- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Sunday (7 June 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
- कॉपी लिंक
रविवार, 7 जून को मेष राशि वालों का रुका हुआ लेनदेन पूरा हो सकता है। वृष राशि वालों को प्रॉपर्टी से जुड़े मामले में सफलता मिल सकती है। मिथुन राशि वालों को फंसी हुई पेमेंट का कुछ हिस्सा मिलेगा।
कर्क राशि वालों को फूड इंडस्ट्री से जुड़े कामों में लाभ मिलने के योग हैं। धनु राशि वालों को अचानक स्थान परिवर्तन की शुभ सूचना मिल सकती है। मकर राशि वालों को बड़ी डील मिल सकती है। कुंभ राशि वालों को नए अनुबंध मिलेंगे और मीन राशि वालों को बिजनेस में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- आज का दिन अपने सपनों और महत्वाकांक्षाओं को साकार करने का है। इसलिए पूरे मनोयोग से अपने कामों के प्रति समर्पित रहें। कोई रुका हुआ लेनदेन से जुड़ा काम आज पूरा हो सकता है। इसलिए अपना पूरा ध्यान उसी पर केंद्रित रखें। नेगेटिव- किसी भी वाद-विवाद की स्थिति में गुस्से के बजाय शांतिपूर्ण तरीके से समस्या का समाधान निकालें, वरना आपकी कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है। निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। अनावश्यक खर्चों पर भी कटौती रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय में स्टाफ की मदद से गतिविधियां सुचारु रूप से चलती रहेंगी। किसी नए काम की शुरुआत के लिए भी संभावनाएं बनेंगी। नौकरीपेशा लोग काम के प्रति लापरवाही न बरतें। वरना उच्च अधिकारियों से संबंध बिगड़ सकते हैं। लव- घर में सुख-शांति रहेगी। काफी समय बाद किसी नजदीकी संबंधी से बातचीत होगी और मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य और दिनचर्या के प्रति सजग रहना आपको ऊर्जावान रखेगा। व्यायाम और योग को भी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

वृष – पॉजिटिव- कुछ समय अपनी रुचि से जुड़ी गतिविधियों में बिताने से रोजमर्रा के तनाव से राहत मिलेगी। आप भरपूर आत्मविश्वास और ऊर्जा के साथ अपनी नई कार्यप्रणाली में जुट जाएंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े किसी मामले में आज सफलता मिल सकती है। नेगेटिव- बेकार की गतिविधियों में ध्यान देने के बजाय अपने कामों में ही व्यस्त और मस्त रहें। किसी रिश्तेदार के हस्तक्षेप से परिवार में तनाव उत्पन्न हो सकता है। बच्चों की परेशानियों के समाधान में उनकी मदद करें और उनके साथ समय बिताएं। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
व्यवसाय- व्यवसाय में बहुत सतर्क रहने की जरूरत है। हर काम में पक्के बिल से ही लेनदेन करें, क्योंकि किसी से धोखा मिलने की आशंका है। पब्लिक डीलिंग से जुड़े कामों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। ऑफिस में किसी क्लाइंट के साथ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। लव- परिवार के साथ कुछ समय बिताना सभी को खुशी देगा। पारिवारिक वातावरण भी खुशनुमा रहेगा। लव पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य- व्यवस्थित दिनचर्या और खानपान आपको स्वस्थ और ऊर्जावान रखेंगे। नियमित व्यायाम और मेडिटेशन से मानसिक सुकून और शांति भी रहेगी। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

मिथुन – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। आज लंबे समय से चल रही किसी चिंता से राहत मिलेगी। अपनी छिपी हुई प्रतिभाओं को पहचानें और उन्हें सही दिशा में लगाएं। भाइयों के साथ किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर सकारात्मक विचार-विमर्श होगा। नेगेटिव- मनोरंजक यात्रा का प्रोग्राम बन रहा है, तो फिलहाल कुछ समय के लिए टालना उचित रहेगा। दूसरों के कामों को कॉपी करने के बजाय अपनी कार्यक्षमता और योग्यता के अनुसार काम करें। कुछ नुकसान होने जैसी स्थिति भी बन रही है, इसलिए सावधान रहें।
व्यवसाय- व्यवसाय से जुड़े कुछ ठोस और महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे, जो फायदेमंद रहेंगे। किसी के साथ डील या लेनदेन करते समय सावधानी जरूर बरतें। मार्केट में फंसी हुई पेमेंट का कुछ हिस्सा आज मिल सकता है। नौकरी से जुड़े कामों में व्यस्तता रहेगी। लव- पारिवारिक सदस्यों का आपसी सामंजस्य घर में सुख-शांति और अनुशासन बनाए रखेगा। मित्रों के साथ गेट-टुगेदर भी संभव है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आप शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को प्रसन्न और ऊर्जावान महसूस करेंगे। फिर भी लापरवाही न बरतें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2

कर्क – पॉजिटिव- घर में कोई मांगलिक कार्य करने की योजना बनेगी। परिवार के किसी सदस्य की तरफ से अचानक शुभ समाचार मिलने से बहुत खुशी महसूस होगी। आर्थिक स्थिति से जुड़े किसी काम का बेहतर परिणाम आज मिलने की संभावना है। नेगेटिव- आय के साधन बढ़ने के साथ खर्चों की स्थिति भी रहेगी। इसलिए बजट बनाकर चलना जरूरी है। क्रोध और ईगो पर नियंत्रण रखें, तो परिस्थितियां अनुकूल बनी रहेंगी। आज किसी से भी कोई वादा न करें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में पब्लिक डीलिंग और मार्केटिंग से जुड़े कामों में ज्यादा से ज्यादा समय दें। इस समय व्यवसाय को लेकर प्रचार-प्रसार बढ़ाने की जरूरत है। फूड इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को लाभ मिलने वाला है। लव- परिवार के लोगों के साथ कुछ समय बिताने से घर में खुशनुमा माहौल बनेगा। मित्रों के साथ मेल-मुलाकात का दौर भी रहेगा। स्वास्थ्य- चोट लगने या दुर्घटना होने जैसी स्थिति बन रही है। किसी भी तरह का रिस्क न लें और वाहन सावधानी से चलाएं। भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 4

सिंह – पॉजिटिव- आपकी उचित कार्यशैली की वजह से समाज में आपकी पहचान बनेगी। मेहनत के सकारात्मक परिणाम भी मिलेंगे। कहीं पैसा अटका हुआ है, तो आज उसकी वापसी की उम्मीद है। संबंधियों के साथ मेल-मुलाकात के अवसर बनेंगे। नेगेटिव- अपने कामों में ही व्यस्त रहें और बेकार की गतिविधियों में रुचि न लें। किसी भी तरह का अनुचित काम आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों का अनुभव और सहयोग आपके लिए बहुत लाभदायक रहेगा।
व्यवसाय- व्यवसायिक कार्यप्रणाली को गति देने के लिए गंभीरता से सोच-विचार और मूल्यांकन करें। कुछ बदलाव लाने की जरूरत है। जनसंपर्क का दायरा और अधिक बढ़ाने से आपके कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। ऑफिशियल गतिविधियां तय समय पर पूरी कर लें। लव- पारिवारिक व्यवस्था को अनुशासित बनाए रखने में ज्यादा प्रतिबंध न लगाएं। इससे घर में खुशनुमा माहौल बनेगा। विपरीत लिंगी लोगों से मर्यादित दूरी रखें। स्वास्थ्य- दिनचर्या व्यवस्थित रखें। ज्यादा तनाव का असर आपकी कार्यक्षमता और पाचन प्रणाली पर पड़ सकता है। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

कन्या – पॉजिटिव- पिछली गलतियों से सीख लेकर अपनी वर्तमान गतिविधियों को व्यवस्थित करने से जल्दी सफलता मिलेगी। कुछ समय आत्मचिंतन में लगाने से आपको कई उलझे सवालों के जवाब मिलेंगे। भूमि से जुड़ी खरीद-फरोख्त की गतिविधि को स्थगित करके आप सही निर्णय लेंगे। नेगेटिव- भावनाओं में आकर आप अपना नुकसान कर सकते हैं। इसलिए किसी की मदद करने के साथ अपनी आर्थिक स्थिति का भी ध्यान रखें। थोड़ा व्यावहारिक और स्वार्थी होना भी जरूरी है। नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दें।
व्यवसाय- पिछले कुछ समय से चल रही कोई कारोबारी समस्या आज दूर हो जाएगी। आपकी सूझबूझ और बेहतर कार्यप्रणाली से व्यवसायिक स्थिति में और सुधार आएगा। ऑफिस में अपने टारगेट को पूरा करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। लव- घर में स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के लिए आपसी प्रेम बनाए रखना होगा। प्रेम संबंधों में अपना समय और पैसा नष्ट न करें। स्वास्थ्य- मौसम के बदलाव और प्रदूषण से अपना बचाव रखें। इस समय स्वास्थ्य की रक्षा के लिए सभी नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 1

तुला – पॉजिटिव- व्यवस्थित दिनचर्या रहेगी। धार्मिक संस्थाओं से जुड़ी गतिविधियों में भी समय बीतेगा। आज किसी मित्र की मदद के लिए आपको आगे आना पड़ सकता है। ऐसा करके आपको खुशी ही मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और स्नेह परिवार पर बना रहेगा। नेगेटिव- पारिवारिक मामलों को लेकर छोटी-मोटी टेंशन बनी रहेगी। किसी भी समस्या को आपसी सहमति से हल करने की कोशिश करें। प्रॉपर्टी या किसी अन्य काम में समस्या आने की वजह से व्यवहार में कुछ चिड़चिड़ापन रह सकता है।
व्यवसाय- व्यवसाय को लेकर ज्यादा मेहनत और एकाग्रता की जरूरत है। मीडिया और ऑनलाइन कामों से जुड़े व्यवसाय ज्यादा सफल रहेंगे। नए काम को लेकर भी कुछ उपलब्धियां मिलेंगी। इनका उचित सदुपयोग करें। नौकरीपेशा लोग पब्लिक डीलिंग करते समय सावधानी बरतें। लव- घर का वातावरण अनुशासित और सुखद बना रहेगा। प्रेम संबंधों में अलगाव जैसी स्थिति बन रही है। लव पार्टनर को कोई उपहार जरूर दें। स्वास्थ्य- एसिडिटी और जलन की समस्या बढ़ने से परेशानी रहेगी। ज्यादा मसालेदार खानपान से परहेज रखें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

वृश्चिक – पॉजिटिव- घर के किसी सदस्य की समस्या का समाधान होने से आपको राहत मिलेगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता में अपनी मेहनत के उचित परिणाम मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। कुल मिलाकर आज का दिन शुभता भरा रहेगा। नेगेटिव- घर के वरिष्ठ और अनुभवी लोगों की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। किसी भी सभा या सार्वजनिक स्थान पर विचार-विमर्श करते समय अभद्र भाषा का प्रयोग न करें। इससे कुछ संबंध खराब हो सकते हैं।
व्यवसाय- व्यवसाय में काम से जुड़ी कुछ नीतियों में बदलाव लाने की जरूरत है। वर्किंग महिलाओं को कुछ नए अवसर मिलेंगे, जिन्हें तुरंत हासिल करना उनके लिए फायदेमंद रहेगा। नौकरीपेशा व्यक्ति अपना कोई प्रोजेक्ट पूरा करेंगे, जिससे कंपनी को फायदा होने वाला है। लव- पारिवारिक वातावरण खुशनुमा बनाने के लिए अपने गुस्से और शंकालु स्वभाव पर काबू रखें। लव पार्टनर के साथ मुलाकात का अवसर बनेगा। स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम का नकारात्मक असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। व्यवस्थित और संयमित दिनचर्या रखें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

धनु – पॉजिटिव- किसी पॉलिसी में निवेश करना भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। दूसरों से मदद लेने के बजाय अपनी कार्यक्षमता और योग्यता पर भरोसा रखें। घर के वरिष्ठ सदस्यों का आशीर्वाद और सलाह जरूर लें। नेगेटिव- सही समय पर सही निर्णय लेना जरूरी है। किसी भी निर्णय को लेने में बहुत ज्यादा समय लगाने से कई उचित मौके हाथ से निकल सकते हैं। कहीं भी पैसा लगाने से पहले उसके सभी पहलुओं पर सोच-विचार जरूर कर लें।
व्यवसाय- कारोबार में अभी किसी भी नई योजना को लागू करने के बजाय वर्तमान गतिविधियों को व्यवस्थित करने पर ध्यान दें। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े कामों में अभी मंदी का असर बना रहेगा। सरकारी सेवा में काम कर रहे लोगों को अचानक स्थान परिवर्तन से जुड़ी शुभ सूचना मिल सकती है। लव- शाम को दोस्तों के साथ फैमिली गेट-टुगेदर का प्रोग्राम बनेगा। मन प्रसन्न और सुकून भरा रहेगा। स्वास्थ्य- बहुत ज्यादा मेहनत और काम के बीच अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है। शारीरिक और मानसिक थकान रह सकती है। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7

मकर – पॉजिटिव- स्थिर मन और बुद्धि से आप हर समस्या का समाधान निकाल लेंगे। इस समय जिम्मेदारियां ज्यादा रहेंगी, लेकिन उन्हें निभाना आपके लिए आसान रहेगा। आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों में समय बिताने से आप अपने अंदर अद्भुत शांति महसूस करेंगे। नेगेटिव- उधारी से जुड़ा कोई भी लेनदेन करने से पहले उसकी वापसी सुनिश्चित करें और कागजी कार्यवाही भी करें। वरना आप किसी धोखाधड़ी में फंस सकते हैं। ध्यान रखें, ईगो और अति आत्मविश्वास आपको किसी मुसीबत में डाल सकता है।
व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियों में सुधार आएगा और कार्यप्रणाली भी बेहतर होगी। अपनी व्यवसायिक पार्टियों के साथ संपर्क में रहें। किसी प्रभावशाली पार्टी से व्यवसाय में बहुत बड़ी डील होने की संभावना है। पब्लिक डीलिंग में भी मुनाफे वाली स्थितियां रहेंगी। लव- दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में किसी तरह की गलतफहमी पैदा हो सकती है। स्वास्थ्य- संतुलित दिनचर्या रखें। महिलाएं विशेष रूप से अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सजग रहें। किसी तरह का इंफेक्शन हो सकता है। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

कुंभ – पॉजिटिव- आज कई तरह के विचार दिमाग में आएंगे और उन पर अमल करना फायदेमंद रहेगा। दिन की शुरुआत में ही अपने महत्वपूर्ण कामों की रूपरेखा बना लें। अपने संपर्क सूत्रों और मित्रों से मेल-मुलाकात लाभदायक रहेगी। किसी व्यक्तिगत समस्या का भी हल निकलेगा। नेगेटिव- युवा अपने आत्मविश्वास और धैर्य जैसे गुणों का सकारात्मक रूप से उपयोग करें। वरना लापरवाही और मौज-मस्ती में रहने से अपना नुकसान ही करेंगे। कोई भी खास काम करते समय उसके सभी पहलुओं पर सोच-विचार करना जरूरी है। वाहन का उपयोग सावधानी से करें।
व्यवसाय- वर्तमान व्यवसाय में मुनाफे वाली स्थिति बन रही है। नए अनुबंध भी मिलेंगे। कोई भी नया निर्णय आज न लें। पार्टनरशिप में व्यवस्था को लेकर कुछ अनबन रह सकती है। नौकरी में किसी प्रोजेक्ट को लेकर ऑफिशियल यात्रा संभव है। लव- पति-पत्नी के बीच पारिवारिक व्यवस्था को लेकर कुछ नोकझोंक रह सकती है। आपसी सामंजस्य से परिस्थितियों को संभालने का प्रयास करें। स्वास्थ्य- तनावपूर्ण स्थितियों का असर आपकी कार्यक्षमता पर भी पड़ेगा। कुछ समय एकांत में या प्रकृति के सानिध्य में जरूर बिताएं। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1

मीन – पॉजिटिव- कोई मन मुताबिक काम बनने से उथल-पुथल भरी दिनचर्या से राहत मिलेगी। युवाओं को जैसा भी रोजगार से जुड़ा अवसर मिले, उसे हासिल कर लेना चाहिए। फाइनेंस से जुड़ी गतिविधियों में किए गए प्रयासों के उचित परिणाम सामने आएंगे। नेगेटिव- दोपहर बाद कुछ प्रतिकूलता रह सकती है। पुराने झगड़े दोबारा उभर सकते हैं, लेकिन आप धैर्य से उन्हें सुलझाने में सक्षम रहेंगे। आपकी कोई खास बात सार्वजनिक हो सकती है। पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी न होने दें। नकारात्मक प्रवृत्ति के दोस्तों से दूरी बनाकर रखना जरूरी है।
व्यवसाय- आज व्यवसाय में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। कोशिश करें कि ऑर्डर को समय पर पूरा करें। उसकी क्वालिटी भी अच्छी बनाए रखें। ऑफिशियल प्रोजेक्ट को लेकर अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय सहज रहना जरूरी है। लव- पति-पत्नी के बीच सुखद और प्रेमपूर्ण व्यवहार बना रहेगा। बेकार के प्रेम संबंधों और दोस्तों के साथ समय व्यर्थ न करें। स्वास्थ्य- ज्यादा थकान की वजह से अनिद्रा और बदन दर्द रहेगा। इसका असर आपकी कार्यक्षमता पर भी पड़ सकता है। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
