- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Tuesday (21 April 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
- कॉपी लिंक
21 अप्रैल (मंगलवार) का दिन सभी 12 राशियों के लिए महत्वपूर्ण संकेत लेकर आया है। आज का दिन कुछ लोगों के लिए पुरानी समस्याओं को खत्म करके नई शुरुआत करने का अवसर देगा, कुछ लोगों के लिए सफलता, पहचान और धन लाभ मिलने के योग बनेंगे। कई राशियों के लोगों को भावनात्मक बदलाव, रिश्तों में स्पष्टता और करियर में निर्णायक मोड़ देखने को मिलेगा। वहीं कुछ लोगों के लिए आत्म-चिंतन और धैर्य की जरूरत होगी। टैरो कार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए आपके लिए मंगलवार कैसा रह सकता है….
- मेष – एट ऑफ कप्स
आज का दिन एक इमोशनल टर्निंग पॉइंट साबित होगा। आप पुरानी और अनसेटिस्फाइंग सिचुएशन को पीछे छोड़ेंगे। व्यापारी अपनी पुरानी स्ट्रेटेजी को बदलेंगे। फैमिली में पुराने कंफ्लिक्ट का आज एंड होगा। आप मानसिक शांति और पीस ऑफ माइंड की तलाश में रहेंगे। यह विड्रॉल भविष्य की बड़ी सक्सेस का आधार बनेगा।
करियर
कामकाज में आज आप किसी बोरिंग प्रोजेक्ट से वॉक आउट करेंगे। मेडिकल फील्ड के लोग आज थकान महसूस कर सकते हैं। मैनेजमेंट में काम करने वालों को सडन ट्रांसफर की न्यूज मिल सकती है। ऑफिस पॉलिटिक्स से डिस्टेंस बनाना ही बेस्ट होगा। नई शुरुआत की संभावना प्रबल है।
लव
रिश्तों में आज आप थोड़ा इमोशनली डिटैच्ड महसूस करेंगे। पार्टनर के साथ लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में संवाद की कमी खल सकती है। टॉक्सिक अटैचमेंट से फाइनली मूव ऑन करने की स्ट्रेंथ मिलेगी। रिश्ते में मैच्योरिटी लाने का सही समय है। खुद की खुशियों को प्रायोरिटी दें।
हेल्थ
मेंटल फटीग से बचने के लिए मेडिटेशन का सहारा लें। इंसोम्निया आपकी वर्क एफिशिएंसी को प्रभावित करेगी। गहरी स्लीप लेना आज आपकी टॉप प्रायोरिटी होनी चाहिए। हीलिंग के लिए नेचर में समय बिताएं।
लकी कलर – नेवी ब्लू
लकी नंबर – 8
- वृषभ – टू ऑफ वेंड्स
आज का दिन फ्यूचर प्लानिंग और एक्सपेंशन का है। आप नए विजन के साथ तैयार हैं। व्यापार में आज ग्लोबल मार्केट के लिए नई स्ट्रेटेजी बनाएंगे। फाइनेंशियल तौर पर यह लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट का सही समय है। आपकी डिसीजन मेकिंग पावर सबको इंप्रेस करेगी। आपकी तरक्की आपके हाथों में है।
करियर
प्रोफेशनल फ्रंट पर आज आप अपनी बाउंड्रीज पुश करेंगे। टेक्निकल एक्सपर्ट्स आज इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स को लीड करेंगे। आज एक्सपोर्ट-इंपोर्ट के काम में बड़ी अचीवमेंट पाएंगे। जॉब में प्रमोशन की गुड न्यूज मिलने की प्रबल संभावना है। नई अपॉर्चुनिटीज का द्वार खुलेगा।
लव
रिश्तों में आज फ्यूचर गोल्स पर सीरियस डिस्कशन होगा। पार्टनर के साथ मिलकर आप किसी ट्रिप की प्लानिंग कर सकते हैं। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में वीडियो कॉल से बॉन्डिंग मजबूत होगी। अगर आप सिंगल हैं, तो किसी मैच्योर पर्सन की तरफ अट्रैक्शन बढ़ेगा। लाइफ में रोमांस की नई शुरुआत होगी।
हेल्थ
आज आप काफी एनर्जेटिक और फोकस्ड महसूस करेंगे। आई विजन बेहतर करने के लिए अपनी डाइट में बदलाव करें। फिटनेस के लिए कोई स्पोर्ट्स एक्टिविटी ज्वाइन करना फायदेमंद रहेगा। स्लीप साइकिल को आज डिस्टर्ब न होने दें।
लकी कलर – व्हाइट
लकी नंबर – 6
- मिथुन – द सन
आज का दिन खुशियों और नई उमंगों से भरपूर रहेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्य या सेलिब्रेशन का माहौल बन सकता है। व्यापार के लिए दिन ह्यूज प्रॉफिट वाला साबित होगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सक्सेस आज हर कदम पर आपके साथ है।
करियर
प्रोफेशनल लाइफ में आज आप सफलता पाएंगे। कॉमर्स फील्ड के लोगों को आज कोई बड़ी डील मिल सकती है। ऑफिस में आपकी क्रिएटिविटी की सीनियर द्वारा खूब तारीफ की जाएगी। प्रमोशन या सैलरी इंक्रीमेंट की गुड न्यूज आज मिल सकती है। ग्रोथ के ब्राइट अवसर सामने आएंगे।
लव
प्रेम संबंध में आज नई ताजगी और क्लैरिटी आएगी। पार्टनर के साथ आपकी बॉन्डिंग मजबूत होगी। पुराने रिश्तों में चल रही कड़वाहट आज पूरी तरह खत्म हो जाएगी। फ्रेंड्स के साथ आज आप यादगार गेट-टुगेदर एन्जॉय करेंगे। प्यार में आज सच्चाई और आपसी विश्वास की जीत होगी।
हेल्थ
कड़ी धूप के कारण स्किन इरिटेशन या हीट स्ट्रोक की संभावना है। फिजिकल फिटनेस के लिए आज आप जिम या एक्सरसाइज शुरू कर सकते हैं। मेंटल स्ट्रेस से आज आपको पूरी तरह मुक्ति मिल जाएगी।
लकी कलर – ब्राइट येलो
लकी नंबर – 3
- कर्क – किंग ऑफ पेंटाकल्स
आज का दिन स्टेबिलिटी और लग्जरी का अनुभव कराएगा। व्यापारी अपनी सूझबूझ से मार्केट में धाक जमाएंगे। फाइनेंशियल सेक्टर में आज बड़ा प्रॉफिट होने के प्रबल चांस हैं। परिवार में किसी बुजुर्ग की सलाह टर्निंग पॉइंट साबित होगी। आपसी बॉन्डिंग में जबरदस्त गहराई आएगी। आप कॉन्फिडेंट और सिक्योर फील करेंगे।
करियर
कामकाज में आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। लॉ से जुड़े लोगों को बड़ी अचीवमेंट मिल सकती है। ऑफिस में आप किसी सीनियर पोजीशन की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। आर्किटेक्ट्स और बिल्डर्स के लिए दिन रिवॉर्डिंग रहेगा। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को पॉजिटिव न्यूज मिल सकती है।
लव
रिश्तों में आज ईमानदारी और भरोसा बढ़ेगा। पार्टनर के साथ मिलकर आप किसी बड़े फैमिली इवेंट की प्लानिंग करेंगे। पुराने फ्रेंड्स के साथ आपकी बॉन्डिंग और स्ट्रॉन्ग होगी। मैरिड लाइफ में आपसी तालमेल बहुत ही स्मूथ रहेगा। आज प्यार में मैच्योरिटी से आगे बढ़ने का दिन है।
हेल्थ
यूरिक एसिड या पैरों में सूजन की समस्या हो सकती है। ज्यादा नमक या स्पाइसी फूड खाने से बचें। मेंटल रिलैक्सेशन के लिए पसंद की म्यूजिक सुनें। रात को प्रॉपर रेस्ट लेना रिकवरी के लिए बेस्ट है।
लकी कलर – ब्राउन
लकी नंबर – 4
- सिंह – एट ऑफ सोर्ड्स
आज आप खुद को थोड़ा हेल्पलेस और रिस्ट्रिक्टेड महसूस करेंगे। व्यापारियों को लगेगा कि आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। फाइनेंशियल मैटर्स में अचानक आई रुकावट आपको चिंता में डाल सकती है। फैमिली में किसी बात पर साइलेंट कंफ्लिक्ट हो सकता है। अपनी मेंटल बाउंड्रीज को तोड़कर बाहर निकलना ही एकमात्र रास्ता है।
करियर
प्रोफेशनल लाइफ में आज आप खुद को फंसा हुआ महसूस करेंगे। सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स को आज किसी क्रिटिकल कोडिंग एरर की वजह से परेशानी होगी। ऑफिस पॉलिटिक्स से आपकी वर्किंग कैपेसिटी पर असर पड़ेगा। फ्रीलांसर्स के प्रोजेक्ट्स क्लाइंट की तरफ से होल्ड पर जा सकते हैं। अपनी स्किल्स पर डाउट न करें।
लव
रिश्तों में आज गलतफहमी हो सकती है। पार्टनर के साथ संवाद की कमी की वजह से दूरी महसूस होगी। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहने वाले अकेलापन फील करेंगे। रिश्ते में खुद को बांधने के बजाय खुलकर बात करना सही रहेगा। रोमांस के मामले में दिन थोड़ा डल रह सकता है।
हेल्थ
आंखों में जलन या विजन स्ट्रेन से सिरदर्द होने की संभावना है। स्लीप एपनिया या नींद में रुकावट आज आपकी एनर्जी कम करेगी। गर्दन और कंधों में जकड़न महसूस हो सकती है। खुद को नेगेटिव थॉट्स से दूर रखें।
लकी कलर – चारकोल
लकी नंबर – 8
- कन्या – द डेथ
आज का दिन बड़े ट्रांसफॉर्मेशन और बदलावों का संकेत है। पुरानी आदतों और थका देने वाली स्थितियों का अंत होगा। व्यापार में घाटे वाले पुराने सौदों को आज क्लोज कर देंगे। जीवन में एक नई शुरुआत की आहट महसूस होगी। यह अंत नहीं, बल्कि एक नई और बेहतर सुबह की शुरुआत है।
करियर
कामकाज में आज बड़े बदलाव का समय है। सॉफ्टवेयर डेवलपर्स पुरानी कोडिंग लैंग्वेज छोड़कर नई टेक्नोलॉजी अपनाएंगे। फ्रीलांसर्स को पुराने क्लाइंट्स की जगह नए इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स मिलेंगे। मैनेजमेंट में काम करने वालों को सडन डिपार्टमेंट चेंज का सामना करना पड़ सकता है। करियर में रिस्क लेने से न डरें।
लव
प्रेम संबंध में आज एक महत्वपूर्ण क्लोजर का दिन है। आप पुराने इमोशनल बोझ को पीछे छोड़कर आगे बढ़ेंगे। पार्टनर के साथ चल रही पुरानी गलतफहमियों का फाइनली अंत होगा। जो रिश्ते अब बोझ बन चुके हैं, उनसे दूरी बनाना बेहतर होगा। प्यार में आपकी ईमानदारी आज नई रोशनी लाएगी।
हेल्थ
बॉडी डिटॉक्सिफिकेशन पर फोकस रहेगा। स्किन एलर्जी या रैशेज की समस्या उभर सकती है, इसलिए सावधानी बरतें। मानसिक रूप से आप पुरानी चिंताओं को पूरी तरह विदा करेंगे।
लकी कलर – मिंट ग्रीन
लकी नंबर – 5
- तुला – सिक्स ऑफ वेंड्स
आज का दिन जीत और शानदार सेलिब्रेशन का है। आपकी मेहनत को आज समाज और परिवार में पहचान मिलेगी। व्यापार में आज अपने कॉम्पिटिटर्स को पीछे छोड़कर बड़ी लीड लेंगे। किसी बड़े सामाजिक इवेंट या गेट-टुगेदर का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा। आपकी सेल्फ-कॉन्फिडेंस आज सातवें आसमान पर रहेगी।
करियर
कामकाज में आज आपकी जय-जयकार होगी। एजुकेशन फील्ड से जुड़े लोगों आज विशेष सम्मान के हकदार बनेंगे। ऑफिस में बॉस आपकी वर्किंग स्टाइल की पब्लिकली सराहना करेंगे। जॉब में प्रमोशन या बोनस मिलने की पूरी संभावना है। कॉम्पिटिटिव एग्जाम्स में बैठने वालों के लिए दिन बहुत ही फेवरेबल रहेगा।
लव
प्रेम संबंध में आज गौरव और सम्मान का दिन है। पार्टनर आपकी अचीवमेंट्स पर आज बहुत गर्व महसूस करेंगे। दोस्तों के साथ किसी सोशल गैदरिंग में बॉन्डिंग और मजबूत होगी। सिंगल लोगों को आज अट्रैक्टिव पर्सन से सरप्राइज प्रपोजल मिल सकता है। रिश्ते में आज एक नई और विनिंग एनर्जी महसूस होगी।
हेल्थ
किसी इंजरी या बीमारी से रिकवरी की न्यूज मिलेगी। अपनी इम्युनिटी को बूस्ट करने के लिए डाइट में विटामिन्स शामिल करें। सुबह की ताजी हवा आपकी बॉडी को रिचार्ज कर देगी। खुश रहने से आपकी फिजिकल हीलिंग तेज होगी।
लकी कलर – मैजेंटा
लकी नंबर – 9
- वृश्चिक – द हर्मिट
आज का दिन सेल्फ-रिफ्लेक्शन और एकांत का है। आप बाहरी शोर-शराबे से दूर जाकर अपनी इनर वॉइस सुनेंगे। बिजनेसमेन आज नई स्ट्रेटेजी और मार्केट एनालिसिस में डूबे रहेंगे। किसी पुराने गाइड की सलाह आपके लिए मास्टर स्ट्रोक साबित होगी। आज आप अपनी प्राइवेसी को सबसे ज्यादा अहमियत देंगे।
करियर
प्रोफेशनल फ्रंट पर आज आप डीप रिसर्च और फोकस्ड वर्क करेंगे। रिसर्च फील्ड से जुड़े लोगों के लिए दिन बड़ी इनसाइट्स लाएगा। फ्रीलांसर्स आज अपनी पुरानी मिस्टेक्स से सीखकर नया वर्किंग मॉडल बनाएंगे। करियर में ग्रोथ के लिए खुद को एजुकेट करें। आपकी नॉलेज ही आज आपकी सबसे बड़ी पावर बनेगी।
लव
रिश्तों में आज आप थोड़ा स्पेस और प्राइवेसी की डिमांड करेंगे। पार्टनर के साथ बॉन्डिंग मजबूत करने के लिए शांत बातचीत जरूरी है। फ्रेंडशिप में आज आप केवल ट्रस्टेड लोगों के साथ रहना पसंद करेंगे। सिंगल लोग आज अपनी सोलो लाइफ को एंजॉय करेंगे। भावनाओं में क्लैरिटी आज आपको बहुत सुकून देगी।
हेल्थ
आपको विटामिन की कमी महसूस होगी। मेंटल क्लैरिटी के लिए डिजिटल डिटॉक्स करना बहुत जरूरी है। ज्यादा सोचने की वजह से हल्का सिरदर्द या एंग्जायटी होने की संभावना है। रात की नींद को डिस्टर्ब न होने दें।
लकी कलर – पीच
लकी नंबर – 9
- धनु – एस ऑफ सोर्ड्स
आज का दिन मेंटल क्लैरिटी और नए आइडियाज का है। परिवार में चल रही कन्फ्यूजन आज खत्म होगी। व्यापार में आज किसी नए और पावरफुल कॉन्ट्रैक्ट पर साइन करेंगे। कोई पुराना कन्फ्लिक्ट आज सच के सामने आते ही सुलझ जाएगा। आप अपनी इंटेलेक्चुअल पावर से सबको इम्प्रेस करेंगे।
करियर
आज एक बड़ी सक्सेस मिलने वाली है। लीगल फील्ड से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन एक्सीलेंट रहेगा। टेक्निकल एक्सपर्ट्स आज किसी क्रिटिकल बग को फिक्स करने में सफल होंगे। ऑफिस में आपकी शार्प थिंकिंग को बहुत सराहा जाएगा। न्यू जॉब अपॉर्चुनिटी के दरवाजे खुलेंगे। आइडियाज वर्कप्लेस पर क्रांति लाएंगे।
लव
लव लाइफ में आज कड़वी सच्चाई सामने आ सकती है। पार्टनर के साथ बहुत ही डायरेक्ट और क्लियर बातचीत होगी। फ्रेंडशिप में किसी तीसरे पर्सन का इंटरफेरेंस आज खत्म होगा। इमोशनल बॉन्डिंग से ज्यादा आज आप लॉजिकल कनेक्शन पर फोकस करेंगे। अपनी फीलिंग्स को बहुत ही कॉन्फिडेंस के साथ एक्सप्रेस करेंगे।
हेल्थ
मेंटल स्ट्रेस से बचने के लिए डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें। आंखों में चुभन या ड्राइनेस महसूस हो सकती है। स्लिप डिस्क या नसों में खिंचाव का ध्यान रखें। फिजिकल और मेंटल क्लैरिटी से आप काफी रिफ्रेश फील करेंगे।
लकी कलर – आइस ब्लू
लकी नंबर – 3
- मकर – द लवर्स
आज का दिन महत्वपूर्ण चुनाव और लाइफ में बैलेंस बिठाने का है। आप दिल और दिमाग के बीच सही तालमेल बनाने में सफल होंगे। व्यापार में आज किसी नई और लाभकारी पार्टनरशिप में शामिल हो सकते हैं। आपसी रिश्तों में गजब की बॉन्डिंग और हार्मनी महसूस होगी। यह दिन अट्रैक्शन और पर्सनल वैल्यूज को बैलेंस करेगा।
करियर
कामकाज में आज आपको दो बड़े प्रोजेक्ट्स के बीच चुनाव करना होगा। नए एंटरप्रेन्योर आज किसी भरोसेमंद पार्टनर के साथ हाथ मिलाएंगे। जॉब चेंज या प्रमोशन को लेकर मन में आज पूरी क्लैरिटी आएगी। आपकी डिसीजन मेकिंग पावर इम्प्रेसिव रहेगी।
लव
प्रेम संबंध में आज रोमांस और नए कमिटमेंट की शुरुआत होगी। पार्टनर के साथ आपकी इमोशनल अटैचमेंट और भी ज्यादा गहरी होगी। फ्रेंड्स के साथ आपकी बॉन्डिंग में आज काफी सुधार देखने को मिलेगा। सिंगल की आज किसी सोलमेट जैसी पर्सनालिटी से मुलाकात होगी। रिश्तों में आपसी सम्मान और अट्रैक्शन आज बढ़ेगा।
हेल्थ
आपको गले में इंफेक्शन या थ्रोट पेन हो सकता है। थायराइड या हार्मोनल इम्बैलेंस से बचने के लिए डाइट पर ध्यान दें। मेंटल हेल्थ के लिए म्यूजिक थेरेपी या आर्ट एक्टिविटी में समय बिताएं।
लकी कलर – लैवेंडर
लकी नंबर – 7
- कुंभ – क्वीन ऑफ कप्स
आज का दिन इमोशनल फुलफिलमेंट और मानसिक शांति का रहेगा। आप अपनी इंट्यूशन पर भरोसा करेंगे, जो आपको सही दिशा दिखाएगी। बिजनेस डील्स में सहानुभूति और समझदारी का परिचय देंगे। फैमिली में किसी मांगलिक उत्सव की तैयारी शुरू होगी। आपकी बॉन्डिंग अपनों के साथ बहुत ही ग्रेसफुल रहेगी।
करियर
प्रोफेशनल लाइफ में आज आपकी क्रिएटिविटी और एंपैथी की सराहना होगी। आर्ट्स फील्ड से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। ऑफिस में आपकी वर्किंग स्टाइल को काफी मैच्योर माना जाएगा। अपनी सॉफ्ट स्किल्स पर आज विशेष भरोसा रखें।
लव
प्रेम संबंध में आज गजब की इमोशनल गहराई और अटैचमेंट महसूस होगी। पार्टनर के साथ आपकी ट्यूनिंग आज शब्दों से ज्यादा रूहानी स्तर पर होगी। फ्रेंड्स के साथ आपकी बॉन्डिंग में आज नई ताजगी और ट्रस्ट बढ़ेगा। सिंगल लोग आज किसी बहुत केयरिंग पर्सन से मिल सकते हैं। प्यार में आज सुकून होगा।
हेल्थ
शरीर में वॉटर रिटेंशन या पैरों में हल्की सूजन हो सकती है। मेंटल पीस के लिए आज आपको म्यूजिक या आर्ट थेरेपी का सहारा लेना चाहिए। योग और प्राणायाम से आप काफी रिलैक्स्ड महसूस करेंगे। डाइट में लिक्विड बढ़ाएं।
लकी कलर – रोज गोल्ड
लकी नंबर – 2
- मीन – थ्री ऑफ कप्स
आज का दिन खुशियों और सक्सेस के सेलिब्रेशन का है। परिवार में किसी शुभ समाचार से उत्सव जैसा माहौल बनेगा। बिजनेस में आज नई और फ्रूटफुल पार्टनरशिप का लाभ उठाएंगे। किसी पुरानी प्रॉब्लम का सॉल्यूशन आज दोस्तों की मदद से मिल जाएगा। आपसी बॉन्डिंग में गजब का निखार आएगा। सोशल लाइफ एन्जॉय करेंगे।
करियर
प्रोफेशनल फ्रंट पर आज टीम वर्क से बड़ी अचीवमेंट हासिल होगी। टेक्निकल फील्ड के लोग आज किसी बड़े प्रोजेक्ट की सक्सेस पार्टी एन्जॉय करेंगे। ऑफिस में को-वर्कर्स के साथ आपकी नेटवर्किंग शानदार रहेगी। नई जॉब के लिए किसी पुराने फ्रेंड का रेफ़रेंस काम आएगा।
लव
प्रेम संबंध में आज खुशियों और रोमांस की बहार आएगी। पार्टनर के साथ आज आप किसी सोशल गैदरिंग या पार्टी का हिस्सा बनेंगे। सिंगल व्यक्ति को आज किसी फ्रेंड के जरिए नया रिश्ता मिल सकता है। प्यार में आज सेलिब्रेशन और क्लोजनेस बढ़ेगी।
हेल्थ
ओवर-ईटिंग या पार्टी फूड से पेट में भारीपन महसूस हो सकता है। मेंटल हेल्थ के लिए अपनों के साथ समय बिताना बेस्ट थेरेपी साबित होगा। ज्यादा मीठा खाने से शुगर लेवल फ्लक्चुएट हो सकता है।
लकी कलर – पिंक
लकी नंबर – 6
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
