- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Wednesday (15 April 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
- कॉपी लिंक
15 अप्रैल, बुधवार को वृष राशि वालों को निवेश में फायदा, रुकावटें दूर होने और नौकरी में तरक्की मिलने के योग हैं। मिथुन राशि वालों को एक्स्ट्रा काम और प्रमोशन मिलने की संभावना है। कन्या राशि वालों की प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है।
तुला राशि के लोगों को नौकरी में उच्च अधिकारियों से प्रोत्साहन मिल सकता है। मकर राशि वालों को अनुभवी लोगों की मदद मिल सकती है। कुंभ राशि वालों को रुका पैसा टुकड़ों में मिलने के योग हैं। बाकी राशियों के लिए मिला-जुला दिन रहेगा, लेकिन समझदारी और अनुशासन से अच्छे नतीजे मिल सकते हैं।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन
मेष – पॉजिटिव- अपनी पिछली गलतियों से सीख लेकर वर्तमान को बेहतर बनाने का प्रयास बहुत अच्छा रहेगा। परिवार के लोगों के साथ विचार-विमर्श करके काम करने से सुखद नतीजे मिलेंगे। भविष्य से जुड़ी योजनाएं सफल रहेंगी। युवा वर्ग भी गंभीरता से जीवन के मूल्यों को समझेगा। नेगेटिव- किसी लक्ष्य को पाने में कुछ रुकावटें और अड़चनें सामने आ सकती हैं। वरिष्ठ और अनुभवी लोगों से मार्गदर्शन लेने में संकोच न करें। विद्यार्थियों को गलत संगति से दूर रहना जरूरी है। बेहतर होगा कि वे अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान रखें।
व्यवसाय- व्यवसायिक कामों को बहुत सावधानी से करने की जरूरत है। आपके साथ किसी तरह का धोखा हो सकता है। हालांकि मीडिया और जनसंपर्क से आपको फायदा भी होगा। ऑफिस के माहौल में कुछ राजनीति जैसी स्थिति रहेगी, इसलिए सिर्फ अपने काम से मतलब रखें। लव- वैवाहिक संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ अपनी मानसिक स्थिति पर नियंत्रण रखें। तनाव की वजह से सिरदर्द की परेशानी रह सकती है। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5
वृष – पॉजिटिव- परिवार से जुड़े किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर सलाह-मशवरा होगा और उसके सकारात्मक नतीजे भी सामने आएंगे। मनोरंजन से जुड़ी गतिविधियों में भी समय बीतेगा। अगर कहीं निवेश करने की योजना है, तो तुरंत कर देना फायदेमंद हो सकता है। नेगेटिव- बहुत ज्यादा उदारता भी ठीक नहीं है। अपने काम निकलवाने के लिए थोड़ा व्यावहारिक और जरूरी होने पर स्वार्थी होना भी जरूरी है। बच्चों की कोई गतिविधि आपको परेशान कर सकती है। हालात को समझदारी से सुलझाने का प्रयास करें।
व्यवसाय- व्यवसाय में चल रही रुकावटें दूर होंगी और स्थिति बेहतर होगी। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट जैसे कामों में लाभदायक स्थिति बन रही है। स्टाफ और कर्मचारियों का अच्छा सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं। लव- दांपत्य जीवन में अच्छा तालमेल रहेगा। इसका असर घर की सुख-शांति और व्यवस्था पर भी सकारात्मक रहेगा। स्वास्थ्य- अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। थोड़ी सी सावधानी भी आपको स्वस्थ रखेगी। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1
मिथुन – पॉजिटिव- किसी भी परिस्थिति में धैर्य बनाए रखें और अपने लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ते रहें, सफलता मिलना तय है। महिलाओं के लिए आज का दिन कोई खास उपलब्धि लेकर आ रहा है। अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव लाने की कोशिश फायदेमंद रहेगी। नेगेटिव- कोई भी फैसला जल्दबाजी या लापरवाही में न लें, वरना नुकसान हो सकता है। इसलिए संयम रखना बहुत जरूरी है। बच्चों की परेशानियों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएं। काम को आगे टालने की कोशिश न करें। बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है।
व्यवसाय- आज कारोबार से जुड़ा कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचें। बड़ों का मार्गदर्शन लेना आपके लिए सहायक रहेगा। रिटेल से जुड़े कारोबार में आय अच्छी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों पर अतिरिक्त काम का बोझ आएगा, लेकिन समय पर काम पूरा करने से प्रमोशन के योग बन सकते हैं। लव- परिवार के लोगों के साथ विचारों का आदान-प्रदान होगा। आपसी समझ से दांपत्य जीवन सुखद बना रहेगा। प्रेम संबंध भी मधुर बने रहेंगे। स्वास्थ्य- सर्वाइकल और कंधों का दर्द परेशान कर सकता है। योग और व्यायाम पर पूरा ध्यान दें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 2
कर्क – पॉजिटिव- आज ज्यादातर समय आप खुद के लिए निकालेंगे और आपका सकारात्मक व्यवहार दूसरों पर बेहतरीन प्रभाव छोड़ेगा। इस समय बनाई गई योजनाएं घर और व्यवसाय दोनों के लिए बहुत अच्छी साबित होंगी। नेगेटिव- कभी-कभी अपने ऊपर ज्यादा केंद्रित होना और अहं का भाव रखना आपसी बातचीत में विवाद की स्थिति पैदा कर सकता है। अगर आप अपने इन गुणों का सकारात्मक उपयोग करेंगे, तो बेहतर नतीजे मिलेंगे।
व्यवसाय- फिलहाल व्यवसायिक गतिविधियों में किसी भी तरह का बदलाव करने की कोशिश न करें। जैसा वर्तमान में चल रहा है, उसी पर ध्यान बनाए रखें। नौकरीपेशा लोगों को अपना काम बहुत ध्यान से करने की जरूरत है। लव- घर-परिवार में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। कुछ समय परिवार के साथ लॉन्ग ड्राइव या डिनर के लिए भी जरूर निकालें। स्वास्थ्य- ज्यादा काम के बोझ से शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। तनाव वाली परिस्थितियों से खुद को बचाकर रखें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 4
सिंह – पॉजिटिव- नए संपर्क बनेंगे। किसी आदर्श व्यक्ति की प्रेरणा से सजगता और भरपूर ऊर्जा मिलेगी। आपसी बातचीत से कई हालात सामान्य हो जाएंगे। कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। यानी संघर्ष के बाद मिली सफलता बहुत अच्छी रहेगी। नेगेटिव- जल्दबाजी और आवेश में आकर कोई भी फैसला न लें। अपने शुभचिंतकों की सलाह पर जरूर अमल करें। युवाओं को बनते काम में रुकावटें आने से कुछ मायूसी रह सकती है। हर फैसला शांतिपूर्ण तरीके से लें।
व्यवसाय- निजी व्यस्तता की वजह से कार्यस्थल पर ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। फोन और इंटरनेट के माध्यम से काम व्यवस्थित बने रहेंगे। मशीनरी, कारखाने आदि से जुड़े व्यवसाय में नई उपलब्धियां मिलेंगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। ऑफिस के कामों में बहुत ज्यादा व्यस्तता बनी रहेगी। लव- वैवाहिक जीवन में कुछ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन स्थिति को आपको ही संभालना होगा, यह बात ध्यान रखें। स्वास्थ्य- योग और मेडिटेशन जैसी गतिविधियों को दिनचर्या में जरूर शामिल करें। आपका अच्छा खानपान और व्यवस्थित दिनचर्या आपको ऊर्जावान बनाए रखेगी। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3
कन्या – पॉजिटिव- दिन कुछ मिला-जुला असर देने वाला रहेगा, लेकिन सकारात्मक रहने से आप अपने कामों को बहुत अच्छे ढंग से पूरा कर पाएंगे। आज किसी राजनैतिक या प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। काम का बोझ ज्यादा रहेगा, लेकिन उसके उचित नतीजे मिलने से आप थकान भूल जाएंगे। नेगेटिव- विद्यार्थियों को किसी विशेष विषय पर बहुत ज्यादा एकाग्रता बनाए रखने की जरूरत है। अपनी गुप्त बातें किसी से भी साझा न करें, वरना धोखा हो सकता है। अहं और जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास आपकी कमजोरी हैं। इन्हें नियंत्रित रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय से जुड़ा कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। अपने काम करने के तरीके में थोड़ा बदलाव लाने की भी जरूरत है। लापरवाही से महत्वपूर्ण आर्डर हाथ से निकल सकता है। सहयोगियों और कर्मचारियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। नौकरी में अपना काम दूसरों पर डालने की कोशिश न करें। लव- पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा और घर में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है। स्वास्थ्य- अधिक काम की वजह से अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही करना ठीक नहीं है। नियमित रूप से योग और व्यायाम पर ध्यान दें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 1
तुला – पॉजिटिव- अपने हर काम को भावनाओं की बजाय व्यवहारिक तरीके से पूरा करने की कोशिश करें। निश्चित रूप से आप सफल होंगे। रिश्तेदारों और पड़ोसियों के साथ भी संबंधों में और मधुरता आएगी। नेगेटिव- कहीं भी बात करते समय सही शब्दों का इस्तेमाल करें, वरना गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें, क्योंकि डांट-फटकार से उनके स्वाभिमान को ठेस लग सकती है और हीन भावना भी आ सकती है। विद्यार्थियों का दोस्तों के साथ ज्यादा समय बिताने से पढ़ाई में रुकावट आ सकती है।
व्यवसाय- कार्यस्थल पर किसी बाहरी व्यक्ति के दखल से कर्मचारियों के बीच मतभेद हो सकते हैं। इसलिए हर गतिविधि पर आपकी मौजूदगी जरूरी है। नौकरीपेशा लोगों को अपना काम बेहतरीन ढंग से पूरा करने पर उच्च अधिकारियों से प्रोत्साहन मिलेगा। लव- पति-पत्नी के संबंधों में कुछ तकरार रह सकती है। कुछ समय मनोरंजन और आमोद-प्रमोद में भी जरूर बिताएं। स्वास्थ्य- पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य समस्या से राहत मिलेगी। स्वस्थ रहने के लिए प्राकृतिक तरीकों को ज्यादा अपनाएं। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 8
वृश्चिक – पॉजिटिव- किसी मित्र की मदद से आपकी कोई समस्या हल होगी। विद्यार्थियों और युवाओं को अपनी पढ़ाई के साथ-साथ दूसरे क्षेत्रों में भी जानकारी हासिल करने की रुचि बनी रहेगी। व्यस्तता के बावजूद आप अपने निजी और रुचि वाले कामों के लिए समय निकाल लेंगे। नेगेटिव- फिलहाल किसी भी तरह का निवेश टालना ही बेहतर रहेगा, क्योंकि नुकसान की स्थिति बन रही है। दूसरे कामों में व्यस्त रहने के साथ बच्चों की गतिविधियों पर भी ध्यान रखें। संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करें।
व्यवसाय- कारोबारी मामलों में कुछ चुनौतियां रहेंगी, हालांकि आपके प्रयासों से कुछ सुधार जरूर आएगा। इसलिए धैर्य बनाए रखना बहुत जरूरी है। नौकरी में आपके काम की सराहना होगी और अच्छे संबंध भी स्थापित होंगे। लेकिन विपरीत लिंगी सहयोगियों के साथ थोड़ी दूरी बनाए रखें। लव- विवाहित जीवन मधुर रहेगा। परिवार में भी खुशनुमा और सुखद माहौल बना रहेगा। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। एलर्जी या यूरिन इंफेक्शन जैसी परेशानी रह सकती है। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6
धनु – पॉजिटिव- पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और आप उन्हें अच्छी तरह निभा भी लेंगे। व्यस्तता के बावजूद आप अपनी हॉबी और रुचि से जुड़े कामों के लिए समय निकाल ही लेंगे। इससे आप खुद को तनावमुक्त और ऊर्जावान महसूस करेंगे। विद्यार्थियों को अपना कोई प्रोजेक्ट पूरा करने से मानसिक शांति मिलेगी। नेगेटिव- निजी व्यस्तता के साथ-साथ परिवार के लोगों की जरूरतों का भी ध्यान रखना आपका दायित्व है। किसी मित्र से वाद-विवाद संभव है, हालांकि आप हालात संभाल लेंगे। सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहें, इससे संपर्क का दायरा बढ़ेगा।
व्यवसाय- व्यापार में पार्टनर और कर्मचारियों के साथ मित्रवत व्यवहार रखने से अच्छी व्यवस्था बनी रहेगी। सभी काम योजनाबद्ध तरीके से पूरे हो जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को कोई महत्वपूर्ण अधिकार मिलने की संभावना है। किसी मीटिंग में नेतृत्व भी करना पड़ सकता है। लव- अपने व्यस्त समय में से कुछ समय परिवार के लिए भी निकालना जरूरी है। व्यवस्था बनाए रखने में जीवनसाथी का सहयोग करना चाहिए। कई मुद्दों पर उनकी राय आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। स्वास्थ्य-ओवरईटिंग से बचें और व्यवस्थित दिनचर्या रखें। मौसम में अचानक बदलाव की वजह से नजला, जुकाम जैसी परेशानी रह सकती है। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9
मकर – पॉजिटिव- रिश्तेदारी या सामाजिक स्तर की किसी समस्या को सुलझाने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। मान-सम्मान भी बढ़ेगा। बहुत समय बाद कोई शुभ समाचार मिलने से मन में खुशी रहेगी और आप अपने कामों पर भी ध्यान दे पाएंगे। नेगेटिव- अपने अधिकतर काम दिन के पहले हिस्से में निपटाने का प्रयास करें, क्योंकि दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल रह सकती हैं। कोई अप्रिय या अशुभ समाचार मिल सकता है, जिसका असर आपकी कार्यक्षमता पर भी पड़ेगा। विद्यार्थी अपने लक्ष्य से न भटकें।
व्यवसाय- व्यापार में किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से अच्छा आर्डर मिलने की संभावना है, इसलिए आलस और लापरवाही बिल्कुल न करें। दूर-दराज की पार्टियों से संपर्क बनेंगे। ऑफिस में आप अपनी अच्छी कार्यप्रणाली से दूसरों की सराहना पाएंगे। लव- घर और परिवार के लोगों के बीच आपकी मौजूदगी सभी को खुशी देगी। समझदारी से समस्या का हल निकालने पर परिस्थितियां भी अनुकूल बनी रहेंगी। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। गले में इंफेक्शन या खराश जैसी परेशानी हो सकती है। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 1
कुंभ – पॉजिटिव- हालात कुछ बेहतर हो रहे हैं। कोई पेमेंट रुकी हुई है, तो तकाजा करने पर वह टुकड़ों में मिल सकती है। इससे आर्थिक स्थिति कुछ बेहतर होगी। सामाजिक गतिविधियों में आपकी मौजूदगी सम्मानजनक रहेगी। नेगेटिव- दिन की शुरुआत में ही अपने कामों की रूपरेखा बना लें। कभी-कभी किसी खास विषय को बहुत गहराई से जानने की इच्छा आपको दूसरे लक्ष्य से भटका सकती है। घर के बड़े-बुजुर्गों के मान-सम्मान और स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें।
व्यवसाय- कारोबारी मामलों में बहुत ज्यादा व्यस्तता बनी रहेगी। कर्मचारियों और सहयोगियों के साथ संबंध ठीक रखने से काम की क्षमता में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों के ऑफिस के माहौल में कुछ राजनीति चल सकती है, इसलिए सतर्क रहें। लव- किसी भी पारिवारिक समस्या को आपसी सहमति से सुलझाने का प्रयास करें, समाधान जरूर निकलेगा। बेकार के प्रेम संबंधों में अपना समय नष्ट न करें। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन मौसम के असर से बचने के लिए अपने स्वास्थ्य के प्रति खास जागरूक रहें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 4
मीन – पॉजिटिव- अपनी पहचान बढ़ाने के लिए लोगों से संपर्क और सामाजिक सक्रियता बढ़ाने पर ध्यान दें। इससे कई तरह की जानकारियां भी मिलेंगी। कुछ समय आत्ममंथन और आत्मचिंतन से आपको काफी शांति मिलेगी और तनाव से भी राहत मिलेगी। नेगेटिव- आज किसी से भी ऐसा वादा न करें, जिसे निभाने में आपको मुश्किल हो। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य की वजह से दिनचर्या थोड़ी अस्त-व्यस्त हो सकती है। बच्चों की किसी गलती को शांतिपूर्वक सुधारने का प्रयास करें।
व्यवसाय- कारोबार में किसी भी तरह का निवेश करने से पहले शुभचिंतकों की राय जरूर लें। ध्यान रखें कि लापरवाही की वजह से कोई महत्वपूर्ण आर्डर हाथ से निकल सकता है। बेहतर होगा कि अपनी नीतियों में कुछ बदलाव लाएं। ऑफिस में सहयोगियों की मदद से लक्ष्य हासिल कर लेंगे। लव- परिवार में अनुशासन बनाए रखना आपका दायित्व है। अपने लव पार्टनर को कोई छोटा उपहार देना संबंधों में और नजदीकियां बढ़ा सकता है। स्वास्थ्य- ज्यादा प्रदूषण और भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। मौसमी असर से अपना बचाव रखना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
