- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Wednesday (1 July 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
- कॉपी लिंक
बुधवार, 1 जुलाई को मेष राशि वालों का अटका पैसा वापस मिलने के योग हैं। वृष राशि वालों के होटल और रेस्टोरेंट से जुड़े बिजनेस में फायदा हो सकता है। सिंह राशि वालों को कारोबार की किसी पुरानी समस्या से राहत मिलेगी।
मकर राशि वालों के लिए नया काम शुरू करने का समय अच्छा है। मीन राशि के नौकरीपेशा लोगों को टारगेट पूरा होने से अधिकारियों की तारीफ मिल सकती है।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन
मेष – पॉजिटिव- आज किसी राजनीतिक संपर्क से आपको फायदा होने की उम्मीद है। उधार दिया हुआ या अटका हुआ पैसा वापस मिलने से तसल्ली रहेगी। आप कुछ नया करने की सोचेंगे। अपने अंदर नई ऊर्जा का प्रभाव महसूस करेंगे। नेगेटिव- ध्यान रखें कि किसी भी निर्णय को लेने में बहुत अधिक समय लगाने से कई अच्छे मौके हाथ से निकल सकते हैं। दूसरों की सलाह पर अमल करते समय उसके सभी पहलुओं पर अच्छी तरह सोच-विचार जरूर करें। बेकार की भागदौड़ से दूर रहें।
व्यवसाय- घर के साथ-साथ कार्यक्षेत्र में भी व्यस्तता बनी रहेगी। हालांकि कर्मचारियों की मदद से सभी काम सुचारू रूप से चलते रहेंगे, जिससे आप अपने लिए भी कुछ समय निकाल पाएंगे। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को अपना कोई टारगेट हासिल करने में सफलता मिलेगी। लव- वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका के बीच एक-दूसरे के प्रति विश्वास और प्रेम की भावना बढ़ेगी। स्वास्थ्य- अस्वस्थता की वजह से आलस और थकान महसूस हो सकती है। पॉल्यूशन और भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5
वृष – पॉजिटिव- जो काम पिछले कुछ समय से रुका या अटका हुआ था, उसके पूरे होने के योग बन रहे हैं। आपकी योग्यता और प्रतिभा खुलकर लोगों के सामने आएगी। प्रतिद्वंद्वियों पर विजय और सफलता भी मिल सकती है। धार्मिक गतिविधियों में भी आपका योगदान रहेगा। नेगेटिव- दूसरों के मामलों में दखल न दें और बिन मांगे सलाह भी न दें। युवाओं को खुद को अपडेट रखने की जरूरत है। कोई भी मौका हाथ में आए, तो आलस करने के बजाय तुरंत उस पर काम करें। कानूनी नियमों का पालन करना आपको मुश्किलों से बचाएगा।
व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ न कुछ समस्या बनी रह सकती है। कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखना बहुत जरूरी है। होटल, रेस्टोरेंट आदि से जुड़े बिजनेस मुनाफे में रहेंगे। उधार दिए हुए पैसे की वसूली भी संभव है। पार्टनरशिप में हिसाब-किताब की पारदर्शिता रखें। लव- घर-परिवार की सुख-सुविधाओं को प्राथमिकता देंगे। बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। स्वास्थ्य- सिर दर्द और अपच जैसी परेशानी हो सकती है। योग और व्यायाम का पूरा ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3
मिथुन – पॉजिटिव- कोई कोर्ट केस से जुड़ा मामला चल रहा है, तो किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से फैसला आपके पक्ष में होने की संभावना है। सूझबूझ और विवेक से काम लें, सफलता मिल सकती है। संतान से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिलने से घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। नेगेटिव- अपने आराम के लिए भी कुछ समय निकालना जरूरी है। अपनी क्षमता से ज्यादा काम का बोझ न लें। भाई-बहनों के साथ आर्थिक समस्या को लेकर मतभेद हो सकते हैं। बहस करने के बजाय धैर्य रखना ज्यादा उचित रहेगा। अनजान लोगों पर बिल्कुल भरोसा न करें।
व्यवसाय- कारोबार में स्टाफ और सहकर्मियों के साथ चल रही गलतफहमियों को शांति से दूर करने की कोशिश करें। गुस्से और आवेश में आने से परिस्थितियां और बिगड़ सकती हैं। अधिकारियों के संपर्क में रहने से आपके लिए फायदेमंद स्थितियां बनेंगी। लव- पति-पत्नी के प्रयासों से घर का वातावरण कुछ व्यवस्थित हो जाएगा। प्रेम संबंधों में आपसी तालमेल की कमी से दूरियां आ सकती हैं। स्वास्थ्य- आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन घर के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता बनी रह सकती है। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1
कर्क – पॉजिटिव- बेहतरीन समय है। आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच आपको योजनाबद्ध तरीके से काम पूरे करने में मदद करेगी। सामाजिक और राजनीतिक संपर्क भी बनेंगे, जो फायदेमंद साबित होंगे। मित्रों और संबंधियों के साथ गेट-टुगेदर होने से दिन खुशनुमा रहेगा। नेगेटिव- युवा लोग कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेते समय जल्दबाजी न करें। अपने करियर के लिए और अधिक विकल्पों पर विचार करते रहें। इस समय किसी भी तरह की यात्रा परेशानी का कारण बन सकती है, इसलिए बेहतर होगा कि यात्रा को फिलहाल टाल दें।
व्यवसाय- अपनी व्यावसायिक योजनाएं किसी के सामने जाहिर न करें, क्योंकि कोई दूसरा व्यक्ति आपकी मेहनत का श्रेय ले सकता है। अगर किसी मित्र के साथ पार्टनरशिप करने का विचार बन रहा है, तो अभी उससे जुड़ी बातों पर और अधिक सोच-विचार करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। लव- पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक संबंधों में और नजदीकियां लाएगी। संतान से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिलने से घर में खुशी भरा माहौल रहेगा। स्वास्थ्य- ज्यादा काम की वजह से सर्वाइकल और कंधों का दर्द परेशान कर सकता है। उचित आराम लें और व्यायाम भी जरूर करें। भाग्यशाली रंग- गहरा पीला, भाग्यशाली अंक- 5
सिंह – पॉजिटिव- परिवार के लोगों के साथ शॉपिंग आदि में अच्छा समय बीतेगा। अगर आप कोई बड़ा निर्णय लेने जा रहे हैं, तो देर न करें, क्योंकि सब कुछ व्यवस्थित तरीके से पूरा हो सकता है। युवाओं को अपनी मेहनत के अनुरूप किसी काम में बेहतरीन उपलब्धि मिलने वाली है। नेगेटिव- दूसरों के सामने अपनी उपलब्धियों का ज्यादा बखान न करें। जलन की भावना से कोई आपका नुकसान भी कर सकता है। अपने गुस्से और ईगो पर काबू रखने से सही निर्णय ले पाएंगे। कानूनी नियमों का उल्लंघन करने से आप किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं।
व्यवसाय- कारोबार में लंबे समय से चल रही किसी समस्या का समाधान मिलने से राहत महसूस करेंगे। अपनी आगामी योजनाओं को काम का रूप देने के लिए समय अनुकूल है। सरकारी नौकरी में अपना लक्ष्य पूरा करने में उच्च अधिकारियों की मदद मिल सकती है। लव- घर-परिवार में सुकून भरा माहौल रहेगा। संबंधियों से मेल-मुलाकात होगी। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल सकती है। स्वास्थ्य- नकारात्मक विचार हावी होने से उनका असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है। कुछ समय आत्मचिंतन और मेडिटेशन में भी लगाएं। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3
कन्या – पॉजिटिव- व्यस्तता के बावजूद अपने लिए भी कुछ समय जरूर निकालें। अपने व्यक्तिगत काम पूरे करने के लिए समय अच्छा है। दौड़-धूप अधिक रहेगी, लेकिन सफलता आपकी थकान दूर कर देगी। किसी आध्यात्मिक स्थल पर कुछ समय बिताने से आप अपने अंदर अच्छा बदलाव महसूस करेंगे। नेगेटिव- मौज-मस्ती में समय बिताने से आपके कुछ महत्वपूर्ण काम अधूरे रह सकते हैं। किसी नजदीकी संबंधी के साथ पारिवारिक मुद्दों को लेकर कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति की मध्यस्थता लें।
व्यवसाय- व्यावसायिक स्थल पर कुछ रुकावटें आ सकती हैं। इस समय सभी काम अपनी देखरेख में ही निपटाने की कोशिश करें। किसी कर्मचारी का नकारात्मक रवैया आपको परेशान कर सकता है। ऑफिशियल काम बिना दिक्कत के होते जाएंगे। लव- वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों में मर्यादा का ध्यान रखें, वरना दूरियां आ सकती हैं। स्वास्थ्य- गिरने या चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है। वाहन चलाने से बचें और जोखिम भरे कामों से दूर रहें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1
तुला – पॉजिटिव- आज कोई अच्छा अनुभव मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। घर के लंबे समय से अधूरे पड़े कामों को पूरा करने की कोशिश रहेगी। विद्यार्थियों का कई तरह के विषयों की जानकारी हासिल करने में रुझान बढ़ेगा। सामाजिक गतिविधियों में भी व्यस्तता रहेगी। नेगेटिव- बेकार के खर्चों पर रोक लगाकर आप आर्थिक समस्या से बच सकते हैं। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूर रहें और अपने कामों पर ही ध्यान दें। बड़े-बुजुर्गों का उचित मान-सम्मान बनाए रखना जरूरी है। बिना पढ़े किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर बिल्कुल न करें।
व्यवसाय- पिछले कुछ समय से कार्यक्षेत्र में जो परेशानियां चल रही थीं, उनका समाधान मिलेगा। अपनी काबिलियत दिखाने का मौका भी मिलेगा। भूमि-संपत्ति से जुड़ी कोई डील हो सकती है। नौकरी में पब्लिक डीलिंग करते समय किसी पर भी भरोसा न करें। लव- दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। लव अफेयर्स के मामले में लकी रहेंगे। मुलाकात के अवसर भी बनेंगे। स्वास्थ्य- भूख से ज्यादा भोजन करने से बचें। पेट में गैस और जलन जैसी परेशानी रह सकती है। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5
वृश्चिक – पॉजिटिव- आज किसी परेशानी का हल मिलेगा। सिर्फ अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखें। परिवार के साथ घर की जरूरतों से जुड़ी वस्तुओं की खरीदारी में समय बीतेगा। किसी नजदीकी रिश्तेदार के साथ चल रहा विवाद सुलझने से संबंधों में दोबारा मधुरता आएगी। नेगेटिव- अजनबी और अपरिचित लोगों से व्यवहार और लेन-देन में सावधानी रखने की जरूरत है। खर्चों पर नियंत्रण रखें, इससे आपकी आर्थिक व्यवस्था में काफी हद तक सुधार आएगा। विद्यार्थियों में एकाग्रता की कमी रह सकती है।
व्यवसाय- यह ध्यान रखना बहुत जरूरी है कि आपकी कोई महत्वपूर्ण व्यावसायिक गतिविधि लीक हो सकती है। कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखें। हालांकि जल्द ही स्थितियां काबू में आ जाएंगी, इसलिए पूरे जोश के साथ अपने काम पर ध्यान लगाए रखें। लव- पति-पत्नी के बीच आपसी तालमेल की कुछ कमी रह सकती है, जिसका नकारात्मक असर घर की व्यवस्था पर भी पड़ेगा। प्रेम प्रसंगों में भी नाकामयाबी रह सकती है। स्वास्थ्य- असंतुलित खान-पान और दिनचर्या की वजह से पेट खराब रह सकता है। गैस और वायु की समस्या भी परेशान करेगी। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8
धनु – पॉजिटिव- परिवार के लोगों के साथ किसी खास काम के लिए सलाह-मशवरा होगा। कोई भी काम करने से पहले उसकी पूरी योजना और प्रारूप बनाना आपको गलती होने से बचाएगा। आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। नेगेटिव- सोच-समझकर ही कोई निर्णय लें। जल्दबाजी और आवेश में कोई काम बिगड़ सकता है। खास बात यह ध्यान रखनी है कि हर किसी पर विश्वास न करें, वरना भावनाओं में बहकर आप अपना नुकसान भी कर सकते हैं।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में धन से जुड़े मामलों में किसी भी तरह का समझौता न करें और न ही किसी पर भरोसा करें। अपने प्रोडक्ट्स की क्वालिटी को और बेहतर करने की जरूरत है। नौकरी में अपना टारगेट आसानी से हासिल हो जाएगा। लव- दिनभर की व्यस्तता के बाद परिवार के लोगों के साथ समय बिताना आपकी सारी थकान दूर कर देगा। विवाहेतर संबंधों से दूरी बनाकर रखें। स्वास्थ्य- अपनी दिनचर्या और खान-पान संयमित रखें। मौसम के अनुसार आहार लें। इससे आप शारीरिक और मानसिक रूप से ऊर्जावान महसूस करेंगे। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 3
मकर – पॉजिटिव- आज किसी काम के लिए किए गए प्रयासों के अनुकूल परिणाम मिलने वाले हैं। सिर्फ दिल और दिमाग में संतुलन बनाए रखने की जरूरत है। आपके अच्छे मैनेजमेंट की वजह से परिवार और व्यवसाय से जुड़ी गतिविधियों में उचित तालमेल बना रहेगा। रिश्तों में भी मधुरता आएगी। नेगेटिव- किसी पर भी विश्वास करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर सोच-विचार कर लें, वरना आपके साथ धोखा होने की आशंका है। दूसरों की मदद भी अपनी क्षमता के अनुसार ही करें। किसी प्रिय मित्र से जुड़ी अप्रिय सूचना मिलने से मन कुछ परेशान रह सकता है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक तरीके से काम बनते जाएंगे। कर्मचारियों और स्टाफ का भी भरपूर सहयोग रहेगा। किसी नए काम को शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। रुपए-पैसे के मामले में किसी पर भी अधिक भरोसा न करें। लव- जीवनसाथी का सहयोग आपकी चिंताओं को कम करेगा। लव पार्टनर से मुलाकात होने से मन को सुकून मिलेगा। स्वास्थ्य- वर्तमान वातावरण की वजह से फंगस या इंफेक्शन की समस्या हो सकती है। महिलाएं अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1
कुंभ – पॉजिटिव- आज कई तरह की गतिविधियों में व्यस्तता बनी रहेगी। सभी पारिवारिक जिम्मेदारियां अपने ऊपर लेने के बजाय घर के सदस्यों के साथ बांटें। इससे आप अपने लिए भी समय निकाल पाएंगे और सुकून भी मिलेगा। संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। नेगेटिव- सहकर्मियों और पड़ोसियों के साथ संबंध अच्छे रखें, क्योंकि बिना वजह किसी छोटी सी बात को लेकर विवाद हो सकता है। लेन-देन के मामलों में समझदारी से काम लें, वरना इसकी वजह से आपका बजट बिगड़ जाएगा। यात्रा करते समय अपने सामान का ध्यान रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय में काम का बोझ ज्यादा रहेगा। हालांकि इस समय मुनाफे की स्थिति सामान्य ही रहेगी, लेकिन जल्दी ही स्थिति में बदलाव की संभावना है। सरकारी सेवा में काम कर रहे लोग पब्लिक डीलिंग से जुड़े काम सावधानी से करें, वरना किसी मुश्किल में पड़ सकते हैं। लव- पारिवारिक वातावरण सुखद और व्यवस्थित रहेगा। ध्यान रखें, विवाहेतर संबंधों में रुचि लेना आपकी मान-हानि करवा सकता है। स्वास्थ्य- अच्छी सेहत के लिए खान-पान और दिनचर्या से किसी भी तरह का समझौता न करें। ज्यादा तनाव और मेहनत की वजह से ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्या बढ़ सकती है। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2
मीन – पॉजिटिव- आज किसी व्यक्तिगत या पारिवारिक समस्या का हल निकालने में आपकी खास भूमिका रह सकती है। अगर आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव और डिसिप्लिन लाने की कोशिश कर रहे हैं, तो उसका आपके व्यक्तित्व और स्वास्थ्य पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। आय के साधनों में भी मजबूती आएगी। नेगेटिव- सामाजिक या राजनीतिक गतिविधियों में अपने मान-सम्मान और रुतबे का ध्यान रखें। अपने महत्वपूर्ण कागजात संभालकर रखें। इस समय उनके खोने या भूलने की स्थिति बन रही है। कोई भी दिक्कत होने पर शुभचिंतकों से सलाह लेना उचित रहेगा।
व्यवसाय- व्यावसायिक दृष्टि से समय लाभदायक चल रहा है। मीडिया और कंप्यूटर से जुड़े व्यवसाय आज अप्रत्याशित लाभ कमाने की स्थिति में रहेंगे। वर्तमान में चल रहे कामों में क्वालिटी पर अधिक ध्यान दें। नौकरीपेशा लोगों को कोई टारगेट पूरा होने से बॉस और अधिकारियों की सराहना मिलेगी। लव- पति-पत्नी में आपसी तालमेल की कमी रह सकती है। प्रेम संबंधों को विवाह में बदलने की स्वीकृति मिल सकती है। स्वास्थ्य- ज्यादा व्यस्तता और काम के बोझ की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रह सकती है। नकारात्मक विचारों को हावी न होने दें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
