें। लव – रिश्ते में गहरा जुड़ाव रहेगा, लेकिन छोटी बात पर पार्टनर से तीखी बहस हो सकती है। हावी होने वाला व्यवहार पार्टनर को दुखी कर सकता है। सिंगल लोग किसी व्यक्ति को बहुत सीधे तरीके से मना कर सकते हैं। बातों की लड़ाई को तुरंत रोकें और गुस्से में गलत शब्द न बोलें। हेल्थ – रसोई या काम करते समय धारदार चीजों से सावधान रहें। बुखार या संक्रमण जैसी परेशानी होने पर लापरवाही न करें। चाय-कॉफी का सेवन सीमित रखें और पर्याप्त पानी पिएं। लकी कलर – आइस ब्लू, लकी नंबर – 8

मकर – द लवर्स आज जिंदगी के किसी जरूरी मोड़ पर बड़ा फैसला लेना होगा। धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधि से जुड़कर अच्छा अनुभव मिलेगा। परिवार के किसी गंभीर मामले में सही और ईमानदार फैसला लेंगे। सुंदरता, कला और रचनात्मक गतिविधियों की ओर आकर्षण बढ़ेगा। दिल और दिमाग के बीच संतुलन बनाकर फैसला करें।
करियर – नई और फायदेमंद साझेदारी का एग्रीमेंट पक्का हो सकता है। नौकरी में ईमानदारी और गलत तरीके से काम पूरा करने के बीच किसी एक को चुनना पड़ सकता है। फैशन या सजावट के बिजनेस से जुड़े लोगों को बड़ा ऑर्डर मिलेगा। ऑफिस में टीम के साथ मिलकर काम करने के अच्छे नतीजे मिलेंगे। कोई भी फैसला लेते समय अपने अनुभव और अंतरात्मा की आवाज पर भरोसा रखें। लव – पार्टनर के साथ गहरा जुड़ाव महसूस होगा। सिंगल लोगों को सच्चा प्यार मिल सकता है। कपल अपने पुराने वादे पूरे करने का फैसला लेंगे। रिश्ते में भरोसे और सम्मान का अच्छा संतुलन रहेगा। दिन प्यार, समर्पण और आपसी समझ के नाम रहेगा। हेल्थ – मांसपेशियों में हल्की थकान हो सकती है। स्ट्रेचिंग करने से राहत मिलेगी। पर्याप्त पानी पिएं और भोजन में प्रोटीन का ध्यान रखें। नींद नियमित रहेगी। मानसिक रूप से प्रेरित और सकारात्मक महसूस करेंगे। लकी कलर – कैरेमल, लकी नंबर – 7

कुंभ – पेज ऑफ स्वॉर्ड्स आज मन में कई सवाल रहेंगे और हर जानकारी की सच्चाई जानने की कोशिश करेंगे। परिवार के लोग आपकी तार्किक सोच को महत्व देंगे। घर संभालने वाले लोग कामों और योजनाओं की सूची बनाएंगे। आसपास का माहौल सक्रिय रहेगा। पैसों से जुड़े मामलों में तथ्यों की जांच जरूरी होगी। किसी खबर पर तुरंत प्रतिक्रिया न दें। शब्दों का चुनाव सावधानी से करें। सही जानकारी मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।
करियर – रिसर्च और कम्युनिकेशन से जुड़े काम महत्वपूर्ण रहेंगे। डेटा या एनालिटिक्स से जुड़े लोग किसी मामले की गहराई से जांच करेंगे। मीडिया या पत्रकारिता में महत्वपूर्ण खबर पर काम मिल सकता है। प्रबंधन में आपकी रिपोर्टिंग मजबूत रहेगी। स्वतंत्र रूप से काम करने वाले लोग क्लाइंट के साथ शर्तें साफ करेंगे। नौकरी में सही सवाल पूछना फायदेमंद रहेगा। अफवाहों से दूर रहें। लव – कोई खास व्यक्ति अचानक आपकी जिंदगी में आ सकता है। किसी पार्टी या समारोह में अनजान व्यक्ति से तुरंत जुड़ाव महसूस हो सकता है। पार्टनर के साथ हल्का-फुल्का रोमांस और खुशनुमा समय बीतेगा। गंभीर वादे करने के बजाय आज अच्छी यादें बनाने पर ध्यान रहेगा। हेल्थ – ज्यादा मीठा खाने से बचें। पर्याप्त पानी पिएं और ताजे फल खाएं। पैक्ड जूस के बजाय साबुत फल लेना ज्यादा फायदेमंद रहेगा। लकी कलर – कोरल, लकी नंबर – 9

मीन – टेम्पेरेंस आज अलग-अलग विचारों के बीच संतुलन बनाना जरूरी होगा। घर में किसी मुद्दे पर मतभेद हो सकता है और परिवार के लोग अलग-अलग राय रखेंगे। घर संभालने वाले लोगों पर काम का दबाव रहेगा। आसपास का माहौल थोड़ा शोर और तनाव वाला हो सकता है। आर्थिक मामलों में तुलना करने से बचें। किसी छोटे मुद्दे पर बहस बढ़ सकती है। आज जीतने से ज्यादा जरूरी एक-दूसरे को समझना होगा।
करियर – प्रतिस्पर्धा तेज रहेगी। प्रबंधन से जुड़े काम में जिम्मेदारी साफ न होने से तनाव बढ़ेगा। सेल्स और मार्केटिंग में टारगेट को लेकर खींचतान हो सकती है। स्वतंत्र रूप से काम करने वाले लोगों को कीमत तय करने के मामले में बहस का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में विचारों का टकराव होगा। शांत रहकर बीच का रास्ता निकालना फायदेमंद रहेगा। लव – प्रेम संबंध में सहयोग बढ़ेगा। पार्टनर के साथ मिलकर फैसले लेंगे। लंबे रिश्ते में साझा जिम्मेदारियां तय होंगी। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप नियमित बातचीत और कोशिशों से स्थिर रहेगा। दोस्ती में भरोसा मजबूत होगा। भावनाएं संतुलित रहेंगी और एक-दूसरे की तारीफ बढ़ेगी। हेल्थ – खानपान में संतुलन बनाए रखें। किसी भी प्राकृतिक इलाज या रेकी को मेडिकल इलाज का विकल्प न मानें। पर्याप्त पानी, नियमित नींद और संतुलित भोजन से बेहतर महसूस करेंगे। लकी कलर – चारकोल, लकी नंबर – 8
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
