- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Wednesday (6 May 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
- कॉपी लिंक
6 मई, बुधवार को मेष राशि वालों की आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने की योजनाएं बनेंगी और बिजनेस में नई उपलब्धि मिल सकती है। मिथुन राशि वालों को कॉम्पिटीशन में सफलता मिलेगी। कर्क राशि वालों को दूर स्थानों से मनचाहा कॉन्ट्रैक्ट या ऑर्डर मिल सकता है।
सिंह राशि वालों के बिजनेस में सुधार होगा। कन्या राशि वालों को करियर में मेहनत के अच्छे नतीजे और सरकारी नौकरी में पदोन्नति के मौके मिलेंगे। तुला राशि वालों के लिए नया काम शुरू करने की योजना बनाने के लिहाज से अच्छा दिन है।
धनु राशि वालों की इनकम बढ़ सकती है। मकर राशि वालों को कंप्यूटर और मीडिया से जुड़े बिजनेस में अच्छे मौके मिलेंगे। कुंभ राशि वालों के टारगेट पूरे हो सकते हैं। मीन राशि वालों को नए एग्रीमेंट मिलेंगे और आर्थिक फायदा हो सकता है। इनके अलावा वृष और वृश्चिक राशि वालों को निवेश और प्रॉपर्टी के मामलों में सावधानी रखनी होगी।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए कुछ नई योजनाएं बनेंगी, जो भविष्य में सकारात्मक रहेंगी। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर कुछ फैसले लेंगे और उन्हें लागू करने में सफल भी रहेंगे। धार्मिक गतिविधियों के प्रति भी रुझान रहेगा। नेगेटिव- अपने ऊपर काम का ज्यादा बोझ न लें। बेहतर होगा कि अपने महत्वपूर्ण कामों को ही प्राथमिकता दें। आपसी संबंधों में चल रही छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करें। युवाओं को मौज-मस्ती में समय बर्बाद करना नुकसानदायक हो सकता है।
व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियों में सुधार आएगा। कोई नई उपलब्धि भी हासिल होगी। कमीशन से जुड़े कामों में धोखा मिल सकता है। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। इस समय पार्टनरशिप से जुड़ी योजनाओं को स्थगित रखना ही बेहतर है। लव- परिवार में सगाई या विवाह जैसी कुछ योजनाएं बनेंगी, जिससे घर में उत्सव जैसा वातावरण रहेगा। प्रेम प्रसंगों में नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- गिरने या चोट लगने की आशंका है। वाहन या मशीनरी से जुड़े उपकरण सावधानी से इस्तेमाल करें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 4

वृष – पॉजिटिव- किसी भी योजना को अच्छी तरह सोच-विचार करके लागू करने से लक्ष्य हासिल होगा और मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ने से आत्मिक खुशी मिलेगी। युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। नेगेटिव- आपकी किसी लापरवाही की वजह से कोई मूल्यवान वस्तु खोने की आशंका है। युवा वर्ग ध्यान रखें कि जिद और गुस्सा आपके लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं। कहीं वाद-विवाद की स्थिति भी बढ़ सकती है। अपने स्वभाव में नरमी रखें।
व्यवसाय- बिजनेस कार्यप्रणाली में विस्तार करने के लिए आधुनिक जानकारी हासिल करनी होगी। कोई भी फैसला लेने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह और मार्गदर्शन जरूर लें। कार्यस्थल की आंतरिक व्यवस्था में अभी किसी बदलाव की उम्मीद न करें। लव- परिवार के लोगों के साथ बैठकर विचारों का आदान-प्रदान करना संबंधों में नजदीकियां बढ़ाएगा। मित्रों के साथ पारिवारिक गेट-टुगेदर सभी को खुशी देगा। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही और तनाव रखना ठीक नहीं है। ब्लड प्रेशर और डायबिटीज से जुड़े लोग अपना विशेष ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 6

मिथुन – पॉजिटिव- संतान प्राप्ति के इच्छुक लोगों को आज कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है। सामाजिक और सोसाइटी से जुड़ी गतिविधियों में अपना योगदान दें। इससे नए लोगों से संपर्क भी बनेंगे। किसी नजदीकी रिश्तेदार के घर धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर मिलेगा। नेगेटिव- कोई भी लेनदेन करने से पहले शुभचिंतक से सलाह-मशविरा करना जरूरी है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। नकारात्मक गतिविधियों में समय बिताने से आपकी कार्यक्षमता प्रभावित होगी। ध्यान रखें, छोटी-सी गलतफहमी से नजदीकी मित्रों और भाइयों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं।
व्यवसाय- कारोबार से जुड़ी सभी गतिविधियों में अपनी उपस्थिति जरूर रखें, क्योंकि किसी तरह के नुकसान की आशंका दिख रही है। हालांकि प्रतिस्पर्धा की स्थिति में सफलता आपको ही मिलेगी। सरकारी ऑफिस में कुछ लोग राजनीति जैसा माहौल बनाने की कोशिश करेंगे। लव- ज्यादा व्यस्तता के कारण आप परिवार को समय नहीं दे पाएंगे, लेकिन जीवनसाथी परिवार की व्यवस्था बनाए रखने में पूरा सहयोग देंगे। स्वास्थ्य- पाचन प्रणाली मजबूत रखने के लिए पौष्टिक खान-पान रखें। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

कर्क – पॉजिटिव- आज अधिकतर समय सामाजिक और सोसाइटी से जुड़ी गतिविधियों में बीतेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपकी सकारात्मक सोच, यानी भाग्य के बजाय कर्म पर विश्वास करना, आपके लिए शुभ रहेगी। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के घर धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर मिल सकता है। नेगेटिव- ध्यान रखें कि पिता या पिता समान व्यक्ति के साथ किसी तरह की अपमानजनक स्थिति न बने। कभी-कभी किसी विषय को बहुत गहराई से जानने की इच्छा आपको अपने मुख्य लक्ष्य से भटका सकती है।
व्यवसाय- बिजनेस को व्यवस्थित रखने के लिए प्रयास बढ़ाने होंगे। लेनदेन से जुड़े मामलों में छोटी-सी लापरवाही भी नुकसान दे सकती है। दूर स्थानों से कोई मन मुताबिक कॉन्ट्रैक्ट या ऑर्डर मिल सकता है। अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ मित्रवत संबंध रखें। लव- पति-पत्नी के बीच अहंकार को लेकर टकराव हो सकता है और इसका असर घर की व्यवस्था पर भी पड़ेगा। विवाहेतर संबंध परेशानी का कारण बनेंगे। स्वास्थ्य- किसी भी विपरीत परिस्थिति में सकारात्मक रहें। ज्यादा तनाव और चिंता की वजह से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ेगा। योग और मेडिटेशन जरूर करें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

सिंह – पॉजिटिव- धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय बिताने से सकारात्मकता आएगी। घर के रखरखाव और साफ-सफाई से जुड़े कामों में भी व्यस्तता रहेगी। किसी विशेष काम के प्रति की गई मेहनत के बेहतर परिणाम मिलेंगे। नेगेटिव- आत्मचिंतन करने से मानसिक सुकून मिलेगा और अपने अंदर चल रहे कई सवालों के जवाब भी मिलेंगे। कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेना इस समय उचित नहीं है। वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन और सलाह को नजरअंदाज न करें।
व्यवसाय- बिजनेस की स्थिति में सुधार आएगा। पिछले कुछ समय से रुकी हुई गतिविधियों में भी हलचल शुरू होगी। स्टाफ और कर्मचारियों के साथ संबंधों में खटास न आने दें, वरना इसका नकारात्मक असर उनकी कार्यक्षमता पर पड़ सकता है। लव- पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी, जिससे पारिवारिक माहौल सुखद और खुशनुमा बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बनी रहेंगी। स्वास्थ्य- असंतुलित दिनचर्या और खान-पान की वजह से सिरदर्द या पेट दर्द की समस्या रह सकती है। गैस और बादी वाली चीजों के सेवन से परहेज करें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

कन्या – पॉजिटिव- आज आप अपनी चल रही किसी समस्या का हल पा लेंगे और व्यवस्थित दिनचर्या बनाए रखने में सफल रहेंगे। प्रभावशाली लोगों के साथ नेटवर्क बढ़ेगा और कोई सरकारी काम भी बनता दिख रहा है। विद्यार्थी और युवा वर्ग को करियर व पढ़ाई को लेकर की गई मेहनत के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। नेगेटिव- जल्दबाजी में कोई फैसला न लें, वरना किसी बात को लेकर पछतावा हो सकता है। निवेश से जुड़ी किसी भी पॉलिसी को लेने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी जरूर लें। यातायात नियमों का पालन करना आपको किसी बड़ी समस्या से बचाएगा।
व्यवसाय- कारोबार की स्थिति सामान्य रहेगी। मार्केटिंग और इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े बिजनेस फायदेमंद स्थिति में रहेंगे। लेकिन प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई डील करते समय कागजी कार्यवाही ध्यान से करें। सरकारी नौकरी में पदोन्नति के अवसर बन रहे हैं। लव- वैवाहिक संबंध सुखद रहेंगे। घर के बड़े-बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद भी बना रहेगा। स्वास्थ्य- यूरिन इंफेक्शन और पेट से जुड़ी समस्या हो, तो लापरवाही न करें और तुरंत इलाज लें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

तुला – पॉजिटिव- आज पुरानी चल रही कोई समस्या खत्म होती दिख रही है और मन में सकारात्मकता बनी रहेगी। राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में भी आपका प्रभाव रहेगा। कुछ समय बच्चों की समस्याएं सुनने और उनका समाधान निकालने में भी बीतेगा। नेगेटिव- ज्यादा दिखावे की प्रवृत्ति से दूर रहें, क्योंकि इससे आप अपना नुकसान कर बैठेंगे। युवाओं को अपने स्वभाव और कार्यशैली में समय के अनुसार बदलाव लाना जरूरी है। किसी महत्वपूर्ण वस्तु के खोने की भी आशंका है।
व्यवसाय- अपने बिजनेस संपर्कों को मजबूत करें। इस समय लाभदायक परिस्थितियां बनी हुई हैं। अगर कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो उससे जुड़ी योजनाएं बनाने और उन्हें लागू करने का उचित समय है। नौकरीपेशा लोगों को अपने कामों पर बहुत सजगता से ध्यान देना होगा। लव- आपसी प्रेम और विश्वास बनाए रखने के लिए परिवार के लोगों के साथ मनोरंजन और घूमने-फिरने के लिए समय निकालना उचित रहेगा। लव पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस समय अपनी मानसिक स्थिति को सकारात्मक बनाए रखने की जरूरत है। ध्यान और प्राणायाम जरूर करें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7

वृश्चिक – पॉजिटिव- व्यक्तिगत और बिजनेस से जुड़ी नई-नई जानकारियां लेने पर फोकस रखें। इससे आपको व्यवस्थित होने में मदद मिलेगी। अपने व्यक्तित्व और दिनचर्या में बदलाव लाने के प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात आपके व्यक्तिगत फैसलों में मदद करेगी। नेगेटिव- किसी जरूरतमंद संबंधी की मदद करनी पड़ सकती है। अपने बजट का ध्यान रखना जरूरी है। दूसरों से मेल-मुलाकात करते समय अपने मान-सम्मान का भी ध्यान रखें। युवाओं का किसी कोर्स में एडमिशन लेने का विचार है, तो सोच-विचार में ज्यादा समय न लगाएं।
व्यवसाय- कारोबार में योजनाबद्ध तरीके से अपने अधूरे काम जल्दी पूरे करने की कोशिश करें। युवाओं को करियर के लिहाज से और ज्यादा मेहनत की जरूरत है। कुछ समस्याएं रहेंगी, लेकिन सूझबूझ से हल भी निकल आएगा। निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। प्रॉपर्टी के काम में आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। लव- पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। किसी प्रिय मित्र से मुलाकात पुरानी बातों को और मधुर बनाएगी। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी तरह की लापरवाही उचित नहीं है। आंखों से जुड़ी कोई दिक्कत चल रही है, तो तुरंत इलाज लेना बेहतर रहेगा। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5

धनु – पॉजिटिव- आज दिन की शुरुआत में किसी वजह से निराशा की स्थिति बन सकती है, लेकिन घबराने के बजाय उसका सामना करें। धीरे-धीरे चीजें व्यवस्थित हो जाएंगी। अगर कोर्ट केस से जुड़ी कोई कार्यवाही चल रही है, तो आज उसके सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। नेगेटिव- अपनी जिम्मेदारियां ठीक से निभाने की कोशिश करें। ज्यादा सोच-विचार करने से मौके हाथ से निकल सकते हैं। दिखावे के चक्कर में ज्यादा खर्च करने या कर्ज लेने से बचें। अगर किसी से कोई वादा किया है, तो उसे जरूर पूरा करें, वरना आपकी छवि खराब हो सकती है।
व्यवसाय- कार्यस्थल पर कामकाज का बोझ बढ़ेगा। साथ ही आय में भी बढ़ोतरी होगी, इसलिए सभी काम समय पर निपटाने का प्रयास करें। इस समय किसी भी नई योजना या प्लानिंग पर काम करना नुकसानदेह रहेगा। सरकारी नौकरी में कोई अतिरिक्त ड्यूटी लग सकती है। लव- घर में सुख-शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग आपको आत्मविश्वास और संबल देगा। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बदलते वातावरण की वजह से कुछ एलर्जी जैसी दिक्कत हो सकती है। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

मकर – पॉजिटिव- किसी मित्र की मदद करने में दिन का अधिकतर समय बीतेगा और ऐसा करके आपको मानसिक सुकून भी मिलेगा। युवा वर्ग अपनी मेहनत के अनुरूप शुभ परिणाम हासिल करेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े काम व्यवस्थित रूप से पूरे हो जाएंगे। घर के वरिष्ठ लोगों का भी उचित मार्गदर्शन रहेगा। नेगेटिव- कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेते समय सहजता बनाए रखें। जल्दबाजी में बना-बनाया काम बिगड़ सकता है। अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करें। आर्थिक मामलों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
व्यवसाय- कंप्यूटर और मीडिया से जुड़े बिजनेस में कुछ अवसर मिलने की उम्मीद है। भूमि से जुड़े निवेश की योजना सफल रहेगी, इसलिए इस पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। बिजनेस को लेकर अनुभवी लोगों की सलाह को नजरअंदाज न करें। आपको निश्चित ही कोई मार्गदर्शन मिलेगा। लव- जीवनसाथी से हल्की-फुल्की नोकझोंक हो सकती है, जो समय रहते समाप्त भी हो जाएगी। प्रेम प्रसंगों के मामले में कुछ निराशा रह सकती है। स्वास्थ्य- प्रदूषण और मौजूदा मौसम से अपना बचाव करें। ज्यादा भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से भी परहेज रखें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1

कुंभ – पॉजिटिव- वित्तीय मामलों में सुधार आएगा और आय-व्यय में संतुलन बना रहेगा। अगर पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है, तो आपसी सामंजस्य से हल हो सकता है। घर के वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग लेना भी उचित रहेगा। व्यक्तिगत कामों को आज पूरी तरह निपटा लें। नेगेटिव- कहीं पैसा लगाने जा रहे हैं, तो अपने बजट का ध्यान रखें। अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज या खास वस्तुओं की संभाल खुद ही करें। दूसरों पर निर्भर रहना नुकसान दे सकता है। लेनदेन से जुड़ी गतिविधियों को तुरंत निपटाने का प्रयास करें।
व्यवसाय- कारोबार में विस्तार से जुड़ी योजनाओं को लागू करने का अच्छा समय है। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह और मार्गदर्शन लें। मार्केटिंग और फील्ड वर्क में काम कर रहे लोग अपना टारगेट पूरा कर लेंगे। नौकरीपेशा लोग उच्च अधिकारियों के साथ संबंध मधुर रखें। लव- आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियां अच्छी तरह निभाएंगे। घर में खुशी भरा माहौल रहेगा। प्रेम प्रसंगों में नजदीकियां आएंगी। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सिर्फ अपने खान-पान और दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। कुछ समय व्यायाम के लिए भी निकालें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 4

मीन – पॉजिटिव- आज दिनभर मेहनत की स्थिति बनी रहेगी, लेकिन उसके अच्छे परिणाम भी मिलेंगे। अपनी वित्तीय योजनाओं को लागू करने में उचित समय दें। आपको महत्वपूर्ण उपलब्धि मिल सकती है। व्यवस्थित दिनचर्या रहने से आप फ्रेश और तनावमुक्त रहेंगे। नेगेटिव- कभी-कभी जिद और जल्दबाजी नुकसानदायक रहेगी। समय के अनुसार खुद को ढालने का प्रयास करें। पुरानी बातों पर अड़े न रहें। पड़ोसियों के साथ किसी छोटी बात को लेकर वाद-विवाद बन सकता है।
व्यवसाय- आपकी योग्यता और सही कार्यप्रणाली की वजह से नई पार्टियों से संपर्क बनेंगे और कार्यस्थल पर कुछ नए अनुबंध मिलेंगे, जो आर्थिक दृष्टि से फायदेमंद साबित होंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी छवि और प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। सोने-चांदी के व्यापारियों को कुछ निराशा हो सकती है। लव- दांपत्य जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। घर का वातावरण अनुशासित और सुखद बना रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी तरह के अलगाव की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य- नसों और जोड़ों में दर्द जैसी समस्या रहेगी। अपना खान-पान और दिनचर्या व्यवस्थित रखना बहुत जरूरी है। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 7
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
